दवा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
दवा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 9 अगस्त 2011

पिछले 4 वर्षों में दवा परीक्षण के दौरान 1500 लोगों की मौतः केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री

भारत में पिछले चार सालों में दवाओं के असर की जांच करने के लिए किए जा रहे परीक्षणों में सैकड़ों लोगों की मौत हुई है.
स्वास्थ्य मंत्री ग़ुलाम नबी आज़ाद ने संसद को जानकारी दी है कि पिछले चार वर्षों में ऐसे परीक्षणों के दौरान क़रीब 1500 मरीज़ों की मौत हुई है.
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि पिछले साल इन परीक्षणों में भाग ले रहे लोगों में से क़रीब 500 की मौत हुई और इनमें से केवल 22 मामलों में दवा कंपनियों ने मृतकों के परिजनों को मुआवज़ा दिया.
भारत में फिलहाल क़रीब 1500 दवाओं के परीक्षण किए जा रहे हैं.
विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक दवाओं के परीक्षण के लिए दवा कंपनियां भारत की ओर आकर्षित हैं क्योंकि यहां चिकित्सा क्षेत्र में प्रशिक्षित लोग और परीक्षण करवाने के इच्छुक मरीज़ कम ख़र्च पर मिल जाते हैं और साथ ही परीक्षण प्रणाली पर सरकारी नियंत्रण कम है.
ग़ैर-सरकारी संस्थाएं लगातार दवाओं के लिए किए जा रहे परीक्षणों में भाग लेने वाले मरीज़ों को इससे जुड़े ख़तरों की पूरी जानकारी देने और उनकी सहमति लेने पर बल देती रही हैं.

सोमवार, 8 अगस्त 2011

झारखंड के पूर्व स्वास्थ्य सचिव प्रदीप कुमार को जेल

झारखंड के पूर्व स्वास्थ्य सचिव प्रदीप कुमार को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की विशेष अदालत ने जेल भेज दिया है।
पिछले
हफ्ते झारखंड हाई कोर्ट ने प्रदीप कुमार की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी। इसी मामले में राज्य के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री भानु प्रताप शाही और एक अन्य स्वास्थ्य सचिव सियाराम पहले ही जेल में हैं।
कोर्ट
ने पिछले हफ्ते शाही और प्रदीप कुमार की सम्पत्तियों को जब्त करने का आदेश दिया था। शाही ने शनिवार को सीबीआई की विशेष अदालत में आत्मसमर्पण किया था, जबकि सियाराम प्रसाद को मई में सीबीआई ने गिरफ्तार किया था।
सीबीआई
के अनुसार 130 करोड़ रुपये के इस दवा घोटाले में राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य सेवा मिशन (एनएचआरएम) के तहत मिले धन का दुरुपयोग किया है। शाही और पूर्व मुख्य सचिवों ने 2008-09 के दौरान ऊंची कीमत पर दवाएं, वाहन और स्वास्थ्य उपकरण चुनिंदा 19 कंपनियों से खरीदकर सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचाया है।