राजनीति लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
राजनीति लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 26 अगस्त 2011

अन्ना को धन्यवाद,लेकिन उनका आंदोलन लोकतंत्र के लिए खतरनाकः राहुल गांधी

राहुल गांधी ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर लोकसभा में बोलते हुए कहा है कि इस मुद्दे को उठाने के लिए मैं अन्ना हजारे को धन्यवाद देता हूं। भ्रष्टाचार खत्म होने से गरीबी मिटेगी। अकेला लोकपाल भ्रष्टाचार से नहीं ल़ड सकता है, लोकपाल के अलावा और भी क़डे कानूनों का प्रावधान करना होगा। भ्रष्टाचार से ल़डने के लिए राजनीतिक इच्छाशक्ति सबसे जरूरी है।
उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार एक ब़डी समस्या है। लोकतंत्र भारत की सबसे ब़डी उपलब्धि है, संसद की सर्वोच्चाता को चुनौती नहीं दी जा सकती। अन्ना हजारे का आंदोलन जिस रूप में सामने आया है, वह लोकतंत्र के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। उन्होंने कहा कि लोकपाल को निर्वाचन आयोग की तरह काम करना होगा।

रविवार, 14 अगस्त 2011

मानव भ्रष्टाचार के नाम पर राजनीति कब तक !!

सभी चाहते हैं कि समाजिक जीवन भ्रष्टाचार-मुक्त हो.....किन्तु मात्र कानून बन जाने से किसी समस्या का समाधान नहीं होता। समाधान तभी होता है जब देश के नागरिकों का चारित्रिक स्तर ऊंचा होता है और कानूनों को लागू करने वालों की नीयत साफ होती है। प्रश्न उठता है कि लोकपाल के आने से शासन और प्रशासन में काबिज़ लोगों का क्या एकदम से हृदय परिवर्तित हो जायगा? भ्रष्टाचारी तत्काल सदाचारी हो जाएंगे? रातो-रात समाज अनुशासन में ढल जाएगा? ऐसा सोचना एक भारी भूल होगी। सदियों से मानव भ्रष्टाचार के नाम पर राजनीति करता चला आ रहा है। राजनीति पुरानी होती है, महिमा मंडित होती है और नए-नए रूपों में प्रगट होती है। मानव ने भ्रष्टाचार के तमाम झंखाड़ रोपे हैं। उनकी जड़ें उखाड़ी नहीं हैं। सदाचारी बनाए जाने का काम जितना आसान बच्चों पर होता है उतना बूढ़े तोतों पर नहीं होता है। भ्रष्टाचार की सफाई एक सतत चलने वाली प्रक्रिया है। कोई व्यक्ति अपने घर में एक महीने तक झाड़ू न लगाए फिर देखे घर कैसा लगता है? देश तो बहुत बड़ी चीज़ है

सोमवार, 8 अगस्त 2011

देश को कहां ले जाएगी अन्ना और संसद का टकराव

जनलोकपाल के लिए आंदोलन कर रहे गांधीवादी अन्ना हजारे को दिल्ली पुलिस ने भले ही 16 अगस्त से जंतर-मंतर पर अनशन की इजाजत नहीं दी है, पर इस जगह हर साल 2000 से भी ज्‍यादा धरना-प्रदर्शन होते हैं और इनमें तीन से पांच  लाख तक लोग शामिल होते हैं। यह आंकड़ा दिल्‍ली पुलिस द्वारा ही दिया गया है। सरकार ने अन्‍ना के अनशन को लेकर चिंता जताई है।सरकार की ओर से संसद में पेश लोकपाल बिल का विरोध करने पर संवैधानिक व्‍यवस्‍था चरमराने की चिंता है। उन्‍होंने कहा, ‘संसद पर प्रश्‍नचिन्‍ह लगाना अपने आप पर प्रश्‍नचिन्‍ह लगाने जैसा है।
पुलिस ने अन्‍ना को यह कहते हुए जंतर मंतर पर 16 अगस्‍त से अनशन शुरू करने की इजाजत नहीं दी कि इससे कानून-व्‍यवस्‍था बिगड़ जाएगी। पर 16 अगस्‍त से पहले ही जंतर मंतर अन्‍ना के रंग में रंग गया। रविवार की शाम हजारों लोग जनलोकपाल व अन्ना के समर्थन के नारे लिखी तख्तियां लिए, गांधी टोपी पहने, तिरंगे लहराते हुए जमा हुए और सरकारी लोकपाल बिल के विरोध में नारे लगाए। अप्रैल में हुए अन्ना आंदोलन के बाद यह पहला मौका था जब जंतर-मंतर पर इतनी भीड़ जमा हुई। हालांकि पुलिस ने अन्ना समर्थकों को जंतर-मंतर से इंडिया गेट के बीच कैंडल मार्च निकालने से रोक दिया।
भीड़ का रुख देखकर मंच
संभाल रहे अन्ना के सहयोगी अरविंद केजरीवाल व मनीष सिसौदिया ने भी सरकार के साथ आर-पार की लड़ाई का एलान कर दिया। उनका कहना था कि यदि जनता ने यह मौका खो दिया तो उन्हें दोबारा यह मौका नहीं मिलेगा। अगर आंदोलन नहीं हुआ तो सरकार जनविरोधी बिल जनता पर थोप देगी। हजारे पक्ष के वक्ताओं ने कहा कि यदि दिल्ली पुलिस ने उन्हें शहर में कहीं भी अनशन व प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी तो वे गिरफ्तारियां देकर जेल में ही अनशन करेंगे और देशवासियों से एक हफ्ते के भारत बंद की अपील करेंगे। 
अन्ना समर्थकों ने जंतर-मंतर
पर लोकपाल बिल की प्रतियां जलाईं और उसके बाद मोमबत्तियां जलाकर इंडिया गेट की ओर चलने लगे लेकिन समर्थकों की भारी तादाद को मौजूद पुलिस व केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने वहीं रोक दिया। इस बात पर कुछ देर के लिए पुलिस व हजारे पक्ष के बीच झड़प भी हुई।

