मोदी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
मोदी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 24 अगस्त 2011

टीम अन्ना आंदोलन को लेकर बुखारी ने अलापा सांप्रदायिकता राग

अन्ना आंदोलन के समर्थन को लेकर जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी ने कहा है कि चूंकि इस आंदोलन में वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे लगाए जा रहे हैं, इसलिए मुसलमानों को इस आंदोलन से दूर रहना चाहिए। शाही इमाम का कहना है कि आज देश में भ्रष्टाचार से ज्यादा खतरनाक सांप्रदायिकता है, क्योंकि देश में जहां भी दंगे होते हैं, वहां हर कौम के लोग मारे जाते हैं। मैंने अन्ना टीम की सदस्य से कहा कि वे अपने आंदोलन में सांप्रदायिकता को भी शामिल करें और इसके खिलाफ कड़ा कानून बनाने की मांग करें।
शाही इमाम की आपत्ति आंदोलन में लगने वाले नारों को लेकर भी है। देश का मुसलमान वतन के लिए कुर्बान हो सकता है , लेकिन मजहब के उसूलों के खिलाफ लगाए जा रहे नारों वाले आंदोलन में शामिल नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी सवाल किया कि अन्ना की कोर टीम में कोई मुस्लिम चेहरा क्यों नहीं है। इस आंदोलन से जुड़े लोगों ने देश के अल्पसंख्यक समुदाय को साथ लेने की कोशिश नहीं की है। उन्होंने यह भी कहा कि अन्ना टीम की ओर से कुछ सवालों का जवाब भी जरूरी है। अन्ना को गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ में दिए गए बयान पर भी सफाई देनी चाहिए। शाही इमाम ने यह भी कहा कि अभी भी काफी संख्या में मुसलमान इस आंदोलन के साथ नहीं है और हम जानते हैं कि इस आंदोलन को पीछे से कौन सपोर्ट कर रहा है

बुधवार, 3 अगस्त 2011

सरकारी मेहमान बने राज ठाकरे के हिंदी बोलने पर बबाल !

मराठी मानुष और हिंदी बोल, हंगामा तो होना ही था. गुजरात दौरे के पहले दिन राज ठाकरे ने हिंदी बोली तो महाराष्ट्र में सियासी पारा चढ़ गया. राज ठाकरे पर दनादन हमले हुए. नरेंद्र मोदी के सरकारी मेहमान बनकर गुजरात पहुंचे एमएनएस के मुखिया राज ठाकरे तो जुबान बदल गई. 
अक्सर मराठी बोलने वाले फायरब्रांड नेता मोदी के प्रदेश में हिंदी बोलने लगे और हिंदी में ही उन लोगों पर निशाना साध लिया जो उनके दौरे पर सियासत करने की फिराक में हैं. 
 राज ठाकरे ने कहा, 'किसी स्टेट का डेवलपमेन्ट देखना राजनिती नहीं होती है, जो लोग ऐसा सोचते हैं उनकी सोच काफी छोटी होती है. लेकिन राज ठाकरे के गुजरात दौरे ने तो भूचाल खड़ा नहीं किया अलबत्ता गुजरात में हिंदी बोलने पर महाराष्ट्र की सियासत में सवाल खड़े किए जाने लगे. महाराष्ट्र विधानसभा में बवाल हुआ और शिवसेना को मराठी मुद्दे पर एकाधिकार जताने का मौका मिल गया. 