टीम अन्ना लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
टीम अन्ना लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 24 अगस्त 2011

अन्ना अनशन करें या तोड़ें उनकी समस्या है, सरकार नहीं झुकेगीः प्रणव मुखर्जी

टीम अन्ना के तीन सदस्यों और सरकार के प्रतिनिधि वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी के बीच बुधवार की रात को नौ बजे खत्म हुई बैठक का नतीजा यह रहा कि दोनों पक्ष वहीं आ गए जहां तीन दिन पहले थे। सर्वदलीय बैठक में सभी दलों से मिले समर्थन के बाद सरकार आज उन सहमतियों से भी मुकर गई जो मंगलवार की रात हुई बातचीत में बनी थीं। टीम अन्ना के सदस्य अरविंद केजरीवाल और किरन बेदी के मुताबिक प्रणब मुखर्जी ने साफ कहा कि अन्ना अपना अनशन तोड़ते हैं कि नहीं यह अन्ना और आप लोगों की समस्या है, सरकार की नहीं। 
अरविंद केजरीवाल, प्रशांत भूषण और किरण बेदी और प्रणब मुखर्जी के नेतृत्व में सरकार के नुमाइंदों के बीच नॉर्थ ब्लॉक में जन लोकपाल बिल पर हुई बातचीत पूरी तरह फेल रही। करीब डेढ़ घंटे की बातचीत के बाद बाहर आए अन्ना के सहयोगी अरविंद केजरीवाल ने बताया कि सरकार से बातचीत बेनतीज रही। टीम अन्ना ने आरोप लगाया कि सरकार ने अपना रवैया बदल दिया है। उन्होंने सरकार से पूछा कि हम लोग रामलीला मैदान पहुंचकर अन्ना को क्या जवाब देंगे? जिस पर सरकार ने कहा कि अन्ना अनशन करना चाहते हैं तो करते रहें। किरण बेदी ने कहा कि आज सरकार ने हमारी बेइज्जती की है।

टीम अन्ना से अगल हुए स्वामी अग्निवेश, लगाया जिद्दी होने का आरोप

टीम अन्ना के एक प्रमुख सदस्य स्वामी अग्निवेश ने कुछ मतभेदों की वजह के बाद अपने आपको टीम की गतिविधियों से अपने आपको अलग कर लिया है.
बीबीसी से हुई बातचीत में उन्होंने कहा है कि चूंकि अन्ना हज़ारे अपना अनशन ख़त्म नहीं कर रहे हैं और उन्होंने ड्रिप लेने से इनकार कर दिया है इसलिए वे अपने आपको अलग कर रहे हैं क्योंकि सिद्धांतों के अनुसार वे आमरण अनशन के साथ ख़ड़े नहीं रह सकते.
वैसे उन्होंने अपने कुछ मित्रों से ये भी कहा है कि अन्ना हज़ारे का आंदोलन सामाजिक न्याय से सहमत नहीं है इसलिए वे अपने आपको इससे अलग कर रहे हैं.
हालांकि उन्होंने इस बात से इनकार किया कि टीम अन्ना में कोई दरार पड़ गई है. उनका कहना है कि 'सदस्यों के बीच छोटी-मोटी बातों को लेकर मतभेद हैं लेकिन इसे दरार नहीं कहा जाना चाहिए क्योंकि इस समय आंदोलन अच्छा चल रहा है'
अन्ना का रवैया 
स्वामी अग्निवेश का कहना है कि पहले ये सहमति बनी थी कि अगर सरकार ये मान जाती है कि जन लोकपाल बिल को कुछ संशोधनों से साथ संसद में पेश कर दिया जाए तो उतने पर अन्ना को अपना अनशन समाप्त कर देना चाहिए.
उनका कहना है कि अन्ना अब कह रहे हैं कि वे तब तक अपना अनशन जारी रखेंगे जब तक सरकार बिल पारित नहीं कर देती.
स्वामी अग्निवेश का कहना है, "उनका स्वास्थ्य बिगड़ रहा है लेकिन उन्होंने ड्रिप लेने से भी इनकार कर दिया है. वो एक रास्ता था जिससे अनशन भी चलता रहता और स्वास्थ्य भी संभल जाता."
उन्होंने कहा, "अन्ना ने अपने समर्थकों से कहा कि अगर पुलिस पकड़ने के लिए आए तो रास्ता बंद कर देना, मुझे ले जाने मत देना. ये तो अन्ना के भी सिद्धांतों के ख़िलाफ़ है."
उनका कहना है कि अन्ना ने पहले कहा था अगर पुलिस गिरफ़्तार करने आएगी तो वे प्रतिरोध नहीं करेंगे.
पहले अनशन से ही टीम अन्ना के सदस्य रहे स्वामी अग्निवेश ने बीबीसी से कहा है कि उन्होंने आरंभ में ही कह दिया था कि वे आमरण अनशन के पक्ष में नहीं हैं और अब चूंकि परिस्थितियाँ प्रतिकूल हैं इसलिए वे अलग हो रहे हैं.
उनका कहना था, "अन्ना कह रहे हैं कि वे अपनी अंतरात्मा की आवाज़ सुन रहे हैं, वे सरकार से कह रहे हैं कि जनता की आवाज़ सुनो और ख़ुद जनता की आवाज़ सुनने की जगह अंतरात्मा की आवाज़ सुन रहे हैं."
हालांकि कुछ लोगों से उन्होंने कहा है कि वे सामाजिक न्याय के मुद्दे पर अलग हो रहे हैं.
उनका कहना था कि उन्होंने सामाजिक न्याय के मुद्दे पर सभी को सहमत करने की कोशिश की लेकिन वे अलग-थलग पड़े रहे और इसलिए वे टीम से अलग हो रहे हैं.

