सीधी नज़र लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
सीधी नज़र लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 3 अगस्त 2011

अन्ना पड़े बीमार : होगी आंदोलन पर असर

मजबूत लोकपाल बिल के लिए संघर्ष कर रहे गांधीवादी सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे बीमार हो गए हैं। हजारे महाराष्ट्र में मौजूद अपने गांव रालेगण सिद्धि चले गए हैं। इससे टीम अन्ना की सरकारी लोकपाल बिल के खिलाफ मुहिम पर असर पड़ने की आशंका है। अन्ना हजारे १६ अगस्त से सशक्त लोकपाल बिल की मांग करते हुए फिर अनशन पर बैठने का ऐलान कर चुके हैं। वहीं, गुरुवार को सरकार संसद में लोकपाल बिल पेश करने जा रही है। इस विधेयक को कुछ दिनों पहले कैबिनेट ने मंजूरी दी थी। इससे पहले टीम अन्ना ने सांसदों को चिट्ठी लिखकर सरकारी लोकपाल बिल का विरोध करने और उसे संसद में पेश होने से रोकने की अपील की थी।  
टीम अन्ना सरकारी लोकपाल बिल का यह कहते हुए विरोध कर रही है कि यह बिल गरीब विरोधी है और यह भ्रष्टाचार से लड़ने और आम आदमी को राहत देने में नाकाम साबित होगा। बीजेपी और लेफ्ट ने भी सरकार की तरफ से पेश होने जा रहे लोकपाल बिल की आलोचना की है। बीजेपी के राज्यसभा सांसद तरुण विजय ने कहा है कि केंद्र सरकार एक वरिष्ठ गांधीवादी सामाजिक कार्यकर्ता को धोखा दे रही है। वहीं, सीपीएम पॉलित ब्यूरो की सदस्य वृंदा करात ने कहा है कि प्रधानमंत्री को लोकपाल बिल का दायरे में लाया जाना चाहिए। सरकार की तरफ से पेश होने जा रहे बिल में प्रधानमंत्री को अपने कार्यकाल के दौरान लोकपाल के दायरे से बाहर रखा गया है।

डॉक्टर है या कसाई ? 2 मरीजों को जंगल में फेंकवाया !

इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में एक सरकारी अस्पताल में भर्ती दो निराश्रित मरीजों को जंगल में ले जाकर फेंकने के मामले में एक डॉक्टर सहित अस्पताल के चार कर्मचारियों के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज किया गया है। शहर के स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल के डॉक्टर सोनू शर्मा, दो वार्ड ब्याव धर्मेंद्र और राजू यादव व एंबुलेंस चालक शिव निर्मल के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। डॉक्टर को छोड़कर बाकी तीनों कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस के मुताबिक डॉक्टर के कहने पर दोनों वार्ड बॉय और एबुलेंस चालक ने दोनों निराश्रित मरीजों को अस्पताल से बाहर ले जाकर जंगल में फेंक दिया। एक मरीज को पीलिया थी जबकि दूसरे को इपीलिप्सी थी।
इलाहाबाद के पुलिस अधीक्षक (गंगापार) जय प्रकाश पांडे ने बुधवार को संवाददाताओं को बताया, "मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने दोनों मरीजों को फिर से अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया। उन्हें मंगलवार को एंबुलेंस से ले जाकर दोनों वार्ड बॉय शहर के बाहरी इलाके फूंसी के एक जंगल में छोड़कर भाग गए। उनकी इस करतूत को कुछ ग्रामीणों ने देख लिया और बाद में उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी।'
उधर अस्पताल के प्रिंसिपल एस.पी. सिंह ने संवाददाताओं से कहा, "मामले की जांच के आदेश दिये गये हैं। जो लोग इस अमानवीय कृत्य में शामिल पाए जाएंगे उनके खिलाफ कड़ी कारवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि अस्पताल में इस तरह की पहली घटना सामने आई है।"

राहुल गांधी के बायोडाटा में धर्म और राष्ट्रीयता का जिक्र क्यों नहीं !

भारत का एक आम नागरिक किसी भी सरकारी गैर सरकारी क्षेत्र में जब अपना परिचय प्रस्तुत करता है या उससे कहीं मांगा जाता है तो उसमें जाति,वर्ग,धर्म और राष्ट्रीयता अंकित करना अनिवार्य होता है। ऐसे में गौर से देखिए, कांग्रेस के युवराज और घोषित भावी प्रधानमंत्री राहुल गांधी के इस सरकारी प्रोफाइल को....इसमें इन सब की कहीं कोई जिक्र नहीं है!!

