न्यायालय लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
न्यायालय लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 9 अगस्त 2011

हर स्टूडेंट को अपनी उत्तर पुस्तिका देखने का अधिकार हैः सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि आरटीआई के तहत स्टूडेंट को उत्तर पुस्तिका देखने का अधिकार है। कलकत्ता हाई कोर्ट ने इस मामले में दिए अपने फैसले में कहा था कि स्टूडेंट को आरटीआई के तहत उत्तर पुस्तिका देखने का अधिकार है। इस फैसले को कुछ स्टेट कमीशन, सीबीएसई और कोलकाता यूनिवर्सिटी ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी।
सुप्रीम
कोर्ट ने कहा कि किसी भी परीक्षा में शामिल हुए स्टूडेंट को अपनी उत्तर पुस्तिका देखने का पूरा अधिकार है। अदालत ने कहा कि स्टूडेंट ने चाहे जो एग्जाम दिया हो, अगर वह आरटीआई के तहत अपनी उत्तर पुस्तिका देखना चाहता है तो वह देख सकता है।
कलकत्ता
हाई कोर्ट के फैसले को बरकरार रखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने इस बाबत हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती देने वाली तमाम याचिकाओं को खारिज कर दिया। सुप्रीम कोर्ट में सीबीएसई, कोलकाता यूनिवर्सिटी, बिहार पब्लिक सर्विस कमिशन, असम पब्लिक सर्विस कमिशन और इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया की ओर से याचिका दायर की गई थी।

सोमवार, 8 अगस्त 2011

न्यायालय ने फिल्म आरक्षण के प्रदर्शन पर रोक लगाई

मद्रास हाई कोर्ट ने प्रकाश झा की फिल्म 'आरक्षण' की रिलीज़ पर तब तक के लिए रोक लगा दी है, जब तक प्रड्यूसर फिल्म के फाइनेंसरों से उधार ली गई 3.71 करोड़ रुपये की रकम नहीं लौटाते।
अमिताभ बच्चन, सैफ अली खान और दीपिका पादुकोण स्टारर प्रकाश झा के निर्देशन में बनी यह फिल्म देशभर में 12 अगस्त को रिलीज़ होने वाली है।
जस्टिस वी. पेरियाकारुपिया ने यह अंतरिम आदेश जारी किया। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के फिल्म पर आपत्ति जताए जाने के कारण यह फिल्म पहले से ही विवादों में है। कुछ राजनीतिक दलों ने भी इस फिल्म में आरक्षण के विषय पर चिंता जताई है। फिल्म के खिलाफ दो वकीलों की एक याचिका बंबई हाई कोर्ट में पेंडिंग है