मंगलवार, 23 अगस्त 2011

दो अति महत्वकांक्षी व्यक्तियों की देन है यह जनलोकपाल नाम का ड्रामा!


दो अति महत्वकांक्षी व्यक्तियों की देन है यह जनलोकपाल नाक का ड्रामा।एक है अरविंद केजरीवाल , दुसरा मनीष सिसोदिया । अरविंद केजरीवाल आईआरएस में था एलायड सर्विस है यह । मनीष सिसोदिया पत्रकार है , इसकी एक संस्था है कबीर । इनलोगों की संस्थायें सामाजिक काम के लिये नही बनी है बल्कि सरकार के अनुदान और विदेशों से मिले दान को भी हासिल करने की नियत से बनाई गई है । मनीष की एक संस्था है कबीर जो संस्था निबंधित है । समाजसेवा के लिये संस्था का निबंधित होना जरुरी नही है ।

निबंधन की जरुरत तभी पडती है , जब सरकार से अनुदान या दान लेना हो । कबीर आयकर से भी निबंधित है यानी अगर कोई व्यक्ति कबीर को दान देता है तो दान दाता को उस राशी पर आयकर नही देना पडेगा । मनीष सिसोदिया की संस्था कबीर को विदेशो से भी अच्छा –खासा दान मिलता है । संस्थाओं का खेल बहुत पेचीदा है ।संस्था के माध्यम से आयकर की चोरी सबसे आसान है । अगर किसी व्यक्ति को आयकर बचाना है तो वह संस्था को एक करोड रुपया अपनी आय मे से देगा , उस एक करोड पर दान देने वाले को आयकर नही देना पडेगा । जिस संस्था को दान दिया है , वह संस्था आयकर की जो बचत हुई है , उसमें से आधी रकम ले लेगी , बाकी पैसा को विभिन्न माध्यम से खर्च दिखला दिया जायेगा और उसे दान दाता को वापस कर दिया जायेगा ।

विदेश से भी विभिन्न कार्यो के लिये धन प्राप्त होता है मनीष सिसोदिया की संस्था कबीर को दो लाख डालर का दान फ़ोर्ड फ़ाउंडेशन नाम की अमेरिकी संस्था ने दिया है । अमेरिका की एक कुख्यात संस्था है सीआईए । सभी को पता है सीआईए अमेरिकी हितों की रक्षा के लिये विदेशो में काम करती है । इसके काम का तरीका सबसे अलग होता है । मुख्य रुप से सीआईए किसी भी देश की सरकार को अमेरिका का पक्षधर बनाये रखने का कार्य करती है । यह संस्था मंत्रियों से लेकर सांसद ,सामाजसेवी, अधिकारी और विपक्षी दलों को अप्रत्यक्ष तरीके से मदद पहुचाती है ताकी वक्त पर अमेरिकी हितो की रक्षा हो सके ।