मंगलवार, 2 अगस्त 2011

रिश्वत लेते एसपी गिरफ्तार, उसके घर से हथियार और विदेशी शराब का जखीरा बरामद

होशियारपुर। पंजाप के होशियारपुर के पुलिस अधीक्षक रणधीर सिंह उप्पल को पचास हजार रूपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है।
उप्पल ने रोप़ड के एक शख्स से जमीन के एक मामले में दो लाख रूपए की रिश्वत मांगी थी। रिपुदमन ओहरी नाम के शख्स की शिकायत पर विजिलेंस विभाग ने एसपी उप्पल के खिलाफ यह कार्रवाई की। 
एसपी उप्पल के अमृतसर के घर से भी पुलिस ने हथियार और विदेशी शराब का जखीरा बरामद किया है। पुलिस ने एसपी के घर से 2 एके-47, एक 12 बोर की राइफल, एक 38 एमएम की रिवॉल्वर, 25 पेटी विदेशी शराब और एक लाख रूपए नकद जब्त किए हैं।

सोमवार, 1 अगस्त 2011

कम से कम कॉल तो कर लो पत्रकारिता के निकम्मों !!

हर जगह रिज्यूम  देकर आ गया, लेकिन कहीं से कोई सुगबुगाहट नहीं है। रिज्यूम में साफ-साफ लिखा है कि मैं न्यूज़ रूम साफ्टवेयर पर काम करना अच्छी तरह से जानता हूँ। स्क्रिप्टिंग भी काफी अच्छी कर लेता हूँ।  साथ-साथ हर वो काम करना जानता हूँ,जो कि एक न्यूज़ चैनल की प्रोडक्शन टीम में होता है। फिर भी किसी अंधे को दिखता क्यों नहीं कि जिसने भी अपना रिज्यूम दिया है और उसमें लिखा क्या है। किसी के अन्दर ईमानदारी नाम की कोई चीज़ नहीं है। सब जानते है कि किस को कब और कैसे काम पर रखना है। मेरे पास लगभग हर चीज़ है पर फिर भी किसी जगह से कॉल क्यों नहीं आती है ! कारण है कि मेरे पास मीडिया में काम करने के लिए सबसे जरूरी क्वालिटी सिफारिश नही है।
कई ऐसे लोग हैं, जिनको ढंग से हिंदी टाइपिंग भी नहीं आती है और वह शहर के नामी गिरामी चैनलों में काफी अच्छी जगहों पर काम कर रहे हैं। उनमें से कुछ  नाम तो ऐसे है जिन्हें कुछ भी नहीं आता और जब भी मुझसे मिलते है तो कुछ ना  कुछ पूछते ही हैं। अब ऐसे लोग कैसे बहाल हो गये, किसी के पास है इस बात का जवाब ! जवाब हर वो इंसान जानता है जो इस क्षेत्र से जुड़ा हुआ है।
अगर मेरे पास किसी की सिफारिश नहीं है, किसी की पैरवी नहीं है तो इसमे मेरा क्या दोष है! मैं जानता हूं कि मै किस काम को ज्यादा अच्छे से कर सकता हूँ। मेरा कहने का सिर्फ इतना ही मकसद है कि जो अपना रिज्यूम कहीं जमा करते हैं तो उनलोगों को चाहिये कि जो उसने लिखा है वो सही है या नहीं,उसकी जाँच तो कर लें। पर कोई ये ज़हमत उठाना नहीं चाहता,क्योंकि उनके रिज्यूम पर किसी का रेफरेंस नहीं लिखा होता है।
इस बात का उदाहरण है पटना का एक बहुत बड़ा अख़बार, जोकि अपने आप को सबसे बड़ा अख़बार बताता है। उसमें परीक्षा आयोजित कि गई थी। मैं और मेरे कुछ मित्र परीक्षा देने के लिए बड़े मन से तैयारी कर के गये थे। परीक्षा शुरू हुई। अचानक हमने सुना कि जो लोग वहाँ बैठे थे। निरीक्षण करने के लिए उनमें वो महोदया भी बैठी थी, जो कि वहाँ की एचआर थीं और उनकी देखरेख में हीं चयन की सारी प्रक्रिया सम्पन्न होनी थी। ख़ुद वह बोल रही थी कि “क्या बेकार में परीक्षा का आयोजन किया है जबकि पहले से ही सारी सीटें बुक हो चुकी हैं”।
इस बात से क्या पता चलता है यही कि जहां भी जाओ वहां प्रत्यक्ष रूप से तो नहीं, पर परोक्ष रूप से नो वैकेंसी  की तख्ती अन्दर से लगी रहती है। यदि किसी बाहर के आदमी को रखना हीं नहीं है तो साफ-साफ क्यों नहीं एक तख्ती पर लिख कर टांग देते कि यहां केवल सिफारिश वालों को ही रखा जाता है।
शिकायत है कि अगर आप के यहाँ कोई अपना रिज्यूम जमा करता है तो कम से कम उसको बुलाकर यह तो जांच कर लो कि वह जो दावे कर रहा है,उसमें कितनी सच्चाई है। यदि उसके बाद लगे कि वह किसी काम का नहीं है तो उसे बाहर का रास्ता दिखा दो । कम से कम कॉल तो करो।

रविवार, 31 जुलाई 2011

क्यों लगता है ऐसा हो गया अंधा भारत का अपना कानून !!

