फायरिंग लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
फायरिंग लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 14 अगस्त 2011

राहुल गांधी लापता !! अखबार में छपा विज्ञापन


कांग्रेस राहुल गांधी लापता हैं। यह विज्ञापन छपा है मुंबई से प्रकाशित एक अखबार में। जैतापुर और पुणे में किसानों पर पुलिस फायरिंग की घटना के विरोध से नाराज किसान संगठन ने यह विज्ञापन दिया है। जैतापुर संघर्ष समिति और पवना मावल खोरे समिति की ओर से दिया गया विज्ञापन किसी गुमशुदा की तलाश के लिए आमतौर पर दिए जाने वाले विज्ञापनों की तरह ही है। 
विज्ञापन में राहुल गांधी की उम्र, वैवाहिक स्थिति सहित कई विवरण दिए गए हैं। विज्ञापन में कहा गया है कि हर वक्त अनाप शनाप बोलकर विवादों में फंसने वाले राहुल गांधी की महाराष्ट्र के किसानों को तलाश है। विज्ञापन देने वालों को शिकायत है कि उत्तर प्रदेश के किसानों पर फायरिंग की घटना के बाद भट्टा पारसौल जाने वाले राहुल गांधी को महाराष्ट्र के किसानों की याद क्यों नहीं आ रही। 

मंगलवार, 9 अगस्त 2011

पुणेः पुलिस फाइरिंग में 4 किसानों की मौत

महाराष्ट्र के पुणे में पाइपलाइन के लिए जमीन अधिग्रहण का विरोध कर रहे किसानों पर पुलिस की फायरिंग में चार किसानों की मौत हो गई, जबकि दर्जन भर घायल हो गए। उग्र किसानों ने पुलिस की गाड़ियों पर पथराव किया। इसमें छह पुलिसकर्मियों को भी चोटें आई हैं।
पुलिस कंट्रोल रूम के एक अधिकारी के अनुसार हजारों किसानों ने पुराने मुंबई-पुणे मार्ग और नए मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे को जाम कर दिया। इससे दोनों सड़कों पर गाड़ियों की 10 किलोमीटर लंबी लाइन लग गई।
पुलिस ने जब मावल उप जिले के बाहुर गांव से होकर गुजरने वाली सड़क पर बैठे प्रदर्शनकारियों को हटाने की कोशिश की, तो उनमें से कुछ ने पुलिस की गाड़ियों पर पथराव शुरू कर दिया। उग्र लोगों ने सुरक्षाकर्मियों पर हमला बोल दिया। इसमें कम से कम छह सुरक्षाकर्मी घायल हो गए।
शुरुआत में पुलिस ने हवाई फायरिंग कर भीड़ को हटाना चाहा, लेकिन जब हालात काबू में नहीं किए जा सके तो पुलिस को भीड़ पर गोली चलानी पड़ी। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई।