बाबा रामदेव लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
बाबा रामदेव लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 24 अगस्त 2011

अन्ना के अनशन का फायदा अगली पीढ़ी को मिलेगाः बाबा रामदेव

गांधीवादी अन्ना हजारे को समर्थन देने पहुंचे योग गुरू बाबा रामदेव ने बुधवार को कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ अन्ना हजारे की अनिश्चितकालीन भूख ह़डताल का लाभ पूरे देश को मिलेगा, खासकर भावी पीढ़ी को। रामलीला मैदान में समर्थकों को सम्बोधित करते हुए बाबा रामदेव ने कहा कि अन्ना हजारे के आंदोलन का लाभ पूरे देश को मिलेगा और भावी पीढ़ी को।
उन्होंने कहा कि इतने दिनों तक अनशन पर रहने के बावजूद उनका उत्साह और उनकी ऊर्जा देश के युवाओं को प्रेरित करने वाला है। हम सभी को उनके स्वास्थ्य की कामना करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अन्ना हजारे के स्वास्थ्य के लिए उनके आश्रम पतंजलि योगपीठ में एक विशेष यज्ञ किया गया। बाबा रामदेव ने कहा कि भ्रष्टाचार का खात्मा जरूरी है लेकिन साथ ही अन्ना हजारे का हमारे बीच रहना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। देश में अब क्रांति लाने की आवश्यकता है।

शनिवार, 20 अगस्त 2011

बाबा रामदेव ने हरिद्वार में खाई भ्रष्टाचार के खात्मे को गंगा की कसम

योगगुरु बाबा रामदेव ने भ्रष्टाचार और कालेधन के खिलाफ हजारों युवा योग प्रशिक्षकों को हरकी पैड़ी पर गंगा जल लेकर भ्रष्टाचार, कालेधन और राष्ट्ररक्षा के लिए आत्मोसर्ग करने का संकल्प भी दिलाया। इस दौरान एक वाहन पर लगातार हवन-यज्ञ चलता रहा। पतंजलि योगपीठ की साध्वी रमा आदि ने हवन में पूर्णाहुति दी। भ्रष्टाचार के खात्मे के लिए पूरे रास्ते वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन में पूर्णाहुति दी जाती रही।
ये सभी पूरे रास्ते तिरंगे को हाथों में लिए और भ्रष्टाचार विरोधी और भारत माता की जय के जोरदार नारे लगा रहे थे। शुक्रवार की दोपहर बाबा रामदेव के नेतृत्व में रैली पुलजटवाड़ा से शुरू हुई रैली जैसे-जैसे आगे बढ़ती गई, रैली विशाल स्वरूप लेती गई। रैली में बाबा समर्थक पैदल तो चल ही रहे थे, साथ में कई बाईक, कार, ट्रैक्टर, बस और ट्रक पर भी सवार थे। इन सभी ने अपने हाथों में तख्तियों व बैनरों पर अंकित भ्रष्टाचार विरोधी नारेबाजी के पोस्टर ले रखे थे। रैली के बीचोंबीच में खुले वाहन में वाहन पर बाबा रामदेव, आचार्य बालकृष्ण समेत अन्य सवार थे।
रैली विभिन्न जगहों से होते हुए देर शाम हरकी पैड़ी पहुंची। हरकी पैड़ी में बाबा ने रैली में मौजूद सभी को भ्रष्टाचार के खात्मे के लिए राष्ट्ररक्षा का संकल्प दिलाया। उन्होंने हरकी पैड़ी पर सभी को दोनों हाथों में गंगा जल लेकर भ्रष्टाचार के खात्मे का संकल्प दिलाया। बाद में रैली में विभिन्न प्रान्तों से आए योग प्रशिक्षकों ने कलशों में भी गंगाजल लिया। ये कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर अन्य लोगों को भ्रष्टाचार के खात्मे और कालेधन के खिलाफ जागरूक करने और राष्ट्ररक्षा का संकल्प दिलायेंगे।

मंगलवार, 9 अगस्त 2011

अन्ना को रामदेव न समझे सरकारः खुफिया विभाग ने दी चेतावनी

अन्ना हजारे ने भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन के दूसरा चरण का बिगुल आज मुंबई से फूंक दिया है। मुंबई के ऐतिहासिक आज़ाद मैदान में हजारों की तादाद में लोग अन्ना के समर्थन में जुटे हैं। अन्ना आज़ाद मैदान में शाम पांच बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। 
वे जनसभा को संबोधित करने के बाद आज़ाद मैदान से अगस्त क्रांति मैदान तक मशाल रैली निकाली जाएगी। अगस्त क्रांति मैदान में हजारे भ्रष्टाचार से लड़ने के लिए सब लोगों के साथ शपथ लेंगे। इस बीच खुफिया एजेंसियां ने चेतावनी दी है कि सरकार अन्‍ना हजारे के आंदोलन को गंभीरता से ले नहीं तो उसे हालात पर काबू पाना मुश्किल हो जाएगा।
अन्ना ने 9 अगस्‍त का दिन इसीलिए चुना है, क्‍योंकि इसी दिन महात्‍मा गांधी ने अंग्रेजों, भारत छोड़ो का नारा दिया था और भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत की थी। आज से 15 अगस्‍त तक रोज गांव-गांव में प्रभात फेरियां निकाल कर जन लोकपाल के लिए मुहिम चलाने की अन्‍ना की योजना है। 16 अगस्‍त से उनका अनशन शुरू होगा।