मदद का तरीका भी अलग – अलग होता है विभिन्न दलों के राज्यों के मुख्यमंत्रियों को समारोहों में निमंत्रित करना , विपक्षी दलों के कद्दावर नेता तथा सांसदो को किसी न किसी बहाने से विदेश भ्रमण कराना । सामाजिक कार्यकर्ताओं की संस्था को अमेरिकी संस्थाओं द्वारा दान दिलवाना । सीआईए नेताओं से लेकर सामाजिक कार्यकर्ता तथा अधिकारी तक की कमजोर नस को पकडती है अगर किसी की कमजोर नस लडकी है तो उसकी भी व्यवस्था की जाती है। बच्चों के लिये स्कालरशिप से लेकर नौकरी तक की भी व्यवस्था यह सीआईए करती है . फ़ोर्ड फ़ाउंडेशन का कार्य हमेशा संदिग्ध रहा है

उसी फ़ोर्ड फ़ाउंडेशन से मदद मिलती है मनीष सिसोदिया की संस्था कबीर को और अन्ना के आंदोलन के संचालन का सारा खर्च मनीष सिसोदिया तथा अरविंद केजरीवाल वहन कर रहे हैं। वस्तुत: इन दोनो अति महत्वकांक्षियों ने हीं, जनलोकपाल नाम के एक कानून की स्थापना के लिये आंदोलन की रुपरेखा तय की । इन दोनो को पता था कि अगर सिर्फ़ ये दोनो इस आंदोलन की शुरुआत करेंगे तो यह टायं-टायं फ़िस्स हो जायेगा । हो सकता था कि रामदेव की तर्ज पर इनकी संस्थाओं की जांच भी होने लगे , वैसी स्थिति में इनका क्या हश्र होगा इनको पता था।

इन्हें कुछ नामी –गिरामी चेहरों की तलाश थी । शुरुआत में किरन बेदी, शांतिभुषण , रामदेव और रविशंकर को जोडने का प्रयास इन दोनो ने किया । बात नही जमी। किरन बेदी खुद आरोपो से घिरी थीं। भुषण बाप-बेटे पर इलाहाबाद के एक परिवार को ७० साल तक मुकदमे में फ़साकर अपनी संपति इन्हें बेचने के लिये बाध्य करने का आरोप लगा था। भुषण पिता-पुत्र की कहानी भी किसी जमीन कब्जा करने वाले गुंडे से कम रोचक नही है । अपने नामी वकील होने का सबसे गलत फ़ायदा दोनो पिता – पुत्र ने उठाया है । लेकिन उसकी चर्चा बाद में करेंगे।

एक मोहरे की खोज जारी रही । अन्ना के रुप में इन्हें संभावना नजर आई । महाराष्ट्र में अपने गांव में कुछ सामाजिक काम अन्ना ने किये थें। वह भी एक संस्था चलाते थें। अन्ना के भूत के बारे में बहुत कम लोगों को पता था । राष्ट्रीय स्तर पर भी अन्ना को बहुत कम लोग जानते थें। लेकिन वर्तमान तकनीक के इस दौर यह कोई समस्या नहि थी । अन्ना सबसे उम्दा बकरा थें इनदोनों के लिये । नाम के भुखे थें। शिक्षा मात्र सातवीं पास हिंदी – अंग्रेजी का ग्यान नही था। गांधी टोपी पहनते थें संप्रदायिक कहलाने का भी भय नही था। बहुत आराम से गांधीवादी कहकर अन्ना ब्रांड को लांच किया जा सकता था।

वर्तमान में मनीष सिसोदिया और अरविंद केजरीवाल के इशारे पर अन्ना काम कर रहे हैं । अमेरिकी संस्था अप्रत्यक्ष रुप से अन्ना के आंदोलन को आर्थिक मदद दे रहा है । फ़ोर्ड फ़ाऊंडेशन ने मदद का नाम दिया है पारदर्शी , जिम्मेवार और प्रभावशाली सरकार के लिये प्रयास करना यानी सरकार के खिलाफ़ विद्रोफ़ करना। अन्ना के आंदोलन देश के वैसे बिजनेसमैन जो भ्रष्टाचार में लिप्त हैं आर्थिक मदद पहुंचा रहे है । अराजकता फ़ैलाना उनका उद्देश्य है ताकि उनके खिलाफ़ जो जांच चल रही है वह बाधित हो जाय । अन्ना की टीम को अरुंधती राय तथा स्वामी अग्नीवेश जैसे लोग मदद कर रहे हैं।