त्रासदी ही है कि एक लड़की के बलात्कार और हत्या के आरोपी की सजा इस बिना पर कम कर दी जाए कि वह शादीशुदा है और एक लड़की का बाप भी। अभी कुछ साल पहले की दलील कुछ ऐसी थी कि युवक एक आईपीएस अफसर का बेटा है और साथ ही भावी वकील भी।
यह युवक संतोष कुमार सिंह है जिस पर 14 साल पहले कानून की विद्यार्थी प्रियदर्शिनी मट्टू के बलात्कार और हत्या का आरोप है। सुप्रीम कोर्ट के ताजा फैसले को सुनते हुए 3 दिसंबर, 1999 की दोपहर याद आ गई जब एडिशनल सेशन जज जी पी थरेजा ने 499 पेज के अपने फैसले में कहा था- हालांकि मैं जानता हूं कि संतोष ने ही इस अपराध को अंजाम दिया है लेकिन मैं उसे संदेह का लाभ देते हुए बरी करता हूं। ऐसा लगता है कि कानून उन लोगों के बच्चों पर लागू नहीं होते जिन पर खुद कानून को लागू करने की जिम्मेदारी होती है। अपने फैसले में थरेजा ने माना था कि दिल्ली पुलिस ने जांच के दौरान संतोष को मदद दी। मामले में इंस्पेक्टर ललित मोहन ने झूठे सबूत गढ़ने और अभियुक्त के बचाव का माहौल तैयार करने में भूमिका निभाई। बाद में सीबीआई के हाथों जांच की कमान आने पर भी डीएनए के साथ छेड़छाड़ दिखाई दी। इसलिए यह जांच भारतीय साक्ष्य
अधिनियम की धारा 45 मददगार साबित नहीं हो सकी। यहां तक कि प्रियदर्शिनी के नौकर और महत्वपूर्ण गवाह को ढूंढा नहीं जा सका। (यह बात अलग है कि प्रिंट का एक जुझारू पत्रकार इस नौकर को बिहार के एक गांव में ढूंढ निकालता है और उसका पक्ष छाप भी देता है) कुल मिलाकर यह मामला पुलिस और जांच एजेंसियों की सांठगांठ और लापरवाही का नमूना साबित हुआ। उंगलियों के निशान, हेलमेट के रखाव और अंदरूनी कपड़ों तक के मामले में जो उदासीनता बरती गई, उसने इस मामले को कमजोर बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। पूर्व राष्ट्रपति के आर नारायण ने इस मामले की दुर्भाग्यपूर्ण हालत देखते हुए कहा था कि न्याय के रक्षा मंदिर अब केसिनो में तब्दील हो गए हैं।
थरेजा की टिप्पणियों ने दिल्ली पुलिस के बेहद पक्षपातपूर्ण रवैये की धज्जियां उड़ा दी थीं। शरीर पर 19 जख्मों के निशान लिए प्रियदर्शिनी की जांच करने में पुलिस ने न सिर्फ कोताही बरती थी बल्कि पूरी लीपापोती भी थी की क्योंकि उस समय संतोष के पिता पुलिस महानिरीक्षक थे।
खैर, 1999 की उस दोपहर संतोष तकरीबन हंसते हुए पटियाला हाउस कोर्ट से बाहर निकला था। उसकी खुशी और फुर्ती देखने लायक थी। उस दिन मीडिया के लिए उसकी एक तस्वीर को कैद करना बड़ा मुश्किल साबित हुआ था और उसकी हंसी देख कर किसी भी कैमरामैन के लिए विश्वास करना आसान नहीं था कि यही वह अभियुक्त है जिस पर धारा 302 और 376 कोई असर नहीं छोड़ सकी। वैसी ही हंसी जिसने रूचिका ममाले में आला पुलिस अधिकारी राठौर को जेल भिजवा दिया था।
लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं हुई। केस आगे बढ़ता गया। प्रियदर्शिनी का परिवार हमेशा के लिए दिल्ली छोड़ कर जम्मू जा बसा था लेकिन वे न्याय पाने के लिए सक्रिय रहे। प्रियदर्शिनी के दोस्तों ने जस्टिस फार प्रियदर्शिनी की मुहिम चलाई और इंडिया गेट पर जाने कितनी मोमबत्तियां जलाकर सोते हुए समाज और न्यायिक व्यवस्था को झकझोरने की कोशिश की। जेसिका लाल और नीतिश कटारा मामले की तरह प्रियदर्शिनी की हत्या को भी जनता और मीडिया ने बराबर जिंदा रखा। इन दोनों ने ही न्यायालिका को कुछ भी भूलने नहीं दिया।
लेकिन जनता और मीडिया की एक आदत थोड़े से न्याय के बाद थक जाने की भी होती है। ताजा फैसले के तहत संतोष के बीवी-बेटी की दुहाई दी गई है। लगता है अब एक बार फिर जनता और मीडिया का काम शुरू होता है। क्या परिवार नामक संस्था से जुड़ जाने से अपराध कम हो जाता है और अपराधी अतिरिक्त संवेदना का पात्र बन जाता है, वह भी ऐसी स्थिति में जब कि अपराधी अब भी अपने अपराध को कबूल करने को राजी नहीं।.....@अनुभव भारतीय