मंगलवार, 2 अगस्त 2011

कहीं मनमोहन सरकार के लिए खतरे की घंटी न बन जाए विपक्ष के साथ ये "डील"


आखिरकार सरकार ने हमलावर विपक्ष के आगे हथियार डाल दिए। संसद में दो दिन तक हुए हंगामे के बाद सरकार ने महंगाई के मुद्दे विपक्ष से समझौता कर लिया। इस समझौते के तहत बुधवार को लोकसभा और राज्यसभा में महंगाई पर चर्चा होगी। चर्चा के बाद वोटिंग भी होगी, जिसके लिए सरकार पहले तैयार नहीं थी। सवाल है कि ये समझौता सरकार के लिए राहत की सांस लेकर आया है या खतरे की घंटी।
विपक्ष और सरकार के बीच तीन शर्तों पर समझौते
पहली शर्त- लोकसभा में महंगाई पर चर्चा
बुधवार को लोकसभा में नियम 184 के तहत महंगाई पर चर्चा होगी। नियम 184 का मतलब है बहस के बाद वोटिंग होगी और सरकार को अपने वोट जुटाने होंगे।
दूसरी शर्त- राज्यसभा में भी महंगाई पर चर्चा
बुधवार को लोकसभा में महंगाई पर चर्चा होने के बाद राज्यसभा में भी आगे जाकर महंगाई पर नियम 167 के तहत चर्चा की जाएगी। उधर लोकसभा में बुधवार को ही आतंकवाद पर नियम 176 के तहत छोटी बहस होगी।
तीसरी शर्त- लोकपाल बिल
अब तय हो गया है कि गुरुवार को संसद में लोकपाल बिल पेश किया जाएगा। पहले ये बिल बुधवार को पेश होना था।
जाहिर है विपक्ष इन मामलों में सरकार के झुकने में अपनी जीत देख रहा है। साथ ही लेफ्ट और एनडीए तृणमूल, बीएसपी और समाजवादी पार्टी को भी घेरने का मौका तलाश रहे हैं। क्योंकि ये दल संसद के बाहर तो महंगाई के खिलाफ बोलते हैं, लेकिन संसद के भीतर सरकार के साथ खड़े हो जाते हैं। हालांकि बीएसपी और समाजवादी पार्टी भूमि अधिग्रहण बिल को लेकर सरकार पर हमलावर हैं। लेकिन महंगाई के मुद्दे पर एनडीए और लेफ्ट दोनों साथ खड़े हैं।
साफ है सरकार संसद न चलने का ठीकरा अपने सिर नहीं फोड़ना चाहती है। लिहाजा उसने एक कदम पीछे आने का फैसला किया। लेकिन सरकार को बैकफुट पर देख विपक्ष के तेवर और आक्रामक हो गए हैं। विपक्ष की रणनीति है कि महंगाई और आतंकवाद के मुद्दे पर सरकार को घेरने के बाद भ्रष्टाचार के मुद्दे पर सीधे प्रधानमंत्री पर निशाना साधा जाए। टेलीकॉम घोटाले के बाद सीएजी ने कलमाडी के मामले में भी पीएमओ का नाम लेकर विपक्ष को मजबूत हथियार थमा दिया है।

रविवार, 31 जुलाई 2011

!!!!भारत को कहां ले जाना चाहती है ये अधकचरी महिलाएं!!!!


 
एक महीने की तैयारी के बाद दिल्ली के युवाओं ने जंतर मंतर से स्लट वॉक (बेशर्मी मोर्चा) निकालकर समाज को महिलाओं के प्रति अपनी सोच बदलने का संदेश दिया। रविवार की सुबह साढ़े दस बजे  जंतर मंतर से शुरू हुआ यह मोर्चा वापस जंतर मंतर पर ही लौट आया। यहां नुक्कड़  नाटक के जरिए महिलाओं को कपड़े पहनने और काम करने की आज़ादी की मांग की गई। इस कार्यक्रम में शामिल महिलाओं और लड़कियों का कहना है कि जंतर मंतर से महिलाओं के हक और सम्मान के लिए आवाज बुलंद हुई है। उनके मुताबिक स्लट वॉक यानी बेशर्मी मोर्चा समाज की मानसिकता बदलने की लड़ाई की शुरूआत भर है।
स्लट वॉक की आयोजक उमंग सबरवाल ने कहा है कि हमारी कोशिश जरूर रंग लाएगी। वहीं, बॉलीवुड कलाकार नफीसा अली  ने कहा है कि सरकार को महिलाओं के प्रति ज्यादा संवेदनशील होना चाहिए। उन्होंने कहा कि नेताओं को महिलाओं के प्रति बयान देते समय बहुत संवेदनशील होना चाहिए।
जंतर मंतर पर स्मिता ग्रुप ने नुक्कड़ नाटक का मंचन कर महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाई। स्लट वॉक करने  वाली लड़कियों ने दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित और दिल्ली के पुलिस कमिश्नर बीके गुप्ता की आलोचना की। विरोध प्रदर्शन करने वाली लड़कियों ने शीला दीक्षित के उस बयान की आलोचना की जिसमें उन्होंने कहा था कि दिल्ली महिलाओं के लिए सुरक्षित नहीं है। वहीं, बीके गुप्ता के उस बयान पर भी स्लट वॉक कर रही लड़कियों ने कड़ा ऐतराज जताया जिसमें उन्होंने कहा था कि दिल्ली में महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराध में कमी आई है। महिलाओं ने कहा कि जिस दिन कमिश्नर ने यह बयान दिया था, उसी दिन महिलाओं से रेप की घटना सामने आई थी। भारत में अपने तरीके का यह पहला बड़ा अनोखा विरोध प्रदर्शन है जो महिलाओं के पहनावे की आजादी के समर्थन में चलाया जा रहा है। दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्राओं के साथ ही बड़ी संख्या में दिल्ली की महिलाओं ने इसे अपना समर्थन दिया।
क्या है स्लट वॉक

स्लट वॉक जिसे हिंदी में बेशर्मी मोर्चा नाम दिया है, महिलाओं के हक और सम्मान की लड़ाई है। आयोजकों के मुताबिक, स्लट वॉक उस मानसिकता के खिलाफ जंग का ऐलान है जो समझते हैं कि लड़कियां अगर मॉडर्न या छोटे कपड़े पहन रही हैं तो वे छेड़खानी के लिए आमंत्रित कर रही हैं। पीड़ित पर ही आरोप लगाने और दोषी को कसूरवार ठहराने की मानसिकता बदलने की लड़ाई है यह। यह वॉक लोगों को अहसास दिलाने के लिए है कि लड़कियों के साथ अत्याचार और भेदभाव हो रहा है और इसे खत्म करने की जरूरत है।

शुक्रवार, 29 जुलाई 2011

अन्ना को एक और झटका,एनडीएमसी से भी अनुमति नहीं

लोकपाल बिल पर जनता के साथ सरकार के धोखे के खिलाफ अन्ना हजारे के प्रस्तावित अनशन को एक और झटका लगा है। अन्ना को जंतर मंतर पर अनशन के लिए अब नई दिल्ली नगरपालिका परिषद की भी अनुमति लेनी होगी।

गौरतलब
है कि दिल्ली पुलिस ने अन्ना को 16 अगस्त से प्रस्तावित अनश्यान की अनुमति नहीं दी है। पुलिस ने कहा कि अन्ना का अनशन कई दिनों तक चल सकता है जबकि जंतर मंतर पर किसी को एक दिन से ज्यादा प्रदर्यान की अनुमति नहीं दी जा सकती। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने दिल्ली क्षेत्र में 9 सितंबर तक धारा 144 लगा दी।

उधर अन्ना के अनशन में प्रशासन ने एक और बाधा खड़ी कर दी
जब उन्हें अनशन के लिए एनडीएमसी से अनापत्ति प्रमाण पत्र लेने के कहा गया। अब अन्ना बिना एनओसी के अनशन नहीं कर पांएगे।

जंतर मंतर पर अब कैसे करेंगे अनशन अन्ना


दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे को 16 अगस्त से जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन अनशन के लिए इजाजत नहीं दी। मजबूत लोकपाल बिल के लिए सरकार पर दबाव बनाने में जुटी टीम अन्ना को इससे जोर का झटका लगा है। संसद के मानसून सत्र के दौरान सदन के आसपास धारा 144 लागू करने के आदेश दिए गए हैं।
अन्ना हजारे ने बीते अप्रैल में जन लोकपाल की लड़ाई का शंखनाद किया था। सरकारी लोकपाल बिल को कमजोर बताते हुए अन्ना ने 16 अगस्त से जंतर-मंतर पर अनशन पर बैठने की घोषणा की थी। दिल्ली पुलिस ने हजारे और उनके समर्थकों से कहा है कि वह सरकार के लोकपाल विधेयक के विरोध में अपने प्रस्तावित अनिश्चितकालीन अनशन के लिए जंतर-मंतर के पास नहीं बैठ सकते। पुलिस ने उनसे अनशन के लिए राजधानी के बाहरी इलाकों में स्थित किसी जगह का चुनाव करने अथवा संसद के पास अपने प्रदर्शन के लिए निश्चित समयसीमा की जानकारी देने को कहा है। हजारे ने घोषणा की थी कि वह सरकारी लोकपाल विधेयक को वापस लेने की मांग के लिए 16 अगस्त से जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठेंगे। इस सिलसिले में अन्ना समर्थक दल ने गृह मंत्रालय और दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कई बैठकें कीं और अधिकारियों ने उन्हें इस फैसले की जानकारी दी। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक दिल्ली पुलिस ने इस फैसले के लिए वर्ष 2009 के सुप्रीम कोर्ट के एक निर्देश का हवाला देते हुए कहा कि एक अगस्त से संसद के शुरू होने वाले सत्र को देखते हुए वह जंतर-मंतर समेत दिल्ली में कहीं भी अनिश्चितकालीन प्रदर्शन की अनुमति नहीं दे सकते।

