लंदन लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
लंदन लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
गुरुवार, 25 अगस्त 2011
बुधवार, 10 अगस्त 2011
समूचे लंदन में फैली दंगाइयों की आग
लंदन में लगातार तीसरे दिन हिंसक घटनाएं, आगजनी और दंगों का दौर जारी है। पूरे शहर में दंगा निरोधक पुलिस की तैनाती की गई है और दमकलकर्मी आग पर काबू पाने में लगे हुए हैं।
लुइशम इलाके में कारों और पेकहम में बस व दुकान को आग के हवाले कर दिया गया है। बीबीसी के मुताबिक सोमवार रात क्रॉयडन की एक बड़ी सी फर्नीचर की दुकान भी आग के हवाले कर दी गई। समचार पत्र 'द गार्जियन' के मुताबिक लंदन की आपातकालीन सेवाओं के लिए अलर्ट जारी कर दिया गया है। सोमवार दोपहर से ही पुलिस व दंगाइयों के बीच मुठभेड़ हो रही है। लुइशम, दक्षिण-पूर्व लंदन में भी बहुत ज्यादा हिंसा की स्थितियां हैं। यहां पुलिसकर्मियों के ऊपर पेट्रोल बमों का इस्तेमाल किया गया और दुकानों में लूटपाट हुई। पुलिस का कहना है कि हिंसा लंदन के बाहर भी फैल रही है। दंगों की स्थिति को देखते हुए गृह मंत्री थेरेसा मे ने अपनी छुट्टियां रद्द कर दी हैं और वह लंदन लौट आई हैं। लंदन के मेयर बोरिस जॉनसन भी छुट्टियों से बीच में ही लंदन लौट रहे हैं।
मंगलवार, 9 अगस्त 2011
लंदन दंगे में बाल-बाल बचे टीम इंडिया के प्रवीण,ईशांत,विराट और प्रज्ञान
जहां एक तरफ भारतीय टीम को टेस्ट मैच में वापसी करने का दबाव है वहीं दूसरी तरफ सुरक्षा को लेकर बेहद चिंता। लंदन में पुलिस की गोलीबारी में एक शख्स की मौत हो गई। इस हादसे के बाद से दंगा भड़क गया और उसकी लपेटे में आने से टीम इंडिया के चार खिलाड़ी बाल-बाल बच गये। आपको बता दें कि यहां के विक्टोरिया स्क्वेयर में भड़के दंगे में प्रवीण कुमार, ईशांत शर्मा, विराट कोहली और प्रज्ञान ओझा बाल-बाल बच गये।
बर्मिंघम के विक्टोरिया स्क्वेयर में टीम इंडिया के लिये एक कार्यक्रम रखा गया था। इस कार्यक्रम में टीम इंडिया के सिर्फ चार खिलाड़ी प्रवीण कुमार, ईशांत शर्मा, विराट कोहली और प्रज्ञान ओझा ही पहुंच सके थे। खिलाडि़यों के पहुंचने के बाद दंगाईयों ने हंगामा शुरु कर दिया। मालूम हो कि हमला खिलाडि़यों के पहुंचने के 15 मीनट बाद हुआ मगर वहां 10 मीनट रुकने के बाद ही खिलाड़ी निकल गये थे।

लंदन में दंगा जारी, अब तक 500 युवक गिरफ्तार
लंदन में हिंसा का दौर तीसरे दिन भी जारी है। रविवार को उत्तरी लंदन में पुलिस द्वारा एक व्यक्ति की हत्या के बाद टोटेनहाम इलाके से भड़की हिंसा ने पूरे लंदन को अपनी चपेट में ले लिया है। यह हिंसा अब एनफील्ड, बिक्सटन, डाल्स्टोन, इसलिंगटन वाल्थमस्तोव इलाकों में भी पहुंच गई है। इस दंगे में अभी तक 500 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जिनमें से 47 के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
रविवार को पुलिस ने टोटेनहाम इलाके में 29 वर्षीय एक शख्स मार्क डगन की गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिससे यह हिंसा शुरू हुई थी। उसके बाद हिंसा इतनी तैज फैली कि पूरे इलाके में आगजनी, लूटपाट और तोड़फोड़ शुरू हो गई। पुलिस ने दंगों में पहले दिन ही 160 लोगों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने इन लोगों को सीसीटीवी कैमरे की मदद से गिरफ्तार किया था।
इस हिंसा में अभी तक 9 पुलिस अधिकारी घायल हो चुके हैं। इसके अलावा दंगे में लगभग 30 लोग भी घायल हो चुके हैं। पुलिस का कहना है कि दंगों में पुलिस को निशाना बनाया जा रहा है। लंदन में लगभग 30 साल बाद इस तरह का कोई दंगा हुआ है। इससे पहले 180 में भी लंदन में जातीय दंगा फैला था। इन दंगों में दंगाईयों ने जमकर लूटपाट की है।

सदस्यता लें
संदेश (Atom)