सरकारी दलालों के हाथ कलप-कलप के मर रहे हैं हमारे अन्नदाता

हमारे देश में संविधान की कोई अहमियत है या नहीं। अन्न उगाने वाले हमारे देश के  मूल निर्माता किसान आए दिन आत्म हत्या कर रहे है..सिर्फ इसलिए कि उन्हें अपनी लागत के बराबर भी मूल्य नहीं मिल रहा । उनकी मेहनत की कमाई खा रहे हैं, सरकार और उसके पूंजीपति दलाल............

!!!!क्यों बिक रहा है इंदौर के दैनिक नवभारत अखबार !!!

नवभारत इन्‍दौर नीलाम होगा 17 .50 करोड मे ? प्रदेश मे पिछले दिनो कई अखबार वालो के यहॉ छापे पड चुके है ?देश के कई नामचीन अखबार वालो पर 2जी स्‍पेक्‍ट्रम मे उगॅली उठ रही है ?अभी कुछ दिनो पहले दुनिया के सबसे बडे टेबलाइड अखबार के बन्‍द होने की खबर सूर्खियो मे रही , देश के कई अखबार वाले 2 जी स्‍पेक्‍टृम घोटाले मे लिप्‍तता के चलते अपनी साख गवौ बैठे वही मध्‍यप्रदेश मे कई अखबार वालो के यहॉ किसी ना किसी ''आरोप'' मे छापे पडे ,और अब इन्‍दौर मे देश के सबसे पुराने मे से एक और आजादी के आन्‍दोलन मे भी महती भुमिका निभाने वाले अखबार ''नवभारत'' की जमीन की नीलामी की जाने वाली है ।वैसे तो आम आदमी के मन में भी कई अखबार वालो की छवि अब एक बिजनेसमेन की सी ही बनने लगी है और कभी -कभी तो इन्‍हे भी सत्‍ता के दलालो जैसे अलंकरणो से नवाजा जाता है ,पेड न्‍यूज पर राष्‍टृव्‍यापी बहस हो चुकी है और अब नीलाम होती अखबार वालो की सम्‍पत्ति से आम आदमी  को अखबार वालो के बारे मे सोचने का नया न‍जरिया मिल जावेगा ।ज्ञात हो की नवभारत ग्रुप एक वक्‍त देश के नम्‍बर एक अखबार की श्रेणी का ग्रुप रह चुका है और आज भी उसके अन्‍य संस्‍करण काफी अच्‍छी'' इमेज ''बनाए हुए है ।वजह चाहे कुछ भी रही हो पर बैक आफ महाराष्‍ट्र का तकरीबन सोलह करोड रूपये का लोन ना चुकाने के कारण बैंक द्वारा दिनॉंक 2 सितम्‍बर 2011 को नवभारत इन्‍दौर की जमीन को बोली लगवाकर नीलाम कर दिया जावेगा ।और दुख के साथ कहना पड रहा है कि देश के आम ना‍गरिक को एक और नया नजरिया अखबार वालो को देखने को मिल जावेगा ।

!!!!भारत को कहां ले जाना चाहती है ये अधकचरी महिलाएं!!!!