केन्द्र सरकार के साथ चल रहा है देवासुर संग्रामः बाबा रामदेव

प्रसिद्ध योगगुरु बाबा रामदेव ने आज अपने चिर-परिचित अंदाज में केन्द्र सरकार की कड़ी आलोचना की और कहा कि  केन्द्र और उनके बीच देवासुर संग्राम चल रहा है, जिसमें आखिरकार विजय उनकी ही होगी।
अपने करीबी सहयोगी बालकृष्ण को उत्तराखंड उच्च न्यायालय से मिली राहत के बाद योगगुरु रामदेव ने कहा कि जो लोग राष्ट्र निर्माण के कार्य में लगे हैं, उनको नष्ट करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि बालकृष्ण आगामी चार अगस्त को सीबीआई के सामने पेश होंगे और उसके जांच कार्य में पूरा सहयोग देंगे।
बाबा रामदेव ने बालकृष्ण की संभावित गिरफ्तारी पर रोक लगाने सम्बन्धी आदेश दिए जाने पर उच्च न्यायालय को धन्यवाद दिया और कहा कि केन्द्र और उनके बीच जारी देवासुर संग्राम में वह और उनके समर्थक विजयश्री हासिल करेंगे। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा राष्ट्र निर्माण के लिए चलाए जा रहे कार्यों में असुर बाधा पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं।

हाईकोर्ट ने ली कलमाडी की क्लास

 
दिल्ली हाईकोर्ट ने राष्ट्रमंडल खेलों घोटाले में आरोपी सुरेश कलमाडी को झटका देते हुए कहा कि वो जेल में बैठे भी पत्र द्वारा संसद में सवाल पूछ सकते है। उल्लेखनीय है कि कलमाडी ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी कि वे मानसून सत्र में शामिल होने के लिए अनुमति की लिए अर्जी दाखिल की थी। हाई कोर्ट ने याचिका की सुनवाई करते हुए कलमाडी से पूछा कि पहले ये बताए पिछले 5 सालों में वो कितनी बार संसदीय कार्यवाही में शामिल हुए। कोर्ट ने कहा कि आखिर कलमाडी को सांसद जाने की जरूरत क्या है। वो चाहे तो जेल से ही सवाल लिखकर स्पीकर को भेज सकते है। और उन्हें लिखित में जवाब मिल सकता है। अगर कलमाडी संसदीय कार्यवाही देखना चाहते है तो वो टीवी पर देख सकते है।

जंतर मंतर पर अनशन की इजाजत नहीं, अन्ना जाएंगे सुप्रीम कोर्ट

जन लोकपाल बिल के लिए संघर्ष कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे जंतर मंजर पर अनशन की इजाजत नहीं देने गुस्साए हुए हैं। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें जंतर मंतर पर धरना देने से रोका गया, तो वह सुप्रीम कोर्ट जाएंगे। इसे उन्होंने मौलिक अधिकार का हनन करार दिया है।

गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस ने एक अगस्त से संसद का मॉनसून सत्र शुरू होने का हवाला देकर जंतर-मंतर सहित नई दिल्ली क्षेत्र में कहीं भी धरना-अनशन की इजाजत देने से इनकार कर दिया है। पुलिस ने क्षेत्र में धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू करने की घोषणा की है। दिल्ली पुलिस की ओर से लिखी चिट्ठी में अन्ना को अनशन के लिए नई दिल्ली के बाहर का क्षेत्र चुनने की सलाह दी है और इस बातचीत करने के लिए उन्होंने बुलाया है। अन्ना, कैबिनेट द्वारा मंजूर किए गए लोकपाल बिल के प्रारूप से नाराज हैं और इसके चलते उन्होंने एक बार फिर 16 अगस्त से अनशन शुरू करने का ऎलान किया है। इस प्रारूप को कैबिनेट ने गुरूवार को मंजूरी दी थी।

गुरुवार, 28 जुलाई 2011

हिंदू संगठनों का नाम कभी नहीं लिया:दिग्विजय

दिया मीडिया को चुनौती

कांग्रेस के महासचिव दिग्विजय सिंह ने स्पष्ट किया है कि उन्होंने मुंबई धमाकों के बाद सिर्फ इतना कहा था कि इस मामले में हर संगठन की जांच की जानी चाहिए, उन्होंने यह कभी नहीं कहा कि इस सिलसिले में हिंदू संगठनों की भूमिका की भी जांच होनी चाहिए।
दिग्विजय ने कहा कि उन्होंने सिर्फ इतना कहा था कि धमाकों के मामले में हर संगठन की जांच की जानी चाहिए। सिंह ने कहा कि ऎसा कह कर उन्होंने मुंबई धमाकों पर सिर्फ वही दोहराया था जो केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदंबरम ने कहा था। उन्होंने चुनौती दी कि किसी भी न्यूज चैनल के पास ऎसी कोई भी बाइट नहीं है जिस से यह सिद्ध हो सके कि उन्होंने मुंबई धमाकों को लेकर हिंदू संगठनों का नाम लिया था। सिंह ने कहा कि मीडिया में आई ऎसी खबरें सही नहीं हैं कि उन्होंने मुंबई धमाकों को लेकर हिंदू संगठनों का नाम लिया था।  