अग्नीवेश नक्सल आंदोलन के समर्थक है । वस्त्र गेरुआ पहनते हैं। नक्सल आंदोलन का उद्देश्य सही हो सकता है लेकिन उद्देश्य प्राप्ति का रास्ता हिंसा है जो गलत है । भारत मिश्र या अफ़गानिस्तान नही बन सकता और न हीं किसी को इजाजत दी जा सकती है इसे वैसा बनाने की । अरुंधती और अग्नीवेश दोनो कश्मीर के अलगावादियों के समर्थक है । वैसे सारे लोग जोआज अन्ना का समर्थन कर रहे हैं देश के दुसरे विभाजन की पर्ष्ठभूमि तैयार कर रहे हैं।यहां हम फ़ोर्ड फ़ाउंडेशन की सूची दे रहे हैं और मनीष सिसोदिया की संस्था कबीर के विषय में भी दे रहे हैं (बिहार मीडिया से साभार)

शनिवार, 20 अगस्त 2011

रामलीला मैदान में डायरिया का प्रकोपःटीमअन्ना खिसियानी बिल्ली और सरकार खामोश

अन्ना जी के आन्दोलन के 106 घंटे हो रहे हैं दिग्भ्रमित जनता में उत्साह, अन्ना टीम की खिशियानी आवाज और सरकार की लगभग चुप्पी सब बदस्तूर जारी | रामलीला मैदान में अन्ना जी द्वारा कहे जाने वाले आजादी की दूसरी लड़ाई के सिपाही या यों कहें निरीह जनता भरपूर रूप से बदइन्तजामी के शिकार हो रहे हैं | आज का ताज़ा हाल ये है की सैकड़ों लोग गंदे पानी को पिने से बीमार हो गए है वे डायरिया के शिकार हो गए हैं कईयों को पास के एल एन जे पी हस्पताल में भर्ती करवाया गया है शेष को रामलीला मैदान में ही डोक्टर के टीम द्वारा दवाई दी जा रही है | डॉक्टरों का कहना है की यदि यहाँ शुद्ध पानी और धुआं का इंतजाम नहीं किया गया तो और भी लोग इसके चपेट में आ सकते हैं | सवाल ये है की इतने बड़े आन्दोलन को करने से पहले क्या अन्ना टीम या एम् सी डी शुद्ध पानी या और भी उपयोगी चीज़ उपलब्ध नहीं करा सकती है | और अगर उपलब्ध नहीं करा सकती तो इतनी भीड़ जुटाने का भी और इस तरह की देश भक्ति दिखाने का भी अन्ना टीम को कोई हक नहीं है | सिर्फ और सिर्फ अपना उल्लू सीधा करने के लिए निरीह जनता को कष्ट देना कहाँ की देशभक्ति है | ---रामलीला मैदान से नीरज कुमार मिश्र

टीम अन्‍ना -सरकार की लड़ाई अंतिम दौर में, गृह सचिव पहुंचे रामलीला मैदान

लोकपाल बिल पर अन्‍ना हजारे और सरकार के बीच लड़ाई अब अपने अंतिम दौर में पहुंच चुकी है। टीम अन्‍ना सरकारी लोकपाल बिल को किनारे कर जनलोकपाल बिल को संसद में पेश किए जाने की मांग कर रही है। वहीं सरकार भी अपने सराकरी लोकपाल बिल को ही संसद में पारित करने पर अड़ी हुई है। यूपीए सरकार इसके लिए टीम अन्‍ना से बात करने को भी राजी है। इसके लिए सरकार ने आज गृहसचिव आरके सिंह को अन्‍ना के अनशन स्‍थल रामलीला मैदान भेजा। आरके सिंह यहां अन्‍ना हजारे के साथ बैठक में शामिल होंगे।
अन्‍ना हजारे को मिल रहे समर्थन को देखते हुए सरकार ने भी आम जनता को भी लोकपाल में शामिल करने का फैसला किया। इसके लिए लोकपाल बिल पर विज्ञापन दिया गया है जिसमें जनता के सुझाव मांगे गए हैं। सरकार का कहना है कि यह बिल संसद में पेश हो चुका है और संशोधन के लिए लोकसभा में स्‍टैंडिंग कमेटी के पास है।
सरकार अन्‍ना हजारे टीम का भी पक्ष जानना चाहती है। टीम अन्‍ना हजारे ने 30 अगस्‍त तक हरहाल में जनलोकपाल बिल को पास करने पर अड़ी हुई है। कांग्रेस ने इतने कम दिनों में इसे पेश किए जाने का पहले ही असंभव करार दिया है। अब सरकार चाहती है कि अन्‍ना हजारे के साथ बातचीत कर बीच का रास्‍ता निकालना चाहती है। इसके अलावा सरकार यह भी चाहती है कि किसी तरह से अन्‍ना हजारे का अनशन टूट जाए जो सरकार के लिए सिरदर्द बना हुआ है।