 
एक महीने की तैयारी के बाद दिल्ली के युवाओं ने जंतर मंतर से स्लट वॉक (बेशर्मी मोर्चा) निकालकर समाज को महिलाओं के प्रति अपनी सोच बदलने का संदेश दिया। रविवार की सुबह साढ़े दस बजे  जंतर मंतर से शुरू हुआ यह मोर्चा वापस जंतर मंतर पर ही लौट आया। यहां नुक्कड़  नाटक के जरिए महिलाओं को कपड़े पहनने और काम करने की आज़ादी की मांग की गई। इस कार्यक्रम में शामिल महिलाओं और लड़कियों का कहना है कि जंतर मंतर से महिलाओं के हक और सम्मान के लिए आवाज बुलंद हुई है। उनके मुताबिक स्लट वॉक यानी बेशर्मी मोर्चा समाज की मानसिकता बदलने की लड़ाई की शुरूआत भर है।
स्लट वॉक की आयोजक उमंग सबरवाल ने कहा है कि हमारी कोशिश जरूर रंग लाएगी। वहीं, बॉलीवुड कलाकार नफीसा अली  ने कहा है कि सरकार को महिलाओं के प्रति ज्यादा संवेदनशील होना चाहिए। उन्होंने कहा कि नेताओं को महिलाओं के प्रति बयान देते समय बहुत संवेदनशील होना चाहिए।
जंतर मंतर पर स्मिता ग्रुप ने नुक्कड़ नाटक का मंचन कर महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाई। स्लट वॉक करने  वाली लड़कियों ने दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित और दिल्ली के पुलिस कमिश्नर बीके गुप्ता की आलोचना की। विरोध प्रदर्शन करने वाली लड़कियों ने शीला दीक्षित के उस बयान की आलोचना की जिसमें उन्होंने कहा था कि दिल्ली महिलाओं के लिए सुरक्षित नहीं है। वहीं, बीके गुप्ता के उस बयान पर भी स्लट वॉक कर रही लड़कियों ने कड़ा ऐतराज जताया जिसमें उन्होंने कहा था कि दिल्ली में महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराध में कमी आई है। महिलाओं ने कहा कि जिस दिन कमिश्नर ने यह बयान दिया था, उसी दिन महिलाओं से रेप की घटना सामने आई थी। भारत में अपने तरीके का यह पहला बड़ा अनोखा विरोध प्रदर्शन है जो महिलाओं के पहनावे की आजादी के समर्थन में चलाया जा रहा है। दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्राओं के साथ ही बड़ी संख्या में दिल्ली की महिलाओं ने इसे अपना समर्थन दिया।
क्या है स्लट वॉक

स्लट वॉक जिसे हिंदी में बेशर्मी मोर्चा नाम दिया है, महिलाओं के हक और सम्मान की लड़ाई है। आयोजकों के मुताबिक, स्लट वॉक उस मानसिकता के खिलाफ जंग का ऐलान है जो समझते हैं कि लड़कियां अगर मॉडर्न या छोटे कपड़े पहन रही हैं तो वे छेड़खानी के लिए आमंत्रित कर रही हैं। पीड़ित पर ही आरोप लगाने और दोषी को कसूरवार ठहराने की मानसिकता बदलने की लड़ाई है यह। यह वॉक लोगों को अहसास दिलाने के लिए है कि लड़कियों के साथ अत्याचार और भेदभाव हो रहा है और इसे खत्म करने की जरूरत है।

!!! कानून की कौन सी किताब पढ़ी है दिल्ली हाई कोर्ट के इस जज ने !!!

दिल्ली हाई कोर्ट ने अपने एक फैसले में कहा है कि रिश्ते में भाई-बहन लगने वाले हिंदू युवक-युवती ईसाई धर्म अपनाकर आपस में शादी कर सकते हैं।
अदालत ने यह फैसला देते हुए एक रिटायर्ड जज की याचिका खारिज कर दी। रिटायर्ड जज ने अपने मैजिस्ट्रेट बेटे के खिलाफ याचिका दायर की थी, जिसने धर्म बदलने के बाद अपने मामा की बेटी से शादी कर ली थी।
जस्टिस सुरेश कैत ने शादी की वैधता को कायम रखते हुए कहा, 'प्रतिवादियों (दंपती) का धर्म परिवर्तन भारतीय ईसाई विवाह अधिनियम की धारा तीन के तहत उचित है। इसलिए इनकी शादी ऐसे संबंध के तहत नहीं आती, जो हिंदू विवाह अधिनियम के तहत प्रतिबंधित है।'
अपने बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कराने पर पिता को फटकार लगाते हुए अदालत ने कहा, 'इस तरह की सोच नई पीढ़ी की व्यापक सोच को खत्म करती है और कई बार इसका नतीजा झूठी शान के लिए की जाने वाली हत्याओं के रूप में दिखता है।'
अदालत ने याचिकाकर्ता ओ पी गोगने पर 'विचार न करने योग्य मामला' दर्ज करने पर 10,000 रुपए का जुर्माना भी लगाया। (नभाटा)

!!! भारतीय बाबाओं का उद्योगपति घराना’!!!

