राहुल गांधी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
राहुल गांधी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 26 अगस्त 2011

अन्ना को धन्यवाद,लेकिन उनका आंदोलन लोकतंत्र के लिए खतरनाकः राहुल गांधी

राहुल गांधी ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर लोकसभा में बोलते हुए कहा है कि इस मुद्दे को उठाने के लिए मैं अन्ना हजारे को धन्यवाद देता हूं। भ्रष्टाचार खत्म होने से गरीबी मिटेगी। अकेला लोकपाल भ्रष्टाचार से नहीं ल़ड सकता है, लोकपाल के अलावा और भी क़डे कानूनों का प्रावधान करना होगा। भ्रष्टाचार से ल़डने के लिए राजनीतिक इच्छाशक्ति सबसे जरूरी है।
उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार एक ब़डी समस्या है। लोकतंत्र भारत की सबसे ब़डी उपलब्धि है, संसद की सर्वोच्चाता को चुनौती नहीं दी जा सकती। अन्ना हजारे का आंदोलन जिस रूप में सामने आया है, वह लोकतंत्र के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। उन्होंने कहा कि लोकपाल को निर्वाचन आयोग की तरह काम करना होगा।

रविवार, 14 अगस्त 2011

राहुल गांधी लापता !! अखबार में छपा विज्ञापन


कांग्रेस राहुल गांधी लापता हैं। यह विज्ञापन छपा है मुंबई से प्रकाशित एक अखबार में। जैतापुर और पुणे में किसानों पर पुलिस फायरिंग की घटना के विरोध से नाराज किसान संगठन ने यह विज्ञापन दिया है। जैतापुर संघर्ष समिति और पवना मावल खोरे समिति की ओर से दिया गया विज्ञापन किसी गुमशुदा की तलाश के लिए आमतौर पर दिए जाने वाले विज्ञापनों की तरह ही है। 
विज्ञापन में राहुल गांधी की उम्र, वैवाहिक स्थिति सहित कई विवरण दिए गए हैं। विज्ञापन में कहा गया है कि हर वक्त अनाप शनाप बोलकर विवादों में फंसने वाले राहुल गांधी की महाराष्ट्र के किसानों को तलाश है। विज्ञापन देने वालों को शिकायत है कि उत्तर प्रदेश के किसानों पर फायरिंग की घटना के बाद भट्टा पारसौल जाने वाले राहुल गांधी को महाराष्ट्र के किसानों की याद क्यों नहीं आ रही। 

बुधवार, 3 अगस्त 2011

राहुल गांधी के बायोडाटा में धर्म और राष्ट्रीयता का जिक्र क्यों नहीं !

भारत का एक आम नागरिक किसी भी सरकारी गैर सरकारी क्षेत्र में जब अपना परिचय प्रस्तुत करता है या उससे कहीं मांगा जाता है तो उसमें जाति,वर्ग,धर्म और राष्ट्रीयता अंकित करना अनिवार्य होता है। ऐसे में गौर से देखिए, कांग्रेस के युवराज और घोषित भावी प्रधानमंत्री राहुल गांधी के इस सरकारी प्रोफाइल को....इसमें इन सब की कहीं कोई जिक्र नहीं है!!