गांधी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
गांधी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 26 अगस्त 2011

राहुल ने मुंह खोला, कहा लोकपाल से नहीं मिटेगा भ्रष्टाचार

लोकपाल बिल को लेकर इस समय पूरे देश में बवाल मचा हुआ है। अभी तक इस बिल पर कांग्रेस महा‍सचिव राहुल गांधी का कोई बयान नहीं आया था। आज लोकसभा प्रश्‍नकाल के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि केवल लोकपाल बिल पास हो जाने से भ्रष्‍टचार नहीं मिटेगा। उन्‍होंने कहा कि भ्रष्‍टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हैं लेकिन यह लड़ाई आसान नहीं है। इसके लिए मजबूत राजनैतिक इच्‍छा‍शक्ति की जरूरत है। राहुल गांधी के इस बयान के बाद लोकसभा में विपक्ष ने हंगामा करना शुरू कर दिया।
राहुल गांधी ने इसके साथ ही मजबूत लोकपाल बिल लाने की भी मांग की। उन्‍होंने इस बात की सिफारिश की कि लोकपाल बिल चुनाव आयोग की तरह स्‍वतंत्र रूप से काम करे। उन्‍होंने कहा कि मजबूत लोकपाल बिल पारित करने के लिए इस पर संसद में चर्चा की जानी चाहिए। इसे जल्‍दबाजी में पेश नहीं किया जा सकता। अपने बयान के दौरान उन्‍होंने अन्‍ना हजारे के अनशन के बारे में कोई प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त नहीं की।
राहुल गांधी ने कहा कि लोकपाल बिल संवैधानिक संस्‍था बने। भ्रष्‍टाचार के मामले में उन्‍होंने कहा कि भ्रष्‍टाचार को रोकने के लिए सबको मिलकर काम किया जाना चाहिए। उन्‍होंन कहा कि हम लोग भ्रष्‍टाचार को रोकने के लिए जिस लोकपाल बिल की बात कर रहे हैं वह लोकपाल भी भ्रष्‍टाचार में लिप्‍त हो सकता है।

गुरुवार, 25 अगस्त 2011

आखिर अन्ना इतने जिद्दी क्यों हैं !

आज सरकार और टीम अन्ना के बीच हुई वार्ता के अनुसार सरकार ने जन लोकपाल को स्वीकार करते हुए संसद में हु-ब-हु पेश करने को तैयार हो गई है। बदले में टीम अन्ना का अनशन तोड़े जाने की बात तय हुई। रामलीला मैदान में इसकी जयकार भी हो रही है, लेकिन,कहा जा रहा है कि अब अन्ना विधिवत् तौर पर कल संसद में जन लोकपाल पर बहस शुरु होने के बाद अनशन तोड़ेगें।..तो फिर रामलीला मैदान के उन उदघोषों का क्या होगा.जो “ हार गई भाई हार गई,सरकार निकम्मी हार गई... टूट गया भाई टूट गया,अन्ना गांधी का अनशन टूट गया..जीत गया भाई जीत गया,देश हमारा जीत गया ”  

मंगलवार, 9 अगस्त 2011

विकिलीक्स का खुलासाः स्वीस बैंक में सबसे अधिक काला धन नीरा राडिया,राजीव गांधी,नरेश गोयल,हर्षद मेहता के नाम!

विकिलीक्स के मालिक जुलियस असान्जे ने 02 अगस्त 2011 को अपने सर्वर 88.80.16.63 पोर्ट क्रमांक 9999 पर स्विस बैंक में काला धन जमा करने वाले भारतीयों के नामों का खुलासा करने वाली अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है।यह वही लिस्ट है,जो स्विस बैंक के रिटायर्ड अधिकारी रुडोल्फ एल्मर द्वारा कॉपी किये गए डाटा के आधार पर भारत सरकार को भी सौंपी जा चुकी है और माननीय सुप्रीम कोर्ट भी इन नामों को उजागर करने के लिए केंद्र-सरकार को फटकार लगा चुकी है।
इस सूची के अनुसार स्वीस बैंक में काला धन जमा करने वालों में सबसे अधिक नीरा राडिया के नाम 2 लाख 90 हजार करोड़ रुपए, उसके बाद स्व.राजीव गांधी के नाम करीब 1 लाख 98 हजार करोड़ रुपए, तीसरे नं. पर नरेश गोयल के नाम 1 लाख 45 हजार करोड़ रुपए तथा हर्षद मेहता के नाम 1 लाख 36 हजार करोड़ रुपए जमा है। विकिलिक्स ने अपनी पहली सुची में फिलहाल कुल 16 लोगों के नाम उजागर किए हैं।

अन्ना को रामदेव न समझे सरकारः खुफिया विभाग ने दी चेतावनी

अन्ना हजारे ने भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन के दूसरा चरण का बिगुल आज मुंबई से फूंक दिया है। मुंबई के ऐतिहासिक आज़ाद मैदान में हजारों की तादाद में लोग अन्ना के समर्थन में जुटे हैं। अन्ना आज़ाद मैदान में शाम पांच बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। 
वे जनसभा को संबोधित करने के बाद आज़ाद मैदान से अगस्त क्रांति मैदान तक मशाल रैली निकाली जाएगी। अगस्त क्रांति मैदान में हजारे भ्रष्टाचार से लड़ने के लिए सब लोगों के साथ शपथ लेंगे। इस बीच खुफिया एजेंसियां ने चेतावनी दी है कि सरकार अन्‍ना हजारे के आंदोलन को गंभीरता से ले नहीं तो उसे हालात पर काबू पाना मुश्किल हो जाएगा।
अन्ना ने 9 अगस्‍त का दिन इसीलिए चुना है, क्‍योंकि इसी दिन महात्‍मा गांधी ने अंग्रेजों, भारत छोड़ो का नारा दिया था और भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत की थी। आज से 15 अगस्‍त तक रोज गांव-गांव में प्रभात फेरियां निकाल कर जन लोकपाल के लिए मुहिम चलाने की अन्‍ना की योजना है। 16 अगस्‍त से उनका अनशन शुरू होगा।