बुधवार, 14 नवंबर 2012

माफ कीजियेगा झारखंड के सीएम अर्जुन मुंडा साहब !


जब रोम जल रहा था तो नीरो संग उसके साथी भी बंशी बजा रहा थे। लेकिन माफ कीजियेगा झारखंड के सीएम अर्जुन मुंडा जी, मैं नीरो के साथी की श्रेणी में खड़ा नहीं हो सकता। सुना है कि आप हैलीकॉप्टर हादसे के बाद प्रायः विस्तर पर पड़े रहते हैं और कभी-कभार व्हील चेयर या बैशाखी के सहारे आवासीय परिसर में ही कुछ घुम-फिर भी लेते हैं। आपके खबरिया समाचार पत्रों और चैनलों से ज्ञात होता है कि आप राज्य की शासन व्यवस्था की बागडोर वखूबी संभाल रहे हैं। जाहिर भी है कि प्रायः शारीरिक रुप से चोटिल आदमी मानसिक रुप से घायल थोड़े होता है।
ऐसे मैं भी एक हादसे का शिकार हो चुका हूं। फर्क इतना है कि आप 10-15 फुट की ऊंचाई से हेलीकॉप्टर से रांची हवाई अड्डा पर गिरे और मैं वर्ष 1994 में  पटना के अगमकुआं गंगा सेतु पुल से  एक टेम्पो के साथ 60 फीट लुढ़का। उस हादसे में  बेचारे 3 लोग भगवान के प्यारे हो गये और मेरी  भी लगभग हड्डी-पसली एक हो गई थी। आपको पायलट की बुद्धिमानी ने बचाया तो मुझे सड़क किनारे लगे एक शीशम के पेड़ ने गोद लेकर।  श्रीराम की देन से सब सही सलामत बच गये। ईश्वर सबों को लंबी उमर दे। खास कर आपको..ताकि आप झारखंड के लिये वे सब कर सकें,जो मन-मस्तिष्क में सोच रखा है।
वेशक, आपमें और मुझमें ऐसे तो आस्मां-जमीं का फर्क है। कहां राजा भोज और कहां गंगुआ….। कहां आप एक सीएम और कहां मैं एक आम नागरिक।  लेकिन उस हादसे के बाद से मैंने भी वही निर्णय लिया था, जो आपने लिया है। आपने खुद कहा है कि हैलिकॉप्टर हादसे के बाद जो नव जीवन मिला है, वह दूसरों की सेवा के लिये है। अब आपके मन में दूसरों की सेवा की भावना के क्या मायने हैं, ये आप जानें या राम जानें। ऐसे आपने अपने सरकारी आवास परिसर में रामभक्त हनुमान जी की मूर्ति स्थापना कर संकेत तो दे ही दिया है। मेरा तो मकसद बिल्कुल साफ है..कुव्यवस्था के खिलाफ खुली जंग। अंजाम चाहे कुछ भी हो। मुझे जब कोई भय सताता है तो हनुमान जी से पहले पटना के अगमकुंआ के उस शीशम के पेड़ को याद कर लेता हूं। सब डर-भय छू मंतर हो जाता है। 
खैर, छोड़िये इन बातों को। भगवान सबका भला करे।   दुःख की बात तो यह है कि आप उधर विस्तर पर पड़े थे और इधर एक बिल्डर से अखबार के फ्रेंचाईजी बने साहब ने एक साथ  तीन थानों की पुलिस के हाथों मुझे एक अदना पत्रकार से 15 लाख का रंगदार बनवा कर जेल भिजवा दिया।   उस साहेब को मेरे वेबसाइट www.raznama.com के एक समाचार पर आपत्ति थी। यह बात मुझे जेल जाने के थोड़ी देर पहले आपके सरकारी आवास के ठीक वगल में स्थित गोंदा थाना में बताया गया। मुझ पर  लिखित आरोप लगाया गया है कि मैंने कई बार उस बिल्डर साहेब के अंग्रेजी अखबार के दफ्तर में जाकर 15 लाख की रंगदारी मांगी और यह भी धमकी दिया कि 15 लाख नहीं मिलने पर उस करोड़पति साहेब को एक हत्या के मामले में फंसा दूंगा। उसमें मेरे फेसबुक एकांउट की भी चर्चा की गई। 
शायद आपको यह बात बताने की जरुरत नहीं है कि सच क्या है? मुझे जहां तक जानकारी है , उस आलोक में आप सब कुछ जानते हैं। मुझे तो यहां तक बताया जा रहा है कि मेरे खिलाफ जो भी कार्रवाई की गई है,वो आपके सरकारी निवास (सीएम हाउस) के इशारे पर की गई थी बल्कि आपके निर्देश पर ही की गई थी। अगर आपको या किसी को समाचार की सत्यता पर संदेह था तो उसकी अलग प्रक्रिया थी। समाचार के तथ्यो या स्रोतों की पड़ताल करवाई जा सकती थी। समाचार प्रसारित होने के कई दिनों बाद उक्त तरह के आरोप लगा कर हड़बड़ी में जेल भेजने की मंशा अभी तक मैं समझ नहीं पाया हूं। नीचे से उपर तक के सभी पुलिस अधिकारी यही बताते हैं कि उन्होंने उपर के आदेश का पालन किया है। 
अब जहां तक सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, झारखंड सरकार और उसके अधिकारियों द्वारा कॉरपोरेट या छद्म मीडिया हाउसों की सांठ-गांठ का सबाल है तो इसमें बहुत बड़ी गड़बड़ झाला है। करोड़ो रुपये का दुरुपयोग-घोटाला की गई है और अभी भी जारी है। आप इसकी जांच करवा कर देख लें । सब आयने की तरह साफ हो जायेगा। आप झारखंड जैसे प्रदेश के सीएम हैं। मुझ जैसा कोई आपसे जबरिया जांच थोड़े करवा सकता है। हां, एक बात तो तय है कि यदि आप इसकी फौरिक जांच-कार्रवाई नहीं करवाई तो भविष्य में इसके छींटे आप पर पड़ने निश्चित है। ये व्यूरोक्रेट्स और कॉरपोरेट्स क्या बला है। आज सत्ता आपके हाथ में है तो ये लोग आपके चारो ओर दिख रहे हैं। कल सत्ता किसी दुसरे के हाथ में जायेगी तो  ये लोग किसी और के चारो ओर खड़े हो जायेगें।
.………………….मुकेश भारतीय 