शुक्रवार, 19 अगस्त 2011

टीम अन्ना की ईमानदारी का गज़ब खुलासा !

सतीश चन्द्र मिश्र 
रामलीला मैदान में अभी-अभी खत्म हुई प्रेस कांफ्रेंस में अरविन्द केजरीवाल और प्रशांत भूषण ने साफ़ और स्पष्ट जवाब देते हुए लोकपाल बिल के दायरे में NGO को भी शामिल किये जाने की मांग को सिरे से खारिज कर दिया है. विशेषकर जो NGO सरकार से पैसा नहीं लेते हैं उनको किसी भी कीमत में शामिल नहीं करने का एलान भी किया. ग्राम प्रधान से लेकर देश के प्रधान तक सभी को लोकपाल बिल के दायरे में लाने की जबरदस्ती और जिद्द पर अड़ी अन्ना टीम (India Against Corruption) NGO को इस दायरे में लाने के खिलाफ शायद इसलिए है, क्योंकि अरविन्द केजरीवाल, मनीष सिसोदिया,किरण बेदी, संदीप पाण्डेय ,अखिल गोगोई और खुद अन्ना हजारे भी केवल NGO ही चलाते हैं. अग्निवेश भी 3-4 NGO चलाने का ही धंधा करता है. और इन सबके NGO को देश कि जनता की गरीबी के नाम पर करोड़ो रुपये का चंदा विदेशों से ही मिलता है.इन दिनों पूरे देश को ईमानदारी और पारदर्शिता का पाठ पढ़ा रही ये टीम अब लोकपाल बिल के दायरे में खुद आने से क्यों डर/भाग रही है.भाई वाह…!!! क्या गज़ब की ईमानदारी है…!!!
इन दिनों अन्ना टीम की भक्ति में डूबी भीड़ के पास इस सवाल का कोई जवाब है क्या…..?????
जहां तक सवाल है सरकार से सहायता प्राप्त और नहीं प्राप्त NGO का तो मई बताना चाहूंगा कि….
भारत सरकार के Ministry of Home Affairs के Foreigners Division की FCRA Wing के दस्तावेजों के अनुसार वित्तीय वर्ष 2008-09 तक देश में कार्यरत ऐसे NGO’s की संख्या 20088 थी, जिन्हें विदेशी सहायता प्राप्त करने की अनुमति भारत सरकार द्वारा प्रदान की जा चुकी थी.इन्हीं दस्तावेजों के अनुसार वित्तीय वर्ष 2006-07, 2007-08, 2008-09 के दौरान इन NGO’s को विदेशी सहायता के रुप में 31473.56 करोड़ रुपये प्राप्त हुये. इसके अतिरिक्त देश में लगभग 33 लाख NGO’s कार्यरत है.इनमें से अधिकांश NGO भ्रष्ट राजनेताओं, भ्रष्ट नौकरशाहों, भ्रष्ट सरकारी अधिकारियों, भ्रष्ट सरकारी कर्मचारियों के परिजनों,परिचितों और उनके दलालों के है. केन्द्र सरकार के विभिन्न विभागों के अतिरिक्त देश के सभी राज्यों की सरकारों द्वारा जन कल्याण हेतु इन NGO’s को आर्थिक मदद दी जाती है.एक अनुमान के अनुसार इन NGO’s को प्रतिवर्ष न्यूनतम लगभग 50,000.00 करोड़ रुपये  देशी विदेशी सहायता के रुप में प्राप्त होते हैं. इसका सीधा मतलब यह है की पिछले एक दशक में इन NGO’s को 5-6 लाख करोड़ की आर्थिक मदद मिली. ताज्जुब की बात यह है की इतनी बड़ी रकम कब.? कहा.? कैसे.? और किस पर.? खर्च कर दी गई.  