रामलीला मैदान लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
रामलीला मैदान लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 24 अगस्त 2011

अन्ना के अनशन का फायदा अगली पीढ़ी को मिलेगाः बाबा रामदेव

गांधीवादी अन्ना हजारे को समर्थन देने पहुंचे योग गुरू बाबा रामदेव ने बुधवार को कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ अन्ना हजारे की अनिश्चितकालीन भूख ह़डताल का लाभ पूरे देश को मिलेगा, खासकर भावी पीढ़ी को। रामलीला मैदान में समर्थकों को सम्बोधित करते हुए बाबा रामदेव ने कहा कि अन्ना हजारे के आंदोलन का लाभ पूरे देश को मिलेगा और भावी पीढ़ी को।
उन्होंने कहा कि इतने दिनों तक अनशन पर रहने के बावजूद उनका उत्साह और उनकी ऊर्जा देश के युवाओं को प्रेरित करने वाला है। हम सभी को उनके स्वास्थ्य की कामना करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अन्ना हजारे के स्वास्थ्य के लिए उनके आश्रम पतंजलि योगपीठ में एक विशेष यज्ञ किया गया। बाबा रामदेव ने कहा कि भ्रष्टाचार का खात्मा जरूरी है लेकिन साथ ही अन्ना हजारे का हमारे बीच रहना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। देश में अब क्रांति लाने की आवश्यकता है।

शनिवार, 20 अगस्त 2011

रामलीला मैदान में डायरिया का प्रकोपःटीमअन्ना खिसियानी बिल्ली और सरकार खामोश

अन्ना जी के आन्दोलन के 106 घंटे हो रहे हैं दिग्भ्रमित जनता में उत्साह, अन्ना टीम की खिशियानी आवाज और सरकार की लगभग चुप्पी सब बदस्तूर जारी | रामलीला मैदान में अन्ना जी द्वारा कहे जाने वाले आजादी की दूसरी लड़ाई के सिपाही या यों कहें निरीह जनता भरपूर रूप से बदइन्तजामी के शिकार हो रहे हैं | आज का ताज़ा हाल ये है की सैकड़ों लोग गंदे पानी को पिने से बीमार हो गए है वे डायरिया के शिकार हो गए हैं कईयों को पास के एल एन जे पी हस्पताल में भर्ती करवाया गया है शेष को रामलीला मैदान में ही डोक्टर के टीम द्वारा दवाई दी जा रही है | डॉक्टरों का कहना है की यदि यहाँ शुद्ध पानी और धुआं का इंतजाम नहीं किया गया तो और भी लोग इसके चपेट में आ सकते हैं | सवाल ये है की इतने बड़े आन्दोलन को करने से पहले क्या अन्ना टीम या एम् सी डी शुद्ध पानी या और भी उपयोगी चीज़ उपलब्ध नहीं करा सकती है | और अगर उपलब्ध नहीं करा सकती तो इतनी भीड़ जुटाने का भी और इस तरह की देश भक्ति दिखाने का भी अन्ना टीम को कोई हक नहीं है | सिर्फ और सिर्फ अपना उल्लू सीधा करने के लिए निरीह जनता को कष्ट देना कहाँ की देशभक्ति है | ---रामलीला मैदान से नीरज कुमार मिश्र

