दुनिया लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
दुनिया लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 25 अगस्त 2011

श्रीलंका में 28 साल बाद खत्म हुआ आपातकाल

श्रीलंका के राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे ने देश में तीन दशक पहले जारी आपातकाल को ख़त्म करने की घोषणा की है.आपाताकाल उस समय लगाया गया था जब सरकार की सेनाएँ तमिल विद्रोहियों से संघर्ष कर रही थीं.
इस सख़्त क़ानून को हटाने की घोषणा करते हुए राष्ट्रपति राजपक्षे ने कहा, "रोजमर्रा की गतिविधियों को लोकतांत्रिक ढंग से चलाने के लिए अब हमें आपातकालीन क़ानूनों की ज़रुरत नहीं है."
उल्लेखनीय है कि मई, 2009 में तीन दशकों से तमिल विद्रोहियों के साथ चल रहा संघर्ष उत्तरी श्रीलंका में तमिल विद्रोहियों के सफ़ाए और एलटीटीई के नेता वी प्रभाकरण की मौत के साथ ख़त्म हो गया था.
राष्ट्रपति राजपक्षे ने संसद में इसकी घोषणा करते हुए कहा, "मई, 2009 में युद्ध ख़त्म होने के बाद से देश में आतंकवादी गतिविधियाँ ख़त्म हो गई हैं." उनका कहना था, "मैं आश्वस्त हूँ कि आपातकाल को आगे बढ़ाए जाने की अब ज़रुरत नहीं है और इसलिए मैं यह सूचना दे रहा हूँ कि हम आपातकाल को आगे नहीं बढ़ा रहे हैं."
राष्ट्रपति की इस घोषणा के बाद जल्द ही श्रीलंका से आपातकाल हटा लिया जाएगा. कोई 28 साल पहले लगाए गए आपातकाल को सरकार समय-समय पर बढ़ाती आई थी.

बीए फेल धोनी को मिलेगी डॉक्टर ऑफ लॉ की डिग्री !

भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भले ही बीए(स्नातक) फेल हों लेकिन, वे अब डॉक्टर कहलाएंगें। लंदन लीसेस्टर की डी मोंटफोर्ट यूनिवर्सिटी ने उन्हें डॉक्टर ऑफ लॉ की मानद डिग्री देने का फैसला किया है। धोनी को यह उपाधि 29 अगस्त को प्रदान की जाएगी।

देश की असफल महिला सोनिया गांधी को फोर्ब्स पत्रिका ने दुनिया का ताकतवर बताया !

-मुकेश भारतीय-
क्या कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी दुनिया की ताकतवर महिलाओं में एक हैं! बहुतेरे इससे सहमत हो सकते हैं,लेकिन मैं नहीं। खासकर देश में आज जिस तरह के माहौल दिख रही है,उस आलोक में तो बिल्कुल नहीं। लोकपाल हो या जन लोकपाल,इसके सारे पहलु हमारे भारतीय संविधान की मूल भावनाओं से जुड़े़ हैं और सत्ता मद में चूर नेताओं ने इसकी दुर्गति कर डाली है। कांग्रेस की बागडोर संभालने के बाद सोनिया राज में लोकतंत्र के सभी खंभो को ऐसी की तैसी कर डाली है।आज भारतीय जनमानस के एक बड़े वर्ग में भारी असंतोष है।इसके मद्देनजर सोनिया गांधी एक असफल, कमजोर व महात्वाकांक्षी महिला से इतर कुछ नजर नहीं आती है।
ऐसे में दुनिया की 100 सबसे ताकतवर महिलाओं की सूची फोर्ब्स पत्रिका ने जारी की है।सोनिया इस सूची में सातवें नंबर पर हैं। पहले और दूसरे स्थान पर क्रमश: जर्मनी की चांसलर ऎंजला मार्केल तथा अमेरिकी विदेशी मंत्री हिलेरी क्लिंटन हैं। सोनिया गांधी इस सूची में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की पत्नी मिशेल ओबामा से आगे हैं। इस सूची में पेप्सीको की प्रमुख भारतीय-अमेरिकी इंदिरा नूयी चौथे स्थान पर हैं। तीसरे स्थान पर ब्राजील की पहली महिला राष्ट्रपति बनी दिलमा रोउसेफ हैं। फोर्ब्स ने सोनिया के बारे में लिखा है कि सोनिया गांधी की उच्च आर्थिक वृद्धि के लिये तारीफ की जाती है। साथ ही पत्रिका ने उन्हें कला पारखी भी बताया है।

गुरुवार, 11 अगस्त 2011

पूंजीवाद के साइड इफेक्ट और अंगार पर खड़ी दुनिया

By: Asif Ali Hashmi
पूँजीवाद ने दुनिया में बड़ी ही खूबी से पैठ बना डाली है, अमीर और अमीर होते जा रहे हैं, गरीब और गरीब होते जा रहे हैं, कहीं किसी देश में मूलभूत सुविधाओं  के लिए आन्दोलन, प्रदर्शन हो रहे हैं, कही बेरोज़गारी और गरीबी के विरोध में, कही भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ, किसानो से ज़मीनें छीनी जा रही हैं, अपने अधिकारों के लिए किसान सड़कों पर उतरते हैं तो गोली मार दी जाती है, लन्दन के दंगे हों, या पुणे में मारे गए किसान...सब कही न कहीं इस पूंजीवादी दैत्य के शिकार हैं!  आज भी किसी भी बाजार या वाद की बात करने से पहले समता की बात करनी जरूरी हो जाती है। दोहन और वितरण की बात जरूरी हो जाती है।...आगे पढ़े