जानिये,क्या है कैबिनेट द्वारा मंजूर लोकपाल बिल


 लोकपाल बिल होगा इसी मानसून सत्र में पेश
आखिरकार केंद्रीय कैबिनेट ने लोकपाल बिल का ड्राफ्ट मंजूर कर लिया है. लोकपाल का यही ड्राफ्ट संसद के मानसून सत्र में पेश किया जाना है. केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में लोकपाल ड्राफ्ट को मंजूरी दी गई. वैसे इस ड्राफ्ट में कुछ प्रावधान जोड़े गए हैं या कुछ तब्‍दीली की गई है.
लोकपाल ड्राफ्ट की खास-खास बातें:
-
लोकपाल कमेटी में अध्‍यक्ष के अलावा 8 अन्‍य सदस्‍य होंगे.
-
लोकपाल कमेटी में 50 फीसदी सदस्‍य न्‍यायपालिका से होंगे.
-
बाकी 50 फीसदी सदस्‍य अलग-अलग क्षेत्रों से होंगे.
-
अध्‍यक्ष कौन हो सकता है, इसका जिक्र किया गया है.
-
कमेटी का अध्‍यक्ष केवल न्‍यायपालिका का ही होगा.
-
सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज अध्‍यक्ष हो सकेंगे.
-
लोकपाल के दायरे में होगा प्रधानमंत्री का पद.
-
मौजूदा प्रधानमंत्री लोकपाल के दायरे से बाहर.
-
लोकपाल कमेटी के सदस्‍यों के लिए 25 साल का अनुभव जरूरी.
-
प्रधानमंत्री के खिलाफ कार्रवाई के लिए 7 साल की समय-सीमा.
गौरतलब है कि अन्‍ना हजारे की टीम शुरू से ही प्रधानमंत्री पद को लोकपाल के दायरे में लाना चाहती थी, जबकि सरकार पहले इसके खिलाफ थी. यही स्थिति न्‍यायपालिका को लेकर भी है. अन्‍य कई मुद्दों पर भी सरकार की राय जुदा है. ऐसे में यह देखना दिलचस्‍प होगा कि यह सरकारी लोकपाल ड्राफ्ट जनता की आकांक्षाओं पर कितना खरा उतर सकेगा.

अन्ना टीम के जन लोकपाल विधेयक पर सियासी दलों का मंथन


लोकपाल‍ बिल को लेकर देश की सियासी पार्टियों के बीच विचार-मंथन होना है. इससे पहले मजबूत लोकपाल के गठन को लेकर समाजसेवी अन्‍ना हजारे ने अपनी टीम के स्‍तर से देश की प्रमुख राजनीतिक पार्टियों के नेताओं से मुलाकात कर राय ली और अपने पक्ष से अवगत कराया.
वैसे प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की ओर से बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में लोकपाल विधेयक पर साझा दृष्टिकोण आने की कम ही संभावना है. दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की अगुवाई वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) और वामदलों ने अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं. जानिए किस पार्टी ने अन्‍ना को दिया किस तरह का आश्‍वासन...
लोकपाल पर भाजपा का रुख
गांधीवादी अन्ना हज़ारे और उनके साथी कार्यकर्ताओं ने भाजपा के शीर्ष नेताओं से मुलाकात की, जिसमें समाज के सदस्यों को प्रभावी और सशक्त लोकपाल के मुद्दे पर मुख्य विपक्षी दल के समर्थन का आश्वासन मिला. इस बैठक के बाद भाजपा प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद ने कहा, ‘‘हमने हज़ारे पक्ष को आश्वासन दिया है कि भाजपा प्रभावी और मजबूत लोकपाल के गठन की उनकी मांग का समर्थन करेगी. हज़ारे पक्ष से मिलने के बाद लोकपाल के मुद्दे पर पार्टी का औपचारिक रुख तय करने के लिये भाजपा के शीर्ष नेताओं ने अलग से बैठक की.’’
जदयू की राय
अन्‍ना हज़ारे और उनके साथी कार्यकर्ता अरविंद केजरीवाल, किरण बेदी और मनीष सिसौदिया ने बिहार के मुख्यमंत्री और जद-यू के वरिष्ठ नेता नीतीश से मुलाकात की थी. करीब 40 मिनट चली इस मुलाकात के बाद नीतीश ने संकेत दिया कि वे हज़ारे पक्ष के सुझावों के आधार पर अपने राज्य में लोकायुक्त का गठन करना चाहते हैं. नीतीश ने कहा, ‘‘हमने अभी हज़ारे पक्ष के मसौदे का विस्तृत अध्ययन नहीं किया है. मसौदे पर गौर करने, अपनी पार्टी (जद-यू) के भीतर चर्चा करने और सहयोगी दलों के साथ बातचीत करने के बाद ही हम लोकपाल के मुद्दे पर अपना रुख तय करेंगे.’’
सत्ताधारी कांग्रेस की राय
अन्‍ना हजारे ने कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकत कर कांग्रेस से भी मतभेद दूर करना चाहा. इसके बावजूद मुख्य पांच ऐसे मुद्दे हैं, जिनपर सरकार और अन्ना की टीम के बीच पेंच फंसा है:
पहला मुद्दा
: लोकपाल चयन समिति के सदस्य
सिविल सोसायटी चाहती है कि लोकपाल चुनने वाली समिति के 11 सदस्यों में पीएम, नेता प्रतिपक्ष, और एक वरिष्ठ मंत्री के अलावा बाकी गैर राजनीतिक लोग हों. जिसमें सीएजी और सीवीसी जैसे लोग भी शामिल हों. जबकि सरकार चाहती है कि चयन समिति में ज्यादा से ज्यादा राजनीतिक लोग हों, सीवीसी और सीएजी तो कतई नहीं.
दूसरा मुद्दा: लोकपाल के दायरे में पीएम?
सिविल सोसायटी पीएम को भी लोकपाल के दायरे में चाहती है जबकि सरकार इसमें रिटायरमेंट के बाद की शर्त जोड़ रही है.
तीसरा मुद्दा:लोकपाल को हटाने की प्रक्रिया
सिविल सोसायटी ये हक आम आदमी को भी देना चाहती है कि वो सुप्रीमकोर्ट में मुकदमा कर लोकपाल को हटवा दे. जबकि सरकार पूरी तरह इसे सरकार के कब्जे में रखने चाहती है.
चौथा मुद्दा:लोकपाल का दायरा
सिविल सोसायटी चाहती है कि पीएम, न्यायपालिका, सरकारी कर्मचारी, सांसद, मंत्री, सैनिक खरीददारी, नौकरशाह लोकपाल के दायरे में हों जबकि सरकार नौकरशाह, पद पर पीएम, उच्च न्यायपालिका सांसदों को इसके दायरे में नहीं रखना चाहती.
पांचवा मुद्दा:भ्रष्टाचार की सजा
सिविल सोसायटी चाहती है कि भ्रष्टाचार की सजा उम्रकैद हो जबकि सरकार 10 साल से ज्यादा की सजा के लिए तैयार नहीं.
माकपा की सोच
सरकार द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक से पहले अपना पक्ष मजबूत करने की कवायद में गांधीवादी अन्ना हज़ारे समर्थकों ने माकपा महासचिव प्रकाश करात से मुलाकात की. आरटीआई कार्यकर्ता अरविंद केजरीवाल और पूर्व आईपीएस अधिकारी किरण बेदी ने करात से माकपा मुख्यालय में मुलाकात की.इसमें प्रस्तावित लोकपाल विधेयक के बारे में समाज के सदस्यों के रख से दोनों नेताओं को अवगत कराया गया. माकपा के औपचारिक रुख का खुलासा सर्वदलीय बैठक में ही हो सकेगा.
राष्ट्रीय लोक दल की राय
अन्‍ना हजारे ने राष्ट्रीय लोक दल के प्रमुख अजित सिंह से मुलाकात की. इसमें प्रस्तावित लोकपाल विधेयक के बारे में समाज के सदस्यों के रुख से दोनों नेताओं को अवगत कराया गया. रालोद प्रमुख ने कहा कि हज़ारे के कारण ही देश में भ्रष्टाचार के खिलाप लोगों को जागरूक बनाया जा सका है. उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी हज़ारे पक्ष के मसौदे का मोटे तौर पर समर्थन करती है.
भाकपा का मत अभी तय नहीं
अन्‍ना हजारे पक्ष ने भाकपा नेता ए. बी. वर्धन से मुलाकात कर उनके विचार मांगे. भाकपा महासचिव ए.बी. वर्धन ने कहा कि उनकी पार्टी प्रस्तावित विधेयक पर चर्चा में भाग लेने के बारे में विचार कर रही है. भाकपा नेता ने कहा
, ‘‘हम सोच रहे हैं. हमारी पार्टी का शीर्ष नेतृत्व इस पर फैसला करेगा.’’

