किरण बेदी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
किरण बेदी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 24 अगस्त 2011

अन्ना अनशन करें या तोड़ें उनकी समस्या है, सरकार नहीं झुकेगीः प्रणव मुखर्जी

टीम अन्ना के तीन सदस्यों और सरकार के प्रतिनिधि वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी के बीच बुधवार की रात को नौ बजे खत्म हुई बैठक का नतीजा यह रहा कि दोनों पक्ष वहीं आ गए जहां तीन दिन पहले थे। सर्वदलीय बैठक में सभी दलों से मिले समर्थन के बाद सरकार आज उन सहमतियों से भी मुकर गई जो मंगलवार की रात हुई बातचीत में बनी थीं। टीम अन्ना के सदस्य अरविंद केजरीवाल और किरन बेदी के मुताबिक प्रणब मुखर्जी ने साफ कहा कि अन्ना अपना अनशन तोड़ते हैं कि नहीं यह अन्ना और आप लोगों की समस्या है, सरकार की नहीं। 
अरविंद केजरीवाल, प्रशांत भूषण और किरण बेदी और प्रणब मुखर्जी के नेतृत्व में सरकार के नुमाइंदों के बीच नॉर्थ ब्लॉक में जन लोकपाल बिल पर हुई बातचीत पूरी तरह फेल रही। करीब डेढ़ घंटे की बातचीत के बाद बाहर आए अन्ना के सहयोगी अरविंद केजरीवाल ने बताया कि सरकार से बातचीत बेनतीज रही। टीम अन्ना ने आरोप लगाया कि सरकार ने अपना रवैया बदल दिया है। उन्होंने सरकार से पूछा कि हम लोग रामलीला मैदान पहुंचकर अन्ना को क्या जवाब देंगे? जिस पर सरकार ने कहा कि अन्ना अनशन करना चाहते हैं तो करते रहें। किरण बेदी ने कहा कि आज सरकार ने हमारी बेइज्जती की है।

शनिवार, 13 अगस्त 2011

अन्ना को अब भ्रष्ट केन्द्र सरकार की बलि चाहिए

अन्‍ना हजारे ने प्रस्‍तावित अनशन के मद्देनजर देश के लोगों का आह्वान करते हुए कहा है कि देश कुर्बानी मांग रहा है. अन्‍ना ने केंद्र सरकार को ललकारते हुए कहा भ्रष्‍ट सरकार की बलि ली जाएगी.
अन्‍ना हजारे ने कहा कि देश में जनतंत्र की हत्‍या की जा रही है. उन्‍होंने कहा कि उन्‍हें मौत का डर नहीं है, अनशन तो होकर ही रहेगा. उन्‍होंने कहा कि आज करोड़ों अन्‍ना देश में सुधार लाने और भ्रष्‍टाचार को उखाड़ फेंकने के लिए तैयार हैं.
दिल्‍ली पुलिस की शर्तों के मद्देनजर अन्‍ना हजारे ने स्‍पष्‍ट किया कि जयप्रकाश पार्क में ही अनशन होगा. उन्‍होंने कहा कि समस्‍याओं का हल तीन दिन बाद निकलेगा.अन्‍ना हजार ने फिर दोहराया कि उनकी टीम के साथ धोखा हुआ है. उन्‍होंने स्‍पष्‍ट किया कि अगर उन्‍हें गिरफ्तार किया गया, तो वे छूटने के बाद बार-बार अनशन पर बैठेंगे.
टीम अन्‍ना के सदस्‍य शांति भूषण ने कहा कि वे केंद्र सरकार की तानाशाही के आगे नहीं झुकेंगे. उन्‍होंने कहा कि देश में संवैधानिक अधिकारों का हनन हो रहा है.
किरण बेदी ने कहा कि दिल्‍ली पुलिस की शर्तों के पीछे कोई और है. अनशन के लिए जैसी शर्तें दिल्‍ली पुलिस रख रही है, वैसी शर्तें कोई भी प्रोफेशनल पुलिस नहीं रखती है. उन्‍होंने यह भी जोड़ा कि ऐसी शर्तें वही पुलिस रख सकती है, जो आजाद न हो. बहरहाल, देश की जनता अन्‍ना हजारे के अनशन की ओर टकटकी लगाए देख रही है.