सोमवार, 25 जुलाई 2011

राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने की संपत्ति की घोषणा !! : इसकी जांच कौन करेगा?

राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने भी सोमवार अपनी संपत्ति की घोषणा कर दी है। राष्ट्रपति भवन की वेबसाइट पर डाले गए संपत्ति के ब्यौरे के मुताबिक उनके पास कुल 5 करो़ड 61 लाख एक हजार 639 की संपत्ति है।
वेबसाइट पर दिया गया विस्तृत विवरण इस प्रकार है-
1. अमरावती की न्यू कांग्रेस हाउसिंग सोसाइटी में एक मकान। 1985 में खरीदे गए इस मकान की मार्केट कीमत 3,961,515 रूपए बताई गई है।
2. बांडेरा में 982,400 रूपए कीमत का फार्म हाउस।
3. धुले जिले के जलगांव में 24 लाख 39 हजार 286 रूपए कीमत के पांच कृषि भूखंड।
4. शेयरों में निवेश- पीएसए बैंक आईर प्रताप कॉ-ऑपरेटिव बैंक में 3 लाख 25 हजार, संत मुख्ताबाई शुगर फैक्ट्री 19 लाख 40 हजार, कांग्रेस नगर हाउसिंग सोसाइटी में 2050 रूपए।
5. बॉण्ड्स- रूरल इलेक्ट्रिफिकेशन कॉरपोरेशन लिमिटेड में 29 लाख, 5 हजार 480 रूपए. संजवानी सेविंग्स एंड इन्वेस्टमेंट्स में 66 हजार 640 रूपए।
6. फिक्स्ड डिपॉजिट- बैंक ऑफ महाराष्ट्र बांद्रा (पूर्व) में 11 लाख, 98 हजार 75 रूपए, युनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया दिल्ली में 35 लाख 35 हजार रूपए, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया अमरावती में 12 लाख 60 हजार 590 रूपए 85 पैसे, अमरावती पीपुल्स कॉ-ऑपरेटिव बैंक में 8 लाख 90 हजार 28 रूपए।
7. डाकघर में कुल जमा 4 लाख 71 हजार दो सौ रूपए।
8. बैंक बचत खाता में अधिशेष राशि 16 लाख 33 हजार 76 रूपए।
9. एसबीआई मुंबई में पीपीएफ राशि 12 लाख 60 हजार 851 रूपए।
10. नगर राशि 1 लाख 87 हजार 166 रूपए।
11. जेवरात- स्वर्ण 31 लाख 6 हजार 250 रूपए, चांदी 69 हजार 134 रूपए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

धन्यवाद