सरकारी लोकपाल को कैबनेट की मंजूरी, अन्ना विफरे

टीम अन्ना ने सरकारी लोकपाल बिल को लोकपाल के नाम पर जनता को धोखा बताया है। अपनी वेबसाइट पर टीम अन्ना ने सरकारी लोकपाल बिल की यह कमियां जारी की हैं। 
  • रिश्वतखोरी से दुखी आम आदमी की शिकायतें लोकपाल नहीं सुनेगा।

    निचले स्तर के अधिकारियों व कर्मचारियों के भ्रष्टाचार की जन लोकपाल के दायरे में नहीं आएगी।

    नगर निगम, पंचायत, विकास प्राधिकरणों का भ्रष्टाचार इसकी जांच के दायरे में नहीं आएगा।

    राज्य सरकारों का भ्रष्टाचार इसके दायरे में नहीं आएगा।

    प्रधानमंत्री, जजों और सांसदों का भ्रष्टाचार इसके दायरे में नहीं आएगा, यानि २-जी, कैश फॉर वोट, कामनवेल्थ, आदर्श, येदुरप्पा, जैसे घोटाले इससे एकदम बाहर रखे गए हैं।

    ७ साल से पुराना कोई भी मामला इसकी जांच के दायरे में नहीं आएगा... अर्थात बोफोर्स, चारा घोटाला जैसा कोई भी घोटाला इसकी जांच के दायरे से पहले ही अलग कर दिया गया है।

    लोकपाल के सदस्यों का चयन प्रधानमंत्री, एक मंत्री, लोकसभा अध्यक्ष, प्रधानमंत्री द्वारा मनोनीत एक बुद्धिजीवी, एक ज्यूरिस्ट, के हाथ में होगा क्योंकि इसके चयन के लिए जो समिति बनेगी उसमें एक बाकी के एक दो लोगो और होंगे, और उनकी कौन सुनेगा?