शनिवार, 21 जुलाई 2012

ये वन-कोयला नहीं, वन-घोटाला है मौनी बाबा !


साल 2004- 2009 के बीच कोयला मंत्रालय ने, जो कि तब प्रधानमंत्री की देख-रेख में था, औने-पौने दामों पर सरकारी और निजी कंपनियों को कोयला खदानें बांट दीं। लीक हुई सीएजी रिपोर्ट के मुताबिक इस घोटाले से देश को 10. 67 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। इस नुकसान में खनन के कारण जंगलों, जानवरों और जंगलों पर आजीविका के लिए निर्भर समुदायों का विनाश तक शामिल नहीं है। 
इस घोटाले के सामने आने के बावजूद मध्यप्रदेश के ‘महान’ क्षेत्र के वनों में कोयला खनन को अस्थायी मंजूरी दे दी गई है। अब मध्य भारत के दूसरे वनों का सफाया होने में भी ज्यादा वक्त नहीं लगेगा। सरकार वनों को बचाने के बजाए उन्हें गंवा रही है।
सबसे बड़ी बात कि तब तक सभी नई कोयला खदानों के आवंटन और वनों के खनन की मंजूरी पर रोक लगा देनी चाहिए, जबतक इस घोटाले की पूरी जांच नहीं हो जाती।  उन क्षेत्रों का साफतौर पर निर्धारण नहीं किया जाता जहां पर खनन नहीं किया जाना चहिये । 
 वेशक नई कोयला खदानों और वनों में खनन के आवंटन पर तब तक रोक लगा देनी चाहिए जब तक इस घोटाले की पूरी जांच नहीं होती और जिन क्षेत्रों में खनन नहीं होगा उनका निर्धारण तय नहीं हो जाता

