जेपी पार्क लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
जेपी पार्क लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 15 अगस्त 2011

जेपी पार्क में धारा 144 , सैंकड़ों अन्ना समर्थक गिरफ्तार

सरकार ने अन्ना समर्थकों पर शिकजां कसना शुरू कर दिया है। जेपी पार्क में धारा 144 लगाए जाने की औपचारिक घोषणा के बाद पार्क में इकट्ठा हो रहे सैंकड़ों अन्ना समर्थकों को सोमवार करीब रात 11 बजे पुलिस ने गिरफ्तार किया । गिरफ्तार समर्थकों को आईपी एस्टेट पुलिस दो बसों में भर कर गुरुद्वारा बंगला साहिब की ओर ले गई है।
इससे पहले  भ्रष्टाचार मिटाने के लिए मजबूत लोकपाल बिल संसद में पेश कराने को लेकर 16 अगस्त की सुबह से जेपी पार्क में आमरण अनशन शुरु करने जा रहे अन्ना हजारे का समर्थन अभी से दिखने लगा है। अन्ना के आह्वान पर जहां देश भर के कई हिस्सों में रात आठ से नौ के बीच बत्ती बुझाई गई। वहीं दिल्ली के जेपी पार्क में धारा 144 लागू होने के बावजूद भी प्रदर्शनकारी पहुंच रहे हैं। रात 11.00 बजे तक ही दिल्ली और देशभर से सैंकडो लोग पार्क में पहुंच चुके थे

कड़ी पुलिस व्यवस्था के बाबजूद पहुंच रहे अनशनकारियों का नजारा

अन्‍ना के अनशन को देखते हुए जेपी पार्क और इसके आस-पास कड़ी सुरक्षा व्‍यवस्‍था होने के बाबजूद अनशनकारी जेपी पार्क के आस-पास पहुंचने लगे हैं।एक नजारा...........


अन्ना के अनशन को लेकर दिल्ली में कड़ी व्यवस्था का नजारा

अन्‍ना के अनशन को देखते हुए जेपी पार्क और इसके आस-पास सुरक्षा व्‍यवस्‍था कड़ी कर दी गई है। अनशनकारी जेपी पार्क के आस-पास पहुंचने लगे हैं। इसे देखते हुए वहां अभी से ही धारा 144 लागू कर दिया गया है। दिल्‍ली पुलिस ने अन्‍ना को अनशन की इजाजत नहीं दी है इसके विरोध में भी लोग वहां पहुंचे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

शनिवार, 13 अगस्त 2011

अन्ना हजारे को जेपी पार्क में मात्र 3 दिन की अनशन की सशर्त अनुमति

 अन्ना हजारे को जयप्रकाश नारायण पार्क में अनशन की अनुमति सिर्फ 3 दिन के लिए प्रदान की गई है। अन्ना 16 अगस्त की सुबह 8 बजे से 18 अगस्त की शाम 6 बजे तक ही अनशन कर पाएंगे। इसके साथ ही दिल्ली पुलिस ने कई शर्तें भी रखी हैं। उनमें से एक है 5 हजारे से ज्यादा लोग अनशन स्थल पर नहीं आने चाहिए।
इसके पहले अन्ना हजारे के 16 अगस्त से प्रस्तावित अनशन के लिए अनुमति देने का मामला केंद्रीय लोकनिर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) ने दिल्ली पुलिस के पाले में डाल दिया था। गौरतलब है कि अनशन की जंतर-मंतर पर अनुमति देने से इनकार करने के बाद दिल्ली पुलिस ने टीम अन्ना को जयप्रकाश नारायण पार्क को वैकल्पिक स्थान के रूप में सुझाया था, लेकिन इसके लिए पार्क पर स्वामित्व रखने वाली एजेंसी सीपीडब्ल्यूडी से एनओसी लेने को कहा था।
अनुमित के साथ-साथ दिल्ली पुलिस ने टीम अन्ना के सामने कई शर्तें रख दी हैं। पुलिस के मुताबिक अनशन स्थल पर अधिकतम 5,000 लोग आ सकते हैं। अनशन स्थल पर 50 फोर वीलर और 5 टू वीलर से ज्यादा गाड़ियां नहीं हों। साथ ही टीम अन्ना से कहा गया है कि पार्क के किसी भी पौधे को नुकसान नहीं पहुंचना चाहिए।

बुधवार, 10 अगस्त 2011

पुलिस की पेशकश पर अब जेपी पार्क में अनशन करेगें अन्ना


टीम अन्ना ने दिल्ली पुलिस के सुझाव पर 16 अगस्त को अपने आंदोलन के लिए जयप्रकाश पार्क का चुनाव कर लिया है। दिल्ली पुलिस की इजाजत मिलने के बाद टीम अन्ना कल सीपीडब्लूडी से इजाजत मागेंगी।

पुलिस ने अन्ना हजारे को प्रदर्शन के लिए शहीदी पार्क के बगल में फिरोजशाह कोटला मैदान के समीप जयप्रकाश नारायण राष्ट्रीय पार्क की पेशकश की। पुलिस की पेशकश के बाद अन्ना हजारे और उनकी टीम ने जेपी पार्क का दौरा किया और इसके बाद इसे हरी झंडी दे दी।