    लोकपाल के सदस्यों को ही सारा काम करना होगा यानि सारा का सारा काम ८ सदस्य करेंगे, अफसरों के पास निर्णय लेने के अधिकार नहीं होंगे, इससे सारा का सारा काम दो-तीन महीने में ही ठप हो जाएगा।
ज़ाहिर है कि नेता एक अच्छा लोकपाल बिल नहीं ला सकते. क्योंकि अगर एक सख्त लोकपाल कानून बना तो देश के आधे से अधिक नेता दो साल में जेल चले जायेंगे और बाकी की भी दुकानदारियाँ बंद हो जाएंगी। इसलिए यह ज़रूरी हो गया है कि हम यानी देश के आम लोग इस कानून को बनवाने की पहल करें.

16000 करोड़ रु. के खनन घोटाले में फंसे कर्नाटक के मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने इस्तीफा दिया

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा ने आखिरकार अपना इस्तीफा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष नितिन गडकरी को भेज दिया है।
पार्टी के संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद यह फैसला किया गया था कि येदियुरप्पा को पद से इस्तीफा दे देना चाहिए, क्योंकि उनका नाम लोकायुक्त संतोष हेगड़े की रिपोर्ट में आया है और उन पर अवैध खनन में शामिल होने का आरोप है। 
अपने इस्तीफे में येदियुरप्पा ने गडकरी से कहा है कि राज्य में उनका भविष्य सुरक्षित रखे जान सुनिश्चित किया जाए। 
वैसे वैधानिक रूप से मुख्यमंत्री को अपना इस्तीफा राज्य के राज्यपाल को सौंपना होता है। अत: अब येदियुरप्पा अपना इस्तीफा राज्यपाल एच. आर. भारद्वाज को सौंप सकते हैं।
अब भाजपा के नेता और विधायक शुक्रवार को नए मुख्यमंत्री का चुनाव करेंगे। इसके लिए भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली और राजनाथ सिंह कर्नाटक के लिए रवाना हो चुके हैं। 
कर्नाटक भाजपा नेताओं में अनंत कुमार, जगदीश शेट्टार और के. एस. ईश्वरप्पा नए मुख्यमंत्री की दौड़ में शामिल हैं।

बुधवार, 27 जुलाई 2011

मौन व्रत खत्म हुआ,अब गांवों में जाकर नीतिश की खोलेंगे पोलः लालू

राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने  कहा है कि नीतीश कुमार सरकार का छह महीने तक विरोध न करने का उनका व्रत समाप्त हो गया है और अब वे बिहार के गांवों का दौराकर वर्तमान सरकार की पोल खोलेंगे।
पटना में पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद लालू ने कहा कि  नीतीश कुमार के विधानसभा चुनाव में जीतने के बाद मैंने कहा था कि छह माह तक मैं उनका कोई विरोध नहीं करूंगा। यही कारण है कि मैं दिल्ली में रह रहा था। अब छह महीने से ज्यादा का समय बीत गया है।
उन्होंने कहा कि इस दौरान यह भ्रम भी फैलाया गया कि वह मंत्री पद पाने के लिए दिल्ली में बैठे हुए हैं। उन्होंने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) पर आरोप लगाया कि वह षडयंत्र कर अन्य पार्टियों के नेताओं पर डोरे डाल रहा है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि किसी के जाने से किसी पार्टी का वजूद समाप्त नहीं होता।
उन्होंने नीतीश पर बिहार राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बियाडा) की जमीन को औने-पौने दाम में अपने प्रसाद ने कहा कि बिहार की जनता में आक्रोश है और अब वह गांवों की ओर जाएंगे। उन्होंने कहा कि राजद अक्टूबर में 'पटना मार्च' निकालेगी।

भारत के खिलाफ एक आग है पाकिस्तानी विदेश मंत्री हिना रब्बानी खार


पाकिस्तान की युवा और पहली महिला विदेश मंत्री हिना रब्बानी खार जितनी खूबसूरत हैं उतनी ही चालाक भी। हिना ने भारत आने से पहले अलगाववादी नेताओं से मुलाकात कर अपनी मंशा का इजहार कर दिया। हालांकि हिना रब्बानी की जितनी उम्र है उससे ज्यादा समय से तो भारत के विदेश मंत्री एसएम कृष्णा सियासी अनुभव रखते हैं।
खूब सीख पढ़कर आई हैं
‌पाक के नेता भारत आने के बाद भारतीय नेताओं से मुलाकात से पहले हुर्रियत नेताओं को वार्ता के लिए आमंत्रित करते हैं। इससे वे अपना एजेंडा साफ करते हैं कि भारत संग बातचीत में जम्मू कश्मीर मसले पर उनका विशेष जोर हैं। हालांकि इस बार भारत ने रब्बानी के दौरे को अंतिम रूप देने से पहले ही साफ कर दिया था कि नई दिल्ली अलगाववादियों से भेंट से खुश नहीं होगा। रब्बानी को यह भी सलाह दी गई थी कि इसके बावजूद अगर वह अलगाववादियों से मुलाकात कर ही रही हैं तो कम से कम उनसे हिंसा का रास्ता छोड़ कर मुख्य धारा में शामिल होने की अपील जरूर करें।
चतुर और महत्वाकांक्षी
हिना काफी चतुर और महत्वाकांक्षी हैं। अनुभवहीनता के बावजूद उन्होंने पूर्व कानून मंत्री बरार अवान, पूर्व विदेश मंत्री सरदार आसिफ अली और नैशनल असेंबली की स्पीकर डॉ. फहमीदा मिर्जा जैसे राजनीतिक दिग्गजों को विदेश मंत्री पद की दौड़ से बाहर कर दिया। पाकिस्तान की पहली महिला विदेश मंत्री होने का गौरव हासिल करने वालीं हिना वहां के रुतबे वाले राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखती हैं। वह जाने-माने राजनेता गुलाम नूर रब्बानी खार की बेटी और पंजाब के पूर्व राज्यपाल व अपनी रंगीन मिजाजी के लिए चचिर्त गुलाम मुस्तफा खार की भतीजी हैं।
भारत के प्रति मानसिकता
विदेश मंत्री का पद संभालते ही हिना ने जता दिया था कि वह भारत के प्रति किस प्रकार की मानसिकता रखती हैं। खार ने कहा था‌ कि उनका देश दक्षिण एशिया में किसी देश का वर्चस्व स्वीकार नहीं करेगा। ना ही अमेरिका और ना ही चीन या भारत वर्तमान परिस्थितियों में इस्लामाबाद के रणनीतिक महत्व को कम कर सकते हैं। हिना अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन के उस बयान पर प्रतिक्रिया दे रही थी,जिसमें उन्होंने एशियाई क्षेत्र में भारत की प्रमुख भूमिका का समर्थन किया था।

