बबाल लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
बबाल लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 8 अगस्त 2011

राजीव गांधी पर टिप्पणी के बाद बवाल, 72 गिरफ्तारः कांग्रेसी गए कोर्ट

कश्मीर पर शीन जैसी फिल्म बनाने वाले डायरेक्टर अशोक पंडित की कश्मीरी पंडितों के मसले पर पूर्व प्रधानमंत्री राजवी गांधी पर की गई एक टिप्पणी पर बवाल मच गया है। पंडित ने  कश्मीर पंडितों की दुर्दशा के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराते हुए राजीव की हत्या जैसी त्रासदी को कथित तौर पर कश्मीरी पंडितों की मां-बहनों की हाय का हश्न बताया। 

इस बयान को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इंदौर के देवी अहिल्याबाई हवाई अड्डे पर पंडित के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा उनके खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की। पंडित मुम्बई लौटने के लिए हवाई अड्डे पहुंचे थे। इस दौरान कांग्रेस और पुलिस ने धक्का-मुक्की हुई तथा हाथापाई की स्थिति बन गई। इसके अलावा कांग्रेस विधायकों और कार्यकर्ताओं ने तुकोगंज थाने का घेराव किया। पुलिस विरोध कर रहे तीन कांग्रेस समेत 72 पार्टी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है।

उधर,पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी पर अपमानजनक टिप्पणी को लेकर कांग्रेस ने फिल्म डायरेक्टर अशोक पंडित के खिलाफ सोमवार को कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। शहर कांग्रेस इकाई के अध्यक्ष प्रमोद टंडन और पार्टी के स्थानीय नेता रघुनंदन सिंह परमार ने पंडित के खिलाफ चीफ जुडिशल मजिस्ट्रेट कपिल मेहता की अदालत में शिकायत याचिका दायर की है, जिसेप्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट ओपी बोहरा की अदालत में स्थानांतरित कर दिया गया है

बुधवार, 3 अगस्त 2011

सरकारी मेहमान बने राज ठाकरे के हिंदी बोलने पर बबाल !

मराठी मानुष और हिंदी बोल, हंगामा तो होना ही था. गुजरात दौरे के पहले दिन राज ठाकरे ने हिंदी बोली तो महाराष्ट्र में सियासी पारा चढ़ गया. राज ठाकरे पर दनादन हमले हुए. नरेंद्र मोदी के सरकारी मेहमान बनकर गुजरात पहुंचे एमएनएस के मुखिया राज ठाकरे तो जुबान बदल गई. 
अक्सर मराठी बोलने वाले फायरब्रांड नेता मोदी के प्रदेश में हिंदी बोलने लगे और हिंदी में ही उन लोगों पर निशाना साध लिया जो उनके दौरे पर सियासत करने की फिराक में हैं. 
 राज ठाकरे ने कहा, 'किसी स्टेट का डेवलपमेन्ट देखना राजनिती नहीं होती है, जो लोग ऐसा सोचते हैं उनकी सोच काफी छोटी होती है. लेकिन राज ठाकरे के गुजरात दौरे ने तो भूचाल खड़ा नहीं किया अलबत्ता गुजरात में हिंदी बोलने पर महाराष्ट्र की सियासत में सवाल खड़े किए जाने लगे. महाराष्ट्र विधानसभा में बवाल हुआ और शिवसेना को मराठी मुद्दे पर एकाधिकार जताने का मौका मिल गया. 