नई दिल्ली लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
नई दिल्ली लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
शनिवार, 20 अगस्त 2011
मंगलवार, 16 अगस्त 2011
संविधान के उपर संसद का प्रभुत्व नहीं :सुप्रीम कोर्ट
उच्चतम न्यायालय ने कहा है कि 'कानून का शासन' संविधान के आधारभूत ढांचे का अभिन्न हिस्सा है.
प्रधान न्यायाधीश एसएच कपाडिया की अध्यक्षता वाली पांच न्यायाधीशों की संविधान पीठ ने कहा, 'हमारे संविधान में अवधारणा के रूप में कानून के शासन की कोई जगह नहीं है बल्कि इसे हमारे संविधान की मूलभूत विशेषता के रूप में रेखांकित किया गया है जिसे संसद द्वारा भी निरस्त या नष्ट नहीं किया जा सकता और वास्तव में यह इससे बंधी है. पीठ ने कहा, 'केशवानंद भारती के मामले में इस अदालत ने यह स्पष्ट किया था कि कानून का शासन मूलभूत ढांचे के सिद्धांत के सर्वाधिक महत्वपूर्ण पहलुओं में से एक है. कानून का शासन संसद की प्रधानता की पुष्टि करता है लेकिन साथ ही इसे संविधान के ऊपर प्रभुत्व देने से इंकार करता है.'
इसने कहा, 'कोई भी कानून जो किसी व्यक्ति को निजी स्वार्थ से उसकी निजी संपत्ति से वंचित करे वह गैर कानूनी और अनुचित होगा और यह कानून के शासन को कमजोर करता है तथा इसकी न्यायिक समीक्षा की जा सकती है.'
संविधान पीठ ने व्यवस्था दी कि कानून का शासन संसद की विधायी शक्तियों पर एक 'अंतर्निहित परिसीमा' है. पीठ ने हालांकि संवैधानिक अदालतों को कानून के शासन के सिद्धांत को पूर्ण व्यवस्था मानने के प्रति आगाह किया और कहा कि सिद्धांत को दुर्लभ मामलों में उन कानूनों को खत्म के लिए क्रियान्वित किया जाना चाहिए जो दमनकारी हैं और जो हमारे संविधान के मूल ढांचे का उल्लंघन हैं.
सोमवार, 15 अगस्त 2011
जेपी पार्क में धारा 144 , सैंकड़ों अन्ना समर्थक गिरफ्तार
सरकार ने अन्ना समर्थकों पर शिकजां कसना शुरू कर दिया है। जेपी पार्क में धारा 144 लगाए जाने की औपचारिक घोषणा के बाद पार्क में इकट्ठा हो रहे सैंकड़ों अन्ना समर्थकों को सोमवार करीब रात 11 बजे पुलिस ने गिरफ्तार किया । गिरफ्तार समर्थकों को आईपी एस्टेट पुलिस दो बसों में भर कर गुरुद्वारा बंगला साहिब की ओर ले गई है।
इससे पहले भ्रष्टाचार मिटाने के लिए मजबूत लोकपाल बिल संसद में पेश कराने को लेकर 16 अगस्त की सुबह से जेपी पार्क में आमरण अनशन शुरु करने जा रहे अन्ना हजारे का समर्थन अभी से दिखने लगा है। अन्ना के आह्वान पर जहां देश भर के कई हिस्सों में रात आठ से नौ के बीच बत्ती बुझाई गई। वहीं दिल्ली के जेपी पार्क में धारा 144 लागू होने के बावजूद भी प्रदर्शनकारी पहुंच रहे हैं। रात 11.00 बजे तक ही दिल्ली और देशभर से सैंकडो लोग पार्क में पहुंच चुके थे
इससे पहले भ्रष्टाचार मिटाने के लिए मजबूत लोकपाल बिल संसद में पेश कराने को लेकर 16 अगस्त की सुबह से जेपी पार्क में आमरण अनशन शुरु करने जा रहे अन्ना हजारे का समर्थन अभी से दिखने लगा है। अन्ना के आह्वान पर जहां देश भर के कई हिस्सों में रात आठ से नौ के बीच बत्ती बुझाई गई। वहीं दिल्ली के जेपी पार्क में धारा 144 लागू होने के बावजूद भी प्रदर्शनकारी पहुंच रहे हैं। रात 11.00 बजे तक ही दिल्ली और देशभर से सैंकडो लोग पार्क में पहुंच चुके थे




बाबा रामदेव और आरएसएस ने दी चेतावनीः रामलीला मैदान कांड न दोहराए सरकार
योग गुरु बाबा रामदेव ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा है कि जैसा सलूक उनके साथ हुआ, वैसा अन्ना हजारे के साथ न हो। बाबा रामदेव ने रामलीला मैदान में अनशन शुरू किया था तो पुलिस ने देर रात बल प्रयोग कर उन्हें और उनके समर्थकों को खदेड़ दिया था। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने भी अन्ना के समर्थन में बयान दिया है। संघ के नेता मोहन भागवत का कहना है कि अन्ना को अनशन की इजाजत नहीं देना निंदनीय है। उन्होंने उन पर पुलिस की शर्तें थोपे जाने को भी गलत बताया।
अन्ना के अनशन को लेकर दिल्ली में कड़ी व्यवस्था का नजारा
अन्ना के अनशन को देखते हुए जेपी पार्क और इसके आस-पास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। अनशनकारी जेपी पार्क के आस-पास पहुंचने लगे हैं। इसे देखते हुए वहां अभी से ही धारा 144 लागू कर दिया गया है। दिल्ली पुलिस ने अन्ना को अनशन की इजाजत नहीं दी है इसके विरोध में भी लोग वहां पहुंचे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। 

सदस्यता लें
संदेश (Atom)