शुक्रवार, 20 जुलाई 2012

झारखंड सरकार के संरक्षण में अमेरिका से चल रही है फर्जी 'आपका सीएम.कॉम' वेबसाइट


झारखंड में कायदा-कानून नाम की कोई चीज नहीं बची है। हालत यह है कि सत्ताशीर्ष पर बैठे लोग ही इसकी धज्जियां उड़ा रहे हैं। जहां एक ओर भाजपानीत अर्जुन मुंडा सरकार के संचालन समिति के अध्यक्ष एवं झामुमो सुप्रीमों शिबू सोरेन नगड़ी में रांची हाई कोर्ट के फैसले के विरुद्ध जाकर अधिग्रहित जमीन पर ग्रामीणों से हल चलाने का फरमान जारी कर डालते हैं , वहीं करोड़ों रुपये के सरकारी खर्च व दुरुपयोग के साथ ही सरकारी संरक्षण में श्री अर्जुन मुंडा का www.aapkacm.com  का फर्जी संचालन जारी है।
इस मुद्दे को राजनामा.कॉम ने सप्रमाण करीब चार माह पहले ही “ अर्जुन मुंडा सरकारी खजाने से उड़ा रहे हैं करोड़ो रुपये !   http://raznama.com/?p=9088  ”   शीर्षक से उजागर किया था , लेकिन न तो किसी संबंधित आला अधिकारी के कानों में जूं रेगीं और न ही खुद मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने ही सुध ली।
झारखंड सरकार के सूचना एवं जन संपर्क विभाग द्वारा इस वेबसाइट को लेकर  समाचार पत्र-पत्रिकाओं, न्यूज चैनलों, एफएम रेडियो आदि से लेकर अन्य संचार माध्यमों पर करोड़ो रुपये प्रचार-प्रसार में लुटाने के बाद आम लोगों को कितना लाभ पहुंचा है…. यह अलग जांच का विषय है। फिलहाल सनसनीखेज तथ्य यह है कि पूर्णतः सरकारी नियंत्रण में चलाये जा रहे www.aapkacm.com  का अधिकारिक निबंधन-स्वामित्व न तो सरकार के किसी महकमे के पास है, न मुख्यमंत्री के पास है और न ही श्री अर्जुन मुंडा के पास। 
सबसे गैरकानूनी पहलु तो यह है कि  www.aapkacm.com का संचालन whois identity के अनुसार किसी  Kishore Patel नाम के व्यक्ति के द्वारा  8807 , ,Juneberry Rd, Lewis Center, Ohio 43035 , United States से हो रहा है। इस वेबसाइट का Administrative Contact: Patel, Kishore  @hotmail.com, 8807 Juneberry Rd, Lewis Center, Ohio 43035, United States, (614) 859-5677, Technical Contact: Patel, Kishore  @hotmail.com, 8807 Juneberry Rd,  Lewis Center, Ohio 43035, United States, (614) 859-5677,  Domain servers in listed order: NS47.DOMAINCONTROL.COM, NS48.DOMAINCONTROL.COM बताया गया है।
उल्लेखनीय है कि भारत सरकार की गाइड लाइन में साफ़ अंकित है की कोई भी सरकारी वेबसाइट gov.in में होनी चाहिए। मतलब डॉट कॉम का प्रयोग सरकारी वेबसाइट में नहीं किया जा सकता है…. क्यूंकि कॉम का मतलब होता है  कॉमर्शियल। और जिस तरह से झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के नाम सेwww.aapkacm.com  बतौर कॉमर्शियल चलाया जा रहा है उसमें गोपनीयता की भी कोई गारंटी नहीं है। ………….. मुकेश भारतीय