रविवार, 7 अगस्त 2011

दिल्ली के सर्वोदय बालिका विद्यालय में 14 छात्राएं शराब पीते हुए पकड़ी गईं

किरण विहार स्थित सर्वोदय बालिका विद्यालय परिसर में 14 छात्राएं शराब पीते हुए पकड़ी गईं हैं। 12वीं की कुछ छात्राएं स्कूल परिसर में पार्टी करने जा रही थी। ये पार्टी रविवार को फ्रैंडशिप डे से पहले आयोजित हो रही थी। इस जश्न के लिए  छात्राएं शराब की बोतलें स्कूल में ले आई।
स्कूल रीसेस के दौरान इन 14 छात्राएं स्कूल के एक कोने में शराब की बोतल, प्लास्टिक के गिलास व नमकीन लेकर बैठ गई। जब उन्होंने शराब पीना शुरू ही किया तभी एक अन्य छात्रा ने उन्हें ऐसा करते देख लिया और एक शिक्षक को इसकी जानकारी दे दी।
स्कूल के शिक्षक जब मौके पर पहुंचे तो छात्राओं ने बोतल छिपाने का प्रयास किया, मगर बोतल और गिलास बरामद हो गए। सभी छात्राओं ने स्वीकारा कि फ्रेंडशिप पार्टी के जश्न में शराब पी रहीं थीं।
स्कूल प्रशासन ने तुरंत मामले की सूचना छात्राओं के परिजनों को दी। स्कूल पहुंचे कुछ परिजन इतने गुस्से में थे कि उन्होंने वही पर अपनी बेटियों को पीटना शुरू कर दिया और स्कूल शिक्षकों से अपनी तरफ से माफी भी मांगी।

अमेरिका विश्व में भारत का सबसे बड़ा 14वां कर्जदार

भारत ने अमेरिका को 41 अरब डालर का कर्ज दे रखा है। इस तरह अमेरिका को कर्ज देने वाले 15 सबसे बड़े देशों में भारत का 14वें नंबर पर है और इसका स्‍थान फ्रांस और आस्ट्रेलिया से भी ऊपर है। ऐसे में अमेरिका में किसी भी संभावित आर्थिक उथल पुथल से भारत कितना अछूता रह पाता है, यह देखने वाली बात होगी।
 हालांकि भारत के नजरिए से यह बड़ी राशि है लेकिन जहां तक अमेरिका का सवाल है यह उसके सकल घरेलू उत्पाद का 0.3 फीसदी यानी उसके कुल विदेशी कर्ज का महज एक फीसदी है।
  अमेरिकी राजकोषीय आकंड़ों के मुतबिक  अमेरिका का कर्ज बोझ 15 हजार अरब डालर के करीब पहुंच चुका है जिसमें से साढ़े चार हजार अरब डालर उसे विदेशी कर्ज के रूप में चुकाने हैं। यानी इतनी कीमत की प्रतिभूतियों उसने दूसरे देशों को बेच रखी हैं।
  चीन ने 1.15 खरब डॉलर की अमेरिकी प्रतिभूतियां अपने पास रखी हैं और वह सबसे बड़ा अमेरिकी प्रतिभूति धारक है। भारत इस मामले में 14वें पायदान पर है और इसके पास करीब 1.83 लाख करोड़ रुपये की अमेरिकी प्रतिभूति है।
  चीन के बाद जापान (912 बिलियन डॉलर), ब्रिटेन (346 बिलियन डॉलर), ब्राजील (211), ताइवान (153), हांग कांग (122), रूस (115), स्विट्जरलैंड (108), कनाडा (91), लक्‍जमबर्ग (68), जर्मनी (61), थाइलैंड (60), सिंगापुर (57) और भारत (51 बिलियन डॉलर) का नंबर आता है।  भारत से कम कर्ज देने वाले देशों में क्रमश: तुर्की, आयरलैंड, दक्षिण कोरिया, बेल्जियम, पोलैंड, मैक्सिको, इटली, नीदरलैंड्स, फ्रांस, फिलीपिंस, नॉर्वे, स्‍वीडन, कोलंबिया, इजराइल, चिली, मिस्र, मलेशिया और ऑस्‍ट्रेलिया का नंबर है।
  संकट के बावजूद अमेरिका की प्रतिभूतियां इस दौरान  भी दुनिया में सबसे ज्यादा 500 अरब डालर की बनी रही है जबकि चीन की 300 अरब डालर की। ऐसे में यह साफ है कि अमेरिका की साख अभी भी दुनिया में काफी मजबूत है। लेकिन अंतरराष्ट्रीय साख निर्धारक संस्था स्टैंडर्ड एंड पुअर्स (एसएंडपी) ने चेतावनी दी है कि अमेरिका की क्रेडिट रेटिंग में और गिरावट हो सकती है। एजेंसी ने 95 साल में पहली बार दुनिया की सबसे बड़ी अर्थ-व्यवस्था अमेरिका की ‘एएए’ रेटिंग खत्म डबल ए प्लस कर दी है