@अनुभव भारतीय
साईं जैसे संत का प्रादुर्भाव एक गरीब परिवार में हुआ था। साईं के सादे जीवन को लोगों ने अपने जीवन में कितना उतारा कहना मुश्किल है। लेकिन, तब के शिरडी के सांई बाबा जितना गरीब थे, आज के साईबाबा उतने ही अमीर है। जिस साईं ने जीवन भर एक कुटिया में, लकड़ी का पीढ़ा और जमीन पर सोकर कर बिता दिया, आज उन्हीं साई के बैठने के लिए हीरों से जड़ा चॉदी और सोने का सिंहासन और मुकूट है। चढ़ावा भी करोड़ो में चढ़ता है। उनके भक्त दुनिया के विभिन्न देशों में है। भारत में भी लोगों का भक्ति भाव साई की तरफ झुकता देखकर ,अन्य शहरों के पंडितों और पुजारियों ने अपने-अपने मंदिरों में, साईं जैसे गरीब संत को आरक्षण देकर उनकी मुर्ती स्थापित करने लगे हैं। ताकि, भक्तों के जेब से निकलने वाला दान और चढ़ावा किसी अन्य साई मंदिर में जाकर न चढ़ जाय और मंदिर के पुजारी भक्तों का मुंह देखता रह जाय। यह मंदिर के पुजारियों और मठों के मठाधीशों का ही खेल है कि, साई जैसे गरीब संत, विलासिता की वस्तुओं से नवाजे जा रहे हैं। उनके संत स्वभाव को नकार कर उन्हें विलासी बना दिया गया। भगवान, संत और साई की भक्ति और आदर सत्कार कैसे की जाती है , कहना मुश्किल है? लेकिन, आज पंडितो ने इसके लिए अपना अलग-अलग मापदंड तय कर लिया है। यहाँ तक कि केदारनाथ, बद्रीनाथ, तिरूपति, और जग्गनाथपुरी जैसे मंदिरों में भगवान के दर्शन करने के लिए पंडितों को फीस दी जाती है। भगवान प्रसन्न हो या न हो, लेकिन पंडित जरूर प्रसन्न हो जाते है। भक्तों की आस्था को ठेस न पहुंचे और पुजारी नाराज न हो, इसलिए टीवी चैनल का कैमरा इस ओर कभी नहीं घुमा और इन चीजों को कभी दिखाने की जहमत नहीं उठाई। इस ओर कैमरा जब भी घूमा आस्था की भावना लेकर । ताकि चैनल की टीआरपी बरकरार रहे।
शनि का साढ़े साती, राहू-केतु, सूर्य-चंद्रमा और ग्रहों के दोष, दशा और दिशाओं को बताने वाले बाबाओं को कैमरे के सामने बैठा देख, समाज बड़े आदर और सम्मान के साथ देखता है। अपनी समस्यों के समाधान के लिए इनके कॉरपोरेट फोन पर संपंर्क साधता है और बदले में मोटी रकम अपने बैंक अकॉन्ट में डलवाने के लिए कहता है। लाईव या रिर्कोडेड प्रोग्राम के समय न केवल टेलीविजन की टीआरपी बढ़ रही होती है, बल्कि, बाबा का भी प्रमोशन और विज्ञापन हो रहा होता है। प्रायोजित या रेकॉर्डेड कार्यक्रम में बाबा से आधा घंटा या 20 मिनट के स्लॉट के हिसाब से चैनल वालों को फीस दी जाती है।
मार्च 2010 में, उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में कृपालू जी महराज के आश्रम में भगदड़ से 63 लोगों की मौत हो गई थी। आयोजन था, कृपालू जी महराज की पत्नी की बरसी पर एक थाली, एक रुमाल, 20 रुपया नकद और प्रसाद में एक लड्डू बांटने का। कृपालू जी की सस्ती लोकप्रियता हासिल करने की चाहत में बेचारे 63 गरीब भक्तों को अपनी जान गंवानी पड़ी। कृपालू महराज के उपर कार्रवाई करने का नतीजा तो सिफ़र रहा। उल्टे उनकी और टीवी चैनलो की टीआरपी उस दिन जरुर हाई हो गई, जिस दिन गरीब,मासूम 63 भक्तों ने अपनी जान गंवाई थी।
सड़क के फुटपाथ से उठकर चैनल के स्टूडियों से लाइव टेलिकास्ट करने वाला बाबाओं का आज एक घराना बन गया है,- ‘बाबाओं का उद्योगपति घराना’।

शनिवार, 30 जुलाई 2011

वीरांगना रेशमा रंगरेजी को राष्ट्रीय सम्मान क्यों नही मिल रहा !!