शुक्रवार, 28 अक्टूबर 2011

भारतीय संस्कृति का मूल आधार है गाय

गाय एक महत्त्वपूर्ण पालतू जानवर है। इससे हमें उत्तम किस्म का दूध प्राप्त होता है। रेड सिन्धी, साहिवाल, गिर, देवनी, थारपारकर आदि नस्लें भारत में दुधारू गायों की प्रमुख नस्लें हैं। भारत में गाय की 28 नस्लें पाई जाती हैं। हिन्दू, गाय को 'माता' (गौमाता) कहते हैं। हिन्दू धर्म में यह विश्वास है कि गाय देवत्व और प्राकृतिक कृपा की प्रतिनिधि है, और इसलिए इसकी रक्षा तथा पूजा की जानी चाहिए। हिन्दू धर्म में गाय की पूजा का मूल आरंभिक वैदिक काल में खोज जा सकता है। भारोपीय लोग, जिन्होंने दूसरी सहस्राब्दी ई.पू. में भारत में प्रवेश किया, वे पशुपालक थे। पशुओं का बड़ा आर्थिक महत्त्व था, जो वैदिक धर्म में भी दिखाई देता है। यद्यपि प्राचीन भारत में गायों और बैलों की बलि दी जाती थी और उनका माँस खाया जाता था। लेकिन दुधारू गायों की बलि क्रमश: बंद की जा रही थी। जैसे महाभारत व मनुस्मृति के हिस्सों में और ऋग्वेद में दुधारू गाय को पहले से ही 'अवध्य' कहा गया था।
गाय की पूज्यता का संकेत उपचार शुद्धिकरण और प्रायश्चित के संस्कारों में पंचगव्य, गाय के पांच उत्पादन, दूध दही, मक्खन, मूत्र और गोबर के प्रयोग से मिलता है। बाद में अहिंसा के आदर्श के उदय के साथ गाय अहिंसक उदारता के जीवन का प्रतीक बन गई। साथ ही इस तथ्य के आधार पर कि उसके उत्पादन पोषण प्रदान करते हैं। गाय को मातृत्व और धरती माँ से भी संबद्ध किया गया। गाय को पहले पहल ब्राह्मण (या पुरोहित) वर्ग के साथ भी जोड़ा गया और उसे मारना कभी-कभी (ब्राह्मणों द्वारा) ब्रह्म हत्या जैसा निंदनीय कार्य माना जाता था। ईसा की पहली शताब्दी के मध्य में गुप्त राजाओं द्वारा गाय की हत्या करने पर मृत्युदंड का प्रावधान किया गया।

देवताओं का वास

गौ
भारतीय परंपरा के अनुसार गाय के शरीर में 33 करोड़ देवता वास करते हैं, एवं गौ-सेवा करने से एक साथ 33 करोड देवता प्रसन्न होते हैं। गाय का विशिष्ट संबंध कई देवताओं, विशेषकर शिव जिनका वाहन बैल है। इंद्र मनोकामना पूर्ण करने वाली गाय, कामधेनु से निकट से संबद्ध, कृष्ण अपनी युवावस्था में एक ग्वाले और सामान्य रूप से देवियों के साथ उनमें से कई के मातृवत गुणों के कारण जोड़ा जाता है। 19 शताब्दी के बाद के दशकों में विशेषकर उत्तरी भारत में एक गो रक्षा आंदोलन शुरू हुआ, जिसने हिंदुओं को एकीकृत करने और एक समूह के रूप में उन्हें मुसलमानों से अलग करने का प्रयास यह मांग करके किया कि सरकार गो हत्या पर प्रतिबंध लगाए। राजनीतिक और धार्मिक उद्देश्यों का यह घालमेल समय-समय पर कई दंगों का कारण बना और अंतत: 1947 में भारतीय उपहाद्वीप के विभाजन में भी इसकी भूमिका रही।

हिन्दू संस्कृति में गाय

गाय निर्बल दीन हीन जीवों का प्रतिनिधित्व करती है, सरलता, शुद्धता, और सात्विकता की मूर्ति है। गौ माता की पीठ में ब्रह्मा, गले में विष्णु और मुख में रुद्र निवास करते हैं, मध्य भाग में सभी देवगण और रोम रोम में सभी 'महर्षि' बसते हैं। श्रीकृष्ण को हम गोपाल कृष्ण, गोविंद कहते हैं। गाय पृथ्वी, ब्राह्मण और देव की प्रतीक है। गौ रक्षा और गौ संवर्धन हिंदुओं के आवश्यक कर्तव्य माने जाते हैं। सभी दानों में 'गोदान' का महत्त्व सर्वाधिक माना जाता है।

