गिरफ्तार लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
गिरफ्तार लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 15 अगस्त 2011

अन्ना की गिरफ्तारी के विरोध में सड़कों पर जन सैलाब उमड़ा

अन्ना हजारे और उनकी टीम की आज सुबह हुई गिरफ्तारी के विरोध में दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में सड़कों पर जन सैलाब उमड़ उठा है....

अपनी टीम समेत अन्ना गिरफ्तार

भ्रष्‍टाचार कम करने के लिए मजबूत लोकपाल बिल की मांग को लेकर अनशन पर अड़े अन्‍ना हजारे और उनके सहयोगियों अरविंद केजरीवाल, किरन बेदी, शांति भूषण और मनीष सिसौदिया को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया। गृह सचिव आर के सिंह के अनुसार निषेधाज्ञा का उल्‍लंघन करने के आरोप में अन्‍ना और उनके सहयोगियों को गिरफ्तार किया गया है। पूर्वी दिल्‍ली के मयूर विहार के सुप्रीम इन्‍क्‍लेव में ठहरे अन्‍ना को उस वक्‍त गिरफ्तार किया गया जब वो यहां से निकलते हुए जेपी पार्क पहुंचने की तैयारी में थे। अन्‍ना और केजरीवाल को हिरासत में लेकर अलग-अलग गाडियों में सिविल लाइंस जीओएस मेस ले जाया गया है। अन्‍ना को टोयोटा गाड़ी में अक्षरधाम मंदिर से विकास मार्ग होते हुए सिविल लाइंस ले जाया गया। उनकी गाड़ी में पुलिसवाले भी थे।

जेपी पार्क में धारा 144 , सैंकड़ों अन्ना समर्थक गिरफ्तार

सरकार ने अन्ना समर्थकों पर शिकजां कसना शुरू कर दिया है। जेपी पार्क में धारा 144 लगाए जाने की औपचारिक घोषणा के बाद पार्क में इकट्ठा हो रहे सैंकड़ों अन्ना समर्थकों को सोमवार करीब रात 11 बजे पुलिस ने गिरफ्तार किया । गिरफ्तार समर्थकों को आईपी एस्टेट पुलिस दो बसों में भर कर गुरुद्वारा बंगला साहिब की ओर ले गई है।
इससे पहले  भ्रष्टाचार मिटाने के लिए मजबूत लोकपाल बिल संसद में पेश कराने को लेकर 16 अगस्त की सुबह से जेपी पार्क में आमरण अनशन शुरु करने जा रहे अन्ना हजारे का समर्थन अभी से दिखने लगा है। अन्ना के आह्वान पर जहां देश भर के कई हिस्सों में रात आठ से नौ के बीच बत्ती बुझाई गई। वहीं दिल्ली के जेपी पार्क में धारा 144 लागू होने के बावजूद भी प्रदर्शनकारी पहुंच रहे हैं। रात 11.00 बजे तक ही दिल्ली और देशभर से सैंकडो लोग पार्क में पहुंच चुके थे

मंगलवार, 9 अगस्त 2011

लंदन में दंगा जारी, अब तक 500 युवक गिरफ्तार

लंदन में हिंसा का दौर तीसरे दिन भी जारी है। रविवार को उत्‍तरी लंदन में पुलिस द्वारा एक व्‍यक्ति की हत्‍या के बाद टोटेनहाम इलाके से भड़की हिंसा ने पूरे लंदन को अपनी चपेट में ले लिया है। यह हिंसा अब एनफील्ड, बिक्सटन, डाल्स्टोन, इसलिंगटन वाल्थमस्तोव इलाकों में भी पहुंच गई है। इस दंगे में अभी तक 500 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जिनमें से 47 के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
रविवार को पुलिस ने टोटेनहाम इलाके में
29 वर्षीय एक शख्‍स मार्क डगन की गोली मारकर हत्‍या कर दी थी। जिससे यह हिंसा शुरू हुई थी। उसके बाद हिंसा इतनी तैज फैली कि पूरे इलाके में आगजनी, लूटपाट और तोड़फोड़ शुरू हो गई। पुलिस ने दंगों में पहले दिन ही 160 लोगों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने इन लोगों को सीसीटीवी कैमरे की मदद से गिरफ्तार किया था।
इस हिंसा में अभी तक
9 पुलिस अधिकारी घायल हो चुके हैं। इसके अलावा दंगे में लगभग 30 लोग भी घायल हो चुके हैं। पुलिस का कहना है कि दंगों में पुलिस को निशाना बनाया जा रहा है। लंदन में लगभग 30 साल बाद इस तरह का कोई दंगा हुआ है। इससे पहले 180 में भी लंदन में जातीय दंगा फैला था। इन दंगों में दंगाईयों ने जमकर लूटपाट की है।

सोमवार, 8 अगस्त 2011

राजीव गांधी पर टिप्पणी के बाद बवाल, 72 गिरफ्तारः कांग्रेसी गए कोर्ट

कश्मीर पर शीन जैसी फिल्म बनाने वाले डायरेक्टर अशोक पंडित की कश्मीरी पंडितों के मसले पर पूर्व प्रधानमंत्री राजवी गांधी पर की गई एक टिप्पणी पर बवाल मच गया है। पंडित ने  कश्मीर पंडितों की दुर्दशा के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराते हुए राजीव की हत्या जैसी त्रासदी को कथित तौर पर कश्मीरी पंडितों की मां-बहनों की हाय का हश्न बताया। 