टीम अन्‍ना -सरकार की लड़ाई अंतिम दौर में, गृह सचिव पहुंचे रामलीला मैदान

लोकपाल बिल पर अन्‍ना हजारे और सरकार के बीच लड़ाई अब अपने अंतिम दौर में पहुंच चुकी है। टीम अन्‍ना सरकारी लोकपाल बिल को किनारे कर जनलोकपाल बिल को संसद में पेश किए जाने की मांग कर रही है। वहीं सरकार भी अपने सराकरी लोकपाल बिल को ही संसद में पारित करने पर अड़ी हुई है। यूपीए सरकार इसके लिए टीम अन्‍ना से बात करने को भी राजी है। इसके लिए सरकार ने आज गृहसचिव आरके सिंह को अन्‍ना के अनशन स्‍थल रामलीला मैदान भेजा। आरके सिंह यहां अन्‍ना हजारे के साथ बैठक में शामिल होंगे।
अन्‍ना हजारे को मिल रहे समर्थन को देखते हुए सरकार ने भी आम जनता को भी लोकपाल में शामिल करने का फैसला किया। इसके लिए लोकपाल बिल पर विज्ञापन दिया गया है जिसमें जनता के सुझाव मांगे गए हैं। सरकार का कहना है कि यह बिल संसद में पेश हो चुका है और संशोधन के लिए लोकसभा में स्‍टैंडिंग कमेटी के पास है।
सरकार अन्‍ना हजारे टीम का भी पक्ष जानना चाहती है। टीम अन्‍ना हजारे ने 30 अगस्‍त तक हरहाल में जनलोकपाल बिल को पास करने पर अड़ी हुई है। कांग्रेस ने इतने कम दिनों में इसे पेश किए जाने का पहले ही असंभव करार दिया है। अब सरकार चाहती है कि अन्‍ना हजारे के साथ बातचीत कर बीच का रास्‍ता निकालना चाहती है। इसके अलावा सरकार यह भी चाहती है कि किसी तरह से अन्‍ना हजारे का अनशन टूट जाए जो सरकार के लिए सिरदर्द बना हुआ है।

बुधवार, 17 अगस्त 2011

सरकार राजी, अब रामलीला मैदान में होगा अन्ना का अनशन

भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए जन लोकपाल कानून लाने की मांग कर रहे अन्ना हजारे के अनशन स्‍थल को लेकर सरकार और टीम अन्‍ना के बीच सहमति बन गई है। अन्‍ना हजारे के सहयोगी मनीष सिसोदिया के अनुसार  रामलीला मैदान में अनशन की इजाजत देने पर सरकार राजी हो गई है। लेकिन सिसोदिया के मुताबिक बात समय पर अटकी हुई है। टीम अन्‍ना चाहती है कि एक महीने के लिए रामलीला मैदान में अनशन की इजाजत मिले, जबकि सरकार सिर्फ 5 दिन देने की बात कह रही है। सिसोदिया ने बताया कि जब तक सरकार अनशन के लिए टीम अन्‍ना की हर शर्त नहीं मानती है, अन्‍ना हजारे जेल से बाहर नहीं आएंगे।

सोमवार, 15 अगस्त 2011

बाबा रामदेव और आरएसएस ने दी चेतावनीः रामलीला मैदान कांड न दोहराए सरकार

योग गुरु बाबा रामदेव ने प्रधानमंत्री मनमो‍हन सिंह ने कहा है कि जैसा सलूक उनके साथ हुआ, वैसा अन्‍ना हजारे के साथ न हो। बाबा रामदेव ने रामलीला मैदान में अनशन शुरू किया था तो पुलिस ने देर रात बल प्रयोग कर उन्‍हें और उनके समर्थकों को खदेड़ दिया था। 
 राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने भी अन्‍ना के समर्थन में बयान दिया है। संघ के नेता मोहन भागवत का कहना है कि अन्‍ना को अनशन की इजाजत नहीं देना निंदनीय है। उन्‍होंने उन पर पुलिस की शर्तें थोपे जाने को भी गलत बताया।

शनिवार, 6 अगस्त 2011

जंतर-मंतर के बजाय अब रामलीला मैदान में होगी "अन्ना की लीला"

देश की नजरें 16 अगस्त पर.......
लोकपाल विधेयक के सरकारी मसौदे के खिलाफ आगामी 16 अगस्त से जंतर-मंतर पर आमरण अनशन करने की घोषणा कर चुके वरिष्ठ सामाजिक कायकर्ता अन्ना हजारे अपना अनशन रामलीला मैदान में कर सकते हैं।
जन लोकपाल विधेयक का समर्थन करने वाले गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) परिवर्तन की सदस्य अस्वथी मुरलीधरन ने कहा, "हजारे 16 अगस्त से जंतर-मंतर
के बजाय रामलीला मैदान पर आमरण अनशन पर बैठेंगे। हमें पहले ही दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) से अनापत्ति प्रमाणपत्र मिल चुका है।" उन्होंने कहा कि इस स्थान पर अनशन करने की अनुमति दिल्ली पुलिस भी देने वाली है।