गौ माता

हिन्दू संस्कृति के अनुसार जिस घर में गाय निवास करती हैं एवं जहाँ गौ सेवा होती है, उस घर से समस्त समस्याएँ कोसों दूर रहती हैं। भारतीय संस्कृति के अनुसार गाय को अपनी माता के समान संम्मान दिया जाता हैं इस लिये गाय को गौ-माता कहकर पुकारते हैं।

कामधेनु

कामधेनु का वर्णन पौराणिक गाथाओं में एक ऐसी चमत्कारी गाय के रूप में मिलता है जिसमें दैवीय शक्तियाँ थी और जिसके दर्शन मात्र से ही लोगो के दुःख व पीड़ा दूर हो जाती थी यह कामधेनु जिसके पास होती थी उसे हर तरह से चमत्कारिक लाभ होता था। उसका दूध अमृत के समान था। कृष्ण कथा में अंकित सभी पात्र किसी न किसी कारणवश शापग्रस्त होकर जन्मे थे। कश्यप ने वरुण से कामधेनु माँगी थी फिर लौटायी नहीं, अत: वरुण के शाप से वे ग्वाले हुए। जैसे देवताओं में भगवान विष्णु, सरोवरों में समुद्र, नदियों में गंगा, पर्वतों में हिमालय, भक्तों में नारद, सभी पुरियों में कैलाश, सम्पूर्ण क्षेत्रों में केदार क्षेत्र श्रेष्ठ है, वैसे ही गऊओं में कामधेनु सर्वश्रेष्ठ है। कामधेनु सबका पालन करने वाली है। माता स्वरूपिणी हैं- सब इच्छाएँ पूर्ण करने वाली है। जब भगवान विष्णु स्वयं कच्छपरूप धारण करके मन्दराचल के आधार बनें। इस प्रकार मन्थन करने पर क्षीरसागर से क्रमश: कालकूट विष, कामधेनु, उच्चैश्रवा नामक अश्व, ऐरावत हाथी, कौस्तुभ्रमणि, कल्पवृक्ष, अप्सराएँ, लक्ष्मी, वारुणी, चन्द्रमा, शंख, शांर्ग धनुष धनवन्तरि और अमृत प्रकट हुए।

औषधीय गुणकारी

  • गाय का दूध अमृत के समान है, गाय से प्राप्त दूध, घी, मक्खन से मानव शरीर पुष्ट बनता है।
  • गाय के गोबर का प्रयोग चुल्हें बनाने, आंगन लिपने एवं मंगल कार्यो में लिया जाता है, और यहाँ तक की गाय के मूत्र से भी विभिन्न प्रकार की दवाइयाँ बनाई जाती है, गाय के मूत्र में कैंसर, टीवी जैसे गंभीर रोगों से लड़ने की क्षमता होती हैं, जिसे वैज्ञानिक भी मान चुके है, तथा गौ-मूत्र के सेवन करने से पेट के सभी विकार दूर होते हैं।
  • भारतीय संस्कृति के अनुसार गाय ही ऐसा पशुजीव है, जो अन्य पशुओं में सर्वश्रेष्ठ और बुद्धिमान माना है।
  • ज्योतिष शास्त्र में भी नव ग्रहों के अशुभ प्रभाव से मुक्ति पाने के लिये गाय का ही वर्णन किया गया हैं।
  • यदि बच्चे को बचपन में गाय का दूध पिलाया जाए तो बच्चे की बुद्धि कुशाग्र होती है।
  • गाय की सेवा से भगवान शिव भी प्रसन्न होते हैं।
  • हाथ-पांव में जलन होने पर गाय के घी से मालिश करने पर आराम मिलेगा।
  • शराब, गांजे या भांग का नशा ज़्यादा हो जाय तो गाय का घी में दो तोला चीनी मिलाकर देने में 15 मिनट में नशा कम हो जायेगा।
  • जल जाने वाले स्थान या घाव को पानी से धोकर गाय का घी लगाने से फफोले कम हो जाते हैं और जलन कम हो जाती है।
  • बच्चों को सर्दी या कफ की शिकायत हो जाये तो गाय के घी से छाती और पीठ पर मालिश करने से तुरन्त आराम मिलता है
  • किसी मनुष्य को अगर हिचकी आये तो उसे रोकने के लिये आधा चम्मच गाय का घी पिलाने से हिचकी रुक जाती है।
  • यदि किसी मनुष्य को सर्प काट जाये तो उसे 70 या 150 ग्राम गाय का ताजा घी पिलाकर 40-50 मिनट बाद जितना गर्म पानी पी सकें, पिलायें। इसके बाद उल्टी-दस्त होंगे, इसके बाद विष का प्रभाव कम होने लगेगा।