गुजरात के नानपुर की है ये वीरांगना
हाल में अहमदाबाद में 8 जिन्दा बम पकड़ने वाली महिला वीरांगना रेशमा रंगरेजी भारत देश की एक जिम्मेदार नागरिक बन कर अपना फ़र्ज़ निभाया और अपने ही पति को जेल भिजवाने में भी कोई कोर कसर न छोड़ी। वेशक तब उनकी नजर में पति से प्यारा राष्ट्रधर्म है। उनके इस साहस भरे कार्य के लिए गुजरात सरकार ने 25000 का पुरुस्कार प्रदान किया है |
लेकिन,आज हमारे देश के एक सवाल है कि जिस महिला ने अपना सब कुछ राष्ट्र के नाम बलिदान कर दिया,उस वीरांगना के लिए मात्र रूपए का ही पुरुस्कार दिया जाए!! क्योंकि उनके पति की खतरनाक योजना कामयाब हो जाती तो निश्चित तौर पर सैकड़ों जाने जाती।
इस हिसाब से गुजरात के नानपुर की वीरांगना रेशमा जी ने
देश को एक भारी क्षति होने से बचाया| क्या इस अदम्य साहस के लिए वे भारत सरकार की राष्ट्रीय वीरता पुरुस्कार के हकदार नही हैं!! क्योंकि,यह प्रमाणित करने के लिए काफी है कि आज भी हमारे देश की वीरांगना भारत देश के लिए अपने पति और परिवार को भी कुर्बान कर सकती है।...............(ईमेल द्वारा प्राप्त सूचना)

शुक्रवार, 29 जुलाई 2011

देश में पहली समलैंगिक शादी को कोर्ट की मुहर

देश में पहली समलैंगिक शादी शुक्रवार को गुडगांव में रचाई गई। उत्तरप्रदेश के बागपत जिले की सविता और बीना की पहली लेस्बियन शादी को कोर्ट ने अनुमति दे दी तथा इन्हें पुलिस प्रोटक्शन भी दी। सविता और बीना की बचपन से ही गहरी दोस्ती थी।

दोनों ने स्कूल और कॉलेज साथ-साथ किया। सविता और बीना ने गुडगांव भागकर आई तथा जिला अदालत में एक अर्जी दी। जिस पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने यह फैसला लिया है। गौरतलब है कि दिल्ली हाईकोर्ट ने अपने फैसले में कहा था कि >समलैंगिक सम्बन्ध रखना कोई अपराध नहीं है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश विमल कुमार ने दोनों के बयान दर्ज कर लिए है। बयान में बताया कि सविता और बीना ने 22 जुलई 2011 को अपनी मर्जी से शादी की थी। शादी के लिए उनके ऊपर किसी का दबाव नहीं है और न ही किसी लालच के कारण वे ऎसा कर रही है। बीना और सविता बचपन की दोस्त है। यह दोस्त और आगे बढ गई और वे लेस्बियन बन गई।

अन्ना को एक और झटका,एनडीएमसी से भी अनुमति नहीं

लोकपाल बिल पर जनता के साथ सरकार के धोखे के खिलाफ अन्ना हजारे के प्रस्तावित अनशन को एक और झटका लगा है। अन्ना को जंतर मंतर पर अनशन के लिए अब नई दिल्ली नगरपालिका परिषद की भी अनुमति लेनी होगी।

गौरतलब
है कि दिल्ली पुलिस ने अन्ना को 16 अगस्त से प्रस्तावित अनश्यान की अनुमति नहीं दी है। पुलिस ने कहा कि अन्ना का अनशन कई दिनों तक चल सकता है जबकि जंतर मंतर पर किसी को एक दिन से ज्यादा प्रदर्यान की अनुमति नहीं दी जा सकती। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने दिल्ली क्षेत्र में 9 सितंबर तक धारा 144 लगा दी।

उधर अन्ना के अनशन में प्रशासन ने एक और बाधा खड़ी कर दी
जब उन्हें अनशन के लिए एनडीएमसी से अनापत्ति प्रमाण पत्र लेने के कहा गया। अब अन्ना बिना एनओसी के अनशन नहीं कर पांएगे।

जंतर मंतर पर अब कैसे करेंगे अनशन अन्ना


दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे को 16 अगस्त से जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन अनशन के लिए इजाजत नहीं दी। मजबूत लोकपाल बिल के लिए सरकार पर दबाव बनाने में जुटी टीम अन्ना को इससे जोर का झटका लगा है। संसद के मानसून सत्र के दौरान सदन के आसपास धारा 144 लागू करने के आदेश दिए गए हैं।
अन्ना हजारे ने बीते अप्रैल में जन लोकपाल की लड़ाई का शंखनाद किया था। सरकारी लोकपाल बिल को कमजोर बताते हुए अन्ना ने 16 अगस्त से जंतर-मंतर पर अनशन पर बैठने की घोषणा की थी। दिल्ली पुलिस ने हजारे और उनके समर्थकों से कहा है कि वह सरकार के लोकपाल विधेयक के विरोध में अपने प्रस्तावित अनिश्चितकालीन अनशन के लिए जंतर-मंतर के पास नहीं बैठ सकते। पुलिस ने उनसे अनशन के लिए राजधानी के बाहरी इलाकों में स्थित किसी जगह का चुनाव करने अथवा संसद के पास अपने प्रदर्शन के लिए निश्चित समयसीमा की जानकारी देने को कहा है। हजारे ने घोषणा की थी कि वह सरकारी लोकपाल विधेयक को वापस लेने की मांग के लिए 16 अगस्त से जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठेंगे। इस सिलसिले में अन्ना समर्थक दल ने गृह मंत्रालय और दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कई बैठकें कीं और अधिकारियों ने उन्हें इस फैसले की जानकारी दी। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक दिल्ली पुलिस ने इस फैसले के लिए वर्ष 2009 के सुप्रीम कोर्ट के एक निर्देश का हवाला देते हुए कहा कि एक अगस्त से संसद के शुरू होने वाले सत्र को देखते हुए वह जंतर-मंतर समेत दिल्ली में कहीं भी अनिश्चितकालीन प्रदर्शन की अनुमति नहीं दे सकते।