कर्नाटक के सीएम येदुरप्पा अवैध खनन मामले में 1800 करोड़ रु.के घोटाले के दोषी करार, फिर भी पद नहीं छोड़ेंगें :येदुरप्पा, पद छोड़ना होगा :गड़करी

अवैध खनन मामले पर तैयार अपनी रिपोर्ट कर्नाटक के लोकायुक्‍त संतोष हेगड़े आज राज्‍य सरकार को सौपेंगे। वे अपनी रिपोर्ट कर्नाटके के मुख्‍य सचिव एसवी रंगनाथ को सौंपेंगे। लोकायुक्‍त जस्टिस हेगड़े ने अपनी इस रिपोर्ट में अवैध खनन के मामले में कर्नाटक के मुख्‍यमंत्री बीएस येदुरप्‍पा को आरोपी बताया है। जिसमें 1800 करोड़ से भी अधिक का घोटाला हुआ है।
उधर,बीजेपी हाईकमान भले ही कर्नाटक में हुए अवैध खनन घोटाले के बाद मुख्‍यमंत्री येदुरप्‍पा को कुर्सी छोड़ने के लिए तैयार रहने की बात कह चुकी हो। लेकिन येदुरप्‍पा के तेवर कड़े नजर आ रहे हैं। उन्‍होंने कहा है कि वे किसी भी कीमत पर मुख्‍यमंत्री की कुर्सी नहीं छोड़ूंगा और सरकार अपने 5 साल पूरे करेगी। उन्‍होंने कहा कि मीडिया में चल रही ऐसी खबरें गलत हैं जिसमें मेरे इस्‍तीफा देने और उत्‍तराधिकारी चुनने की बातें कही जा रही हैं।
वहीं, घोटालों के मामले में केंद्र सरकार को घेरने के लिए बीजेपी ने कर्नाटक के मुख्‍यमंत्री बीएस येदुरप्‍पा को सीट छोड़ देने के लिए तैयार रहने का आदेश दे दिया है। कर्नाटक में अवैध खनन मामले में फंसे बीएस येदुरप्‍पा को लेकर बीजेपी अपनी रणनीति बनाने में जुटी हुई है। पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष नितिन गडकरी ने सोमवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि येदुरप्‍पा पार्टी हाईकमान का हर निर्णय मानेंगे।

तू निकली पाकिस्तानी बदरंग हिना !


पाकिस्‍तान भले ही भारत से अपने संबंधों को सुधारने के लिए द्विपक्षीय वार्ता करने का दावा करता हो लेकिन इसके पीछे उसका असल मकसद शायद कुछ और ही है। अपनी इस वार्ता में भले ही पाकिस्‍तान ने कश्‍मीर का मुद्दा न उठाया हो लेकिन उसकी नजर कश्‍मीर पर ही थी। शायद इसीलिए तो पाकिस्‍तान की विदेश मंत्री हिना रब्‍बानी भारतीय सरकार को जाकनारी दिए बिना कश्‍मीर के अलगाववादी नेताओं से मिलने को पहुंच गई। पा‍किस्‍तान की बुरी नजर कश्‍मीर पर है यह तो आईएसआई एजेंट गुलाब नबी फई की अमेरिका में एफबीआई द्वारा की गई गिरफ्तारी से ही साफ हो गई थी।

पत्रकार वनाम झारखंड सरकार की रेवड़ियां

झारखंड सरकार की मीडिया फेलोशिप समिति द्वारा अनुसंशित जिन 30 में 26 उम्मीदवारों (पत्रकारों) को सरकार ने 50-50 हजार रुपए की फेलोशिप प्रदान करने की घोषणा की है, उनका गहन अवलोकन करने पर यह साफ जाहिर होता है कि मुंडा सरकार ने झारखंड की पत्रकारिता के एक खास वर्ग के चहेतों के बीच मात्र रेवड़ियां बांटने का कार्य की है। जिन पत्रकारों को इसका लाभ मिलनी चाहिए, उसे नहीं मिलने की परंपरा कायम रखते हुये इसमें पारदर्शिता नहीं बरती गई है और यदि इसकी न्यायपूर्ण जांच की जाए तो सबकी कलई खुलनी तय है। चयन समिति में कई ऐसे लोग हैं,जिनसे पारदर्शिता की उम्मीद कदापि नहीं की जा सकती और इनके चयन के आधार सार्वजनिक होनी चाहिए।