वैज्ञानिक महत्त्व

  • गाय एकमात्र ऐसा प्राणी है, जो ऑक्सीजन ग्रहण करता है और ऑक्सीजन ही छोड़ता है।
  • गाय के मूत्र में पोटेशियम, सोडियम, नाइट्रोजन, फास्फेट, यूरिया, यूरिक एसिड होता है, दूध देते समय गाय के मूत्र में लेक्टोज की वृद्धि होती है। जो हृदय रोगों के लिए लाभकारी है।
  • गाय का दूध फैट रहित परंतु शक्तिशाली होता है उसे पीने से मोटापा नहीं बढ़ता तथा स्त्रियों के प्रदर रोग आदि में लाभ होता है। गाय के गोबर के कंडे से धुआं करने पर कीटाणु, मच्छर आदि भाग जाते हैं तथा दुर्गंध का नाश होता है।
  • गाय के समीप जाने से ही संक्रामक रोग कफ सर्दी, खांसी, जुकाम का नाश हो जाता है। गौमूत्र का एक पाव रोज़ सुबह ख़ाली पेट सेवन करने से कैंसर जैसा रोग भी नष्ट हो जाता है।
  • गाय के सींग गाय के रक्षा कवच होते हैं। गाय को इसके द्वारा सीधे तौर पर प्राकृतिक ऊर्जा मिलती है। यह एक प्रकार से गाय को ईश्वर द्वारा प्रदत्त एंटीना उपकरण है।
  • गाय की मृत्यु के 45 साल बाद तक भी यह सुरक्षित बने रहते हैं। गाय की मृत्यु के बाद उसके सींग का उपयोग श्रेठ गुणवत्ता की खाद बनाने के लिए प्राचीन समय से होता आ रहा है।
  • गाय के गोबर में विटामिन बी-12 प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। यह रेडियोधर्मिता को भी सोख लेता है। हिंदुओं के हर धार्मिक कार्यों में सर्वप्रथम पूज्य गणेश उनकी माता पार्वती को गाय के गोबर से बने पूजा स्थल में रखा जाता है।

पर्यावरण

गाय की उपस्थिति का पर्यावरण के लिए एक महत्त्वपूर्ण योगदान है, प्राचीन ग्रंथ बताते हैं कि गाय की पीठ पर के सूर्यकेतु स्नायु हानिकारक विकिरण को रोक कर वातावरण को स्वच्छ बनाते हैं।

कृषि

कृषि में गाय के गोबर की खाद्य, औषधि और उद्योगों से पर्यावरण में काफ़ी सुधार है। जुताई करते समय गिरने वाले गोबर और गौमूत्र से भूमि में स्वतः खाद डलती जाती है। प्रकृति के 99% कीट प्रणाली के लिये लाभ दायक है, गौमूत्र या खमीर हुए छाछ से बने कीटनाशक इन सहायक कीटों को प्रभावित नहीं करते एक गाय का गोबर 7 एकड़ भूमि को खाद और मूत्र 100 एकड़ भूमि की फसल को कीटों से बचा सकता है।