सोमवार, 8 अगस्त 2011

फेसबुक सेः देशभक्ति वनाम झंडे का फंडा

By Asif Ali Hashmi 
फेसबुक पर अचानक एक नयी लहर से चल पड़ी है....हर तरफ  आन्दोलन और देशभक्ति के नारे, आरोप, प्रत्यारोप, वाद, विवाद और देशभक्ति के नारों से फेसबुक गुंजायमान हो गया है...हर पेज और ग्रुप के हाथ में हर आदमी के हाथ में देशभक्ति का झंडा नज़र आ रहा है.. ख़ुशी की बात तो है...परन्तु इस के मूल से शुरू करें तो इस देशभक्ति के झंडे के फंडे ही अलग नज़र आते हैं...! 
सबसे पहले श्री अडवाणी जी ने कहा की काले धन को भारत वापस लाओ,  उनके हाथ में झंडा नज़र सा आने लगा...मगर इस मुद्दे को उठा कर खुद झंडे को ले कर बैठ गए....फिर बाबा रामदेव जी ने कहा भ्रष्टाचार मिटाओ ...और एक झंडा उन्होंने भी उठा लिया..उन्होंने  उस झंडे को उठा तो लिया, मगर नारा जो लगाया था, उस को क्रियान्वित करना भूल गए...फिर एक दिन अचानक श्री अन्ना हजारे जी जिसने भ्रष्टाचार में लिप्त  6 मंत्री और 463 अधिकारियों को नपवा दिया था...एक दिन यह झंडा ले कर अपने 5 -7  साथियों  के साथ  जंतर मंतर पर आ कर बैठ गए....और भरष्टाचार के खिलाफ बिगुल बजा डाला..और सरकार को नचा डाला  !
जब अन्ना के हाथ में झंडा था..और वे सरकार को  पसीने पसीने कर रहे थे...अनशन कर दिया था..तब फेसबुक पर पेजेस /ग्रुप्स और  लोगों के हाथ में देशभक्ति के झंडे की बजाये...टीम इंडिया की जीत का बासी झंडा ही नज़र आ रहा था...जैसे जैसे अन्ना के आन्दोलन का तवा गर्म होता गया और ...झंडा ऊंचा होता गया...लाइव टेलीकास्ट  होने लगा.. लोगों ने भी एक एक झंडा उठा लिया..., अडवाणी जी ने कहा की यह झंडा तो मेरे पास था और में ने ही इसको पहले उठाया था, उधर बाबा रामदेव बोले की...अन्ना से पहले से ही यह झंडा मैंने  उठाया था...और उन्होंने अन्ना की टीम के एक सदस्य  के झंडा उठाने पर आपत्ति टी.वी. पर बयान दे कर ज़ाहिर कर दी...!और एक दिन अपना झंडा लेकर खुद रामलीला मैदान में भक्तों को आमंत्रित कर के खुद का  झंडा ज्यादा  ऊंचा दिखाने की ललक  लिए अनशन क्रिया के लिए बैठ गए....तब सरकार को लगा की यह झंडे तो सरकार के झंडे से भी ज्यादा ऊंचे होते जा रहे हैं...तो सरकार ने सरकारी दिखाई और अपने झंडे में से डंडा निकल लिया ...और जो भी उस दिन हुआ कोई उस को काला दिवस कह रहा है कोई दमन दिवस...जो भी हुआ  उसके मूल की पहेली कभी भी न तो सरकार सुलझाएगी...और न ही बाबा जी...!  
 खैर...उस काण्ड के  बाद बाबा जी अपना झंडा ले कर अपने आश्रम  पधार गए...अब यह झंडे का झगडा हर जगह दिखाई दे रहा है...कभी बाबा अपना झंडा अन्ना  के झंडे के साथ बाँध कर ऊंचा करना चाहते हैं..कभी सेना बना कर सैनिकों के हाथ में देना चाहते है...कुल मिला कर .....इस के बाद झंडा पुराण चल पड़ी.....और अब हर हाथ में एक झंडा है....और हर कोई यह कह रहा है की मेरा झंडा तेरे से ऊंचा है..!  जब अन्ना हजारे ..जंतर मंतर पर बैठे थे तब यह व्यक्तिगत झंडे न जाने कहाँ थे....? अब न जाने ....किस का झंडा सब से ऊंचा रहेगा....और इस झन्डे के फंडे में से कोई और झंडा तो नहीं निकल आएगा......चिंतन मनन जारी है.....
इन सब के झंडों से ऊंचा एक झंडा स्वामी निगमानंद जी का मानता हूँ, जिसने गंगा नदी के सौन्दर्य और गौरव के लिए अपने आपको मिटा दिया....उस वीर और देशभक्त को मेरा सलाम...!!! काश आप के बलिदान  से यह बाबा रामदेव, अन्ना हजारे और ये सरकारें, राजनीतिक दल कुछ सबक लें...