इसकी कोई जानकारी उस जनता को नहीं दी जाती जिसके कल्याण के लिये, जिसके उत्थान के लिये विदेशी संस्थानों और देश की सरकारों द्वारा इन NGO’s को आर्थिक मदद दी जाती है. इसका विवरण केवल भ्रष्ट NGO संचालकों, भ्रष्ट नेताओ, भ्रष्ट सरकारी अधिकारियों, भ्रष्ट बाबुओं, की जेबों तक सिमट कर रह जाता है. भौतिक रूप से इस रकम का इस्तेमाल कहीं नज़र नहीं आता. NGO’s को मिलने वाली इतनी बड़ी सहायता राशि की प्राप्ति एवं उसके उपयोग की प्रक्रिया बिल्कुल भी पारदर्शी नही है. देश के गरीबों, मजबूरों, मजदूरों, शोषितों, दलितों, अनाथ बच्चो के उत्थान के नाम पर विदेशी संस्थानों और  देश में केन्द्र एवं राज्य सरकारों के विभिन्न सरकारी विभागों से जनता की गाढ़ी कमाई के  दसियों हज़ार करोड़ रुपये प्रतिवर्ष लूट लेने वाले NGO’s की कोई जवाबदेही तय नहीं है. उनके द्वारा जनता के नाम पर जनता की गाढ़ी कमाई के भयंकर दुरुपयोग की चौकसी एवं जांच पड़ताल तथा उन्हें कठोर दंड दिए जाने का कोई विशेष प्रावधान नहीं है. लोकपाल बिल कमेटी में शामिल सिविल सोसायटी के उन सदस्यों ने जो खुद को सबसे बड़ा ईमानदार कहते हैं और जो स्वयम तथा उनके साथ देशभर में (India Against Corruption) की मुहिम चलाने वाले उनके अधिकांश साथी सहयोगी NGO’s भी चलाते है लेकिन उन्होंने आजतक जनता के नाम पर जनता की गाढ़ी कमाई के  दसियों हज़ार करोड़ रुपये प्रतिवर्ष लूट लेने वाले NGO’s के खिलाफ आश्चार्यजनक रूप से एक शब्द नहीं बोला है, NGO’s को लोकपाल बिल के दायरे में लाने की बात तक नहीं की है.
इसलिए यह आवश्यक है की NGO’s को विदेशी संस्थानों और देश में केन्द्र एवं राज्य सरकारों के विभिन्न सरकारी विभागों से मिलने वाली आर्थिक सहायता को प्रस्तावित लोकपाल बिल  के दायरे में लाया जाए.

सोमवार, 15 अगस्त 2011

अपनी टीम समेत अन्ना गिरफ्तार

भ्रष्‍टाचार कम करने के लिए मजबूत लोकपाल बिल की मांग को लेकर अनशन पर अड़े अन्‍ना हजारे और उनके सहयोगियों अरविंद केजरीवाल, किरन बेदी, शांति भूषण और मनीष सिसौदिया को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया। गृह सचिव आर के सिंह के अनुसार निषेधाज्ञा का उल्‍लंघन करने के आरोप में अन्‍ना और उनके सहयोगियों को गिरफ्तार किया गया है। पूर्वी दिल्‍ली के मयूर विहार के सुप्रीम इन्‍क्‍लेव में ठहरे अन्‍ना को उस वक्‍त गिरफ्तार किया गया जब वो यहां से निकलते हुए जेपी पार्क पहुंचने की तैयारी में थे। अन्‍ना और केजरीवाल को हिरासत में लेकर अलग-अलग गाडियों में सिविल लाइंस जीओएस मेस ले जाया गया है। अन्‍ना को टोयोटा गाड़ी में अक्षरधाम मंदिर से विकास मार्ग होते हुए सिविल लाइंस ले जाया गया। उनकी गाड़ी में पुलिसवाले भी थे।