आहार

चाय, कॉफ़ी जैसे लोकप्रिय पेय पदार्थों में दूध एक जरूरी पदार्थ है, भारत में ऐसी अनेक मिठाइयाँ जो गौ दूध पर आधारित होती है। दही, मक्खन और घी भारतीय भोजन के आवश्यक अंग हैं। घी में तले व्यंजनों का खाद अप्रतिम होता है। छाछ न केवल प्यास बुझाती हैं बल्की बहुत से प्रचलित व्यंजनों का आधार है।

धार्मिक महत्त्व

  • हमारी संस्कृति के अनुसार गाय और मंदिरों का एक दूसरे से मज़बूत रिश्ता है, धार्मिक अनुष्ठानों में गाय की अपनी एक महत्त्वपूर्ण भूमिका है।
  • गाय को दैविक माना गया है, तथा हिन्दू संस्कृति के अनुसार दिन की शुरुआत गाय की पूजा से शुरू होती है। गाय को खिलाना और उसकी पूजा करना दैविक अनुष्ठान है ।
  • पारिवारिक उत्सवों तथा त्योहारों में गाय की प्रधानता है, ऐसे अनेक त्योहार है, जहाँ गाय अपना एक प्रमुख स्थान रखती है।
  • अनेक मंदिरों के प्रवेशद्वार पर गाय का छप्पर होता है जिससे मनुष्य में पवित्रता की भावना बढ़ती है।
  • हिंदुओं के हर धार्मिक कार्यों में सर्वप्रथम पूज्य गणेश उनकी माता पार्वती को गाय के गोबर से बने पूजा स्थल में रखा जाता है।

गोपाष्टमी

ब्रज संस्कृति का यह एक प्रमुख पर्व है। गायों की रक्षा करने के कारण भगवान श्री कृष्ण जी का अतिप्रिय नाम 'गोविन्द' पड़ा। कार्तिक, शुक्ल पक्ष, प्रतिपदा से सप्तमी तक गो-गोप-गोपियों की रक्षा के लिए गोवर्धन पर्वत को धारण किया था। 8वें दिन इन्द्र अहंकाररहित होकर भगवान की शरण में आया। कामधेनु ने श्रीकृष्ण का अभिषेक किया और उसी दिन से इनका नाम गोविन्द पड़ा। इसी समय से अष्टमी को गोपोष्टमी का पर्व मनाया जाने लगा, जो कि अब तक चला आ रहा है। इस दिन प्रात: काल गायों को स्नान कराएँ तथा गंध-धूप-पुष्प आदि से पूजा करें और अनेक प्रकार के वस्त्रालंकारों से अलंकृत करके ग्वालों का पूजन करें, गायों को गो-ग्रास देकर उनकी प्रदक्षिणा करें और थोड़ी दूर तक उनके साथ में जाएँ तो सभी प्रकार की अभीष्ट सिद्धि होती हैं। गोपाष्टमी को सांयकाल गायें चरकर जब वापस आयें तो उस समय भी उनका अभिवादन और पंचोपचार पूजन करके कुछ भोजन कराएँ और उनकी चरण रज को माथे पर धारण करें। उससे सौभाग्य की वृद्धि होती है। भारतवर्ष के प्राय: सभी भागों में गोपाष्टमी का उत्सव बड़े ही उल्लास से मनाया जाता है। विशेषकर गोशालाओं तथा पिंजरा पोलो के लिए यह बड़े ही महत्त्व का उत्सव है। इस दिन गोशालाओं की संस्था को कुछ दान देना चाहिए। इस प्रकार से सारा दिन गो-चर्चा में ही लगना चाहिए। ऐसा करने से ही गो वंश की सच्ची उन्नति हो सकेगी, जिस पर हमारी उन्नति सोलह आने निर्भर है। गाय की रक्षा को हमारी रक्षा समझना चाहिए। इस दिन गायों को नहलाकर नाना प्रकार से सजाया जाता है और मेंहदी के थापे तथा हल्दी रोली से पूजन कर उन्हें विभिन्न भोजन कराये जाते हैं।

शुक्रवार, 26 अगस्त 2011

इस नग्नता पर नारी संगठनों को लज्जा क्यों नहीं आती !