इस बयान को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इंदौर के देवी अहिल्याबाई हवाई अड्डे पर पंडित के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा उनके खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की। पंडित मुम्बई लौटने के लिए हवाई अड्डे पहुंचे थे। इस दौरान कांग्रेस और पुलिस ने धक्का-मुक्की हुई तथा हाथापाई की स्थिति बन गई। इसके अलावा कांग्रेस विधायकों और कार्यकर्ताओं ने तुकोगंज थाने का घेराव किया। पुलिस विरोध कर रहे तीन कांग्रेस समेत 72 पार्टी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है।

उधर,पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी पर अपमानजनक टिप्पणी को लेकर कांग्रेस ने फिल्म डायरेक्टर अशोक पंडित के खिलाफ सोमवार को कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। शहर कांग्रेस इकाई के अध्यक्ष प्रमोद टंडन और पार्टी के स्थानीय नेता रघुनंदन सिंह परमार ने पंडित के खिलाफ चीफ जुडिशल मजिस्ट्रेट कपिल मेहता की अदालत में शिकायत याचिका दायर की है, जिसेप्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट ओपी बोहरा की अदालत में स्थानांतरित कर दिया गया है।

शनिवार, 6 अगस्त 2011

जामिया मिलिया इस्लामिया में नकली डिग्री के धंधे का भंडाफोड़,5 गिरफ्तार


बड़ी कंपनियों में नौकरी दिलाने के लिए जामिया मिलिया इस्लामिया की फर्जी डिग्रियां बेचने के आरोप में दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने शनिवार को पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। इन युवकों में दो युवक दो साल से यह काम कर रहे थे।
संयुक्त पुलिस आयुक्त संदीप गोयल ने बताया कि पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी की जामिया की फर्जी डिग्री बेचने के लिए तीन लोग आज आ रहे हैं। मुखबिर की निशानदेही पर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त प्रमोद कुशवाह और एसीपी एमसी कटोच की देखरेख में एक टीम का गठन किया गया और उनकी घेराबंदी की गई।

पुलिस टीम ने न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र में सूर्या होटल के पास पार्किंग में दबिश दी। यहां से पुलिस ने ग्रीन फील्ड कॉलोनी, फरीदाबाद निवासी निमेश पुरुथी, फ्रीडम फाइटर कॉलोनी नेबसराय निवासी मार्टिन और जामिया नगर निवासी आतिफ को दबोच लिया। तीनों एक कार में बैठकर ग्राहक का इंतजार कर रहे थे।

मौके पर तीनों के पास से बीए, बीकॉम, बीएड और 12वीं के चार फर्जी सर्टिफिकेट मिले। पूछताछ में इन्होंने बताया कि यह रेहान और जितेंद्र उर्फ साहिल से फर्जी सर्टिफिकेट बनवाते हैं। तीनों के बताए पते पर पुलिस ने छापेमारी की और रेहान और जितेंद्र को भी गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से लैपटॉप, पेन ड्राइव और अन्य फर्जी कागजात बरामद किए।

पूछताछ में पता चला कि रेहान और जितेंद्र इस धंधे का मास्टरमाइंड है। यह दोनों फर्जी सर्टिफिकेट तैयार करते थे और निमेश, मार्टिन और आतिफ ग्राहकों की व्यवस्था कर सर्टिफिकेट को 50 से 55 हजार रुपये में बेच देते थे। गिरोह अब तक 100 से भी ज्यादा लोगों को फर्जी दस्तावेज बेच चुका है। पुलिस ने बताया कि निमेश नोएडा में एक कंपनी में सहायक प्रबंधक हैं। जबकि आतिफ आरेंज बिजनेस सर्विसेज टेलीकॉम कंपनी, गुड़गांव में फेसिलिटी हेल्प डेस्क एग्जीक्यूटिव है। मार्टिन रेस्टोरेंट एवं होटल में फूड एंड ब्रेवरीज सलाहकार का काम करता है। इसके अलावा रेहान खान बाटला हाउस में प्रापर्टी डीलर है।

मंगलवार, 2 अगस्त 2011

रिश्वत लेते एसपी गिरफ्तार, उसके घर से हथियार और विदेशी शराब का जखीरा बरामद

होशियारपुर। पंजाप के होशियारपुर के पुलिस अधीक्षक रणधीर सिंह उप्पल को पचास हजार रूपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है।
उप्पल ने रोप़ड के एक शख्स से जमीन के एक मामले में दो लाख रूपए की रिश्वत मांगी थी। रिपुदमन ओहरी नाम के शख्स की शिकायत पर विजिलेंस विभाग ने एसपी उप्पल के खिलाफ यह कार्रवाई की। 
एसपी उप्पल के अमृतसर के घर से भी पुलिस ने हथियार और विदेशी शराब का जखीरा बरामद किया है। पुलिस ने एसपी के घर से 2 एके-47, एक 12 बोर की राइफल, एक 38 एमएम की रिवॉल्वर, 25 पेटी विदेशी शराब और एक लाख रूपए नकद जब्त किए हैं।