योग गुरु बाबा रामदेव ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा है कि जैसा सलूक उनके साथ हुआ, वैसा अन्ना हजारे के साथ न हो। बाबा रामदेव ने रामलीला मैदान में अनशन शुरू किया था तो पुलिस ने देर रात बल प्रयोग कर उन्हें और उनके समर्थकों को खदेड़ दिया था। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने भी अन्ना के समर्थन में बयान दिया है। संघ के नेता मोहन भागवत का कहना है कि अन्ना को अनशन की इजाजत नहीं देना निंदनीय है। उन्होंने उन पर पुलिस की शर्तें थोपे जाने को भी गलत बताया।