" अन्ना हजारे जी को सपोर्ट के बहाने टोपलेश होनेवाली अभिनेत्री "योगिता" के कदम को कितना जायज माना जाना चाहिए ? और कहाँ गई वो " नारी संघटन " जो हर बार नारी पर होते अत्याचार की ही बात करती है ? क्या इसे अश्लीलता भरा अंगप्रदशन कहा जाये या फिर अन्ना हजारे के नाम पर भारत की आन,बान,शान "तिरंगे " का अपमान ..या फिर सस्ती पब्लिसिटी कहा जाये ..बात चाहे जो भी हो मग़र एक बात साफ़ होती है की " नारी संघटन "को "पूनम पांडे "के न्यूड होने पर या फिर " मन्दिरा बेदी "के न्यूड होने के साथ साथ अपने सरीर पर "ॐ" लगवाकर तस्वीरे खिंचवाने पर भी " अश्लीलता दिखाई नहीं दे रही है ?... क्या आज नारी संघटन अँधा हो गया है ? या फिर सिर्फ नाम का रहे गया है " नारी संघटन " ? " " भारत सरकार अश्लील विज्ञापन पर जब रोक लगा रही है उसी वक़्त " भारत की नारी " जिस संस्कृति के लिए जानी जा रही है ..उस " लाज , शर्म " को सरेआम बाजार में लीलाम कर रही है | " ...नारी संघटन को नारी पर होते अत्याचार दिख रहे है मग़र नारी के द्वारा दिखाई जाती अश्लीलता नहीं ..आज अगर ऐसा ही कार्य किसी पुरुष ने किया होता तो ..नारी संघटन जमकर विरोध के साथ कड़ी कार्यवाही की मांग भी करती मग़र आज ..वही नारी संघटन "किसी नारी के द्वारा अपने खुले जिस्म पर "तिरंगा " लगाकर तस्वीरे खिंचवाने पर चुप है | " 
" बात यहाँ सिर्फ अंगप्रदशन की ही नहीं है मग़र आज "नारी संघटन" को फिर से सोचना पड़ेगा की " आखिर ऐसी क्या बात है ..जिसकी वजह से भारत की नारी अपना सच्चा गहेना " अपना जिस्म " दिखाने को राजी हो जाती है ? ...एक नारी के द्वारा ऐसी हरकत पर नारी संघटन को ठोस कदम उठाने ही चाहिए ..कही ऐसा ना हो की " नारी संघटन" की चुप्पी ये साबित ना कर दे की "आज की नारी खुद खिलौना बन गई है ? ..अब वक़्त आ गया है की ऐसे नारी संघटन फिर से एक बार सोचे की आखिर देश की इज्ज़त और नारी के सच्चे गहने को कैसे बचाया जाये ? 
(www.eksachai.blogspot.com से साभार)

टॉपलेस हुई अन्ना की यह कैसी दीवानी अभिनेत्री !

मुंबई में रहने वाली मराठी एक्ट्रेस योगिता दांडेकर ने अन्ना हजारे का समर्थन करने के लिए अपने कपड़े उतार फेंके हैं| योगिता ने अपने शरीर को पेंटकर कैमरे के सामने न्यूड पोज दिए हैं|इस बोल्ड एक्ट्रेस ने यह भी कहा है कि संसद में जनलोकपाल बिल पास हो जाने के बाद वह टॉपलेस होकर दौड़ भी लगाएंगी|
योगिता ने न्यूड होने के पीछे का कारण बताते हुए कहा कि अन्ना के आंदोलन के आड़ में कई नई अभिनेत्रियां न्यूड होने की बात कर सस्ती लोकप्रियता तो बटोर रही है मगर किसी में ऐसा करने की हिम्मत नजर नहीं आई|मैं ऐसा कर यह संदेश देना चाहती हूं कि मैं सच में अन्ना का समर्थन करती हूं और न्यूड होकर सिर्फ पब्लिसिटी बटोरना मेरा इरादा नहीं है|(दैनिक भास्कर)