केन्द्र सरकार के साथ चल रहा है देवासुर संग्रामः बाबा रामदेव

प्रसिद्ध योगगुरु बाबा रामदेव ने आज अपने चिर-परिचित अंदाज में केन्द्र सरकार की कड़ी आलोचना की और कहा कि  केन्द्र और उनके बीच देवासुर संग्राम चल रहा है, जिसमें आखिरकार विजय उनकी ही होगी।
अपने करीबी सहयोगी बालकृष्ण को उत्तराखंड उच्च न्यायालय से मिली राहत के बाद योगगुरु रामदेव ने कहा कि जो लोग राष्ट्र निर्माण के कार्य में लगे हैं, उनको नष्ट करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि बालकृष्ण आगामी चार अगस्त को सीबीआई के सामने पेश होंगे और उसके जांच कार्य में पूरा सहयोग देंगे।
बाबा रामदेव ने बालकृष्ण की संभावित गिरफ्तारी पर रोक लगाने सम्बन्धी आदेश दिए जाने पर उच्च न्यायालय को धन्यवाद दिया और कहा कि केन्द्र और उनके बीच जारी देवासुर संग्राम में वह और उनके समर्थक विजयश्री हासिल करेंगे। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा राष्ट्र निर्माण के लिए चलाए जा रहे कार्यों में असुर बाधा पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं।

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने भेजा था गैंगरेप के मामले में को राहुल गांधी नोटिस


हाईकोर्ट ने ली कलमाडी की क्लास

 
दिल्ली हाईकोर्ट ने राष्ट्रमंडल खेलों घोटाले में आरोपी सुरेश कलमाडी को झटका देते हुए कहा कि वो जेल में बैठे भी पत्र द्वारा संसद में सवाल पूछ सकते है। उल्लेखनीय है कि कलमाडी ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी कि वे मानसून सत्र में शामिल होने के लिए अनुमति की लिए अर्जी दाखिल की थी। हाई कोर्ट ने याचिका की सुनवाई करते हुए कलमाडी से पूछा कि पहले ये बताए पिछले 5 सालों में वो कितनी बार संसदीय कार्यवाही में शामिल हुए। कोर्ट ने कहा कि आखिर कलमाडी को सांसद जाने की जरूरत क्या है। वो चाहे तो जेल से ही सवाल लिखकर स्पीकर को भेज सकते है। और उन्हें लिखित में जवाब मिल सकता है। अगर कलमाडी संसदीय कार्यवाही देखना चाहते है तो वो टीवी पर देख सकते है।

अब कहां जाएंगें ये दृष्टिहीन बच्चें

एक दर्जन दृष्टिहीन बच्चों को बीते रविवार को सिर्फ इसलिए एसबीआई की परीक्षा से वंचित कर दिया गया क्योंकि उनके परीक्षा की कॉपी लिखने वाले 'राईटर' अपने साथ मार्क्स शीट लेकर नहीं आए थे। जबकि परीक्षा के नियमावली में इस बात का उल्लेख नहीं है। अब ये बच्चे जो गरीब परिवार से आते हैं, मीडिया के सामने खुल कर भी नहीं आ सकते क्योंकि उन्हें अपने भविष्य की चिंता है। अब ये बच्चे क्या करें?
यह घटना बीते रविवार की दिल्ली विकासपुरी में एक स्कूल की है, घटना के बाद पीड़ित छात्र पुलिस के पास एफ आई आर के लिए भी गए,लेकिन दिल्ली पुलिस ने उनका साथ नहीं दिया ।

जंतर मंतर पर अनशन की इजाजत नहीं, अन्ना जाएंगे सुप्रीम कोर्ट

जन लोकपाल बिल के लिए संघर्ष कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे जंतर मंजर पर अनशन की इजाजत नहीं देने गुस्साए हुए हैं। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें जंतर मंतर पर धरना देने से रोका गया, तो वह सुप्रीम कोर्ट जाएंगे। इसे उन्होंने मौलिक अधिकार का हनन करार दिया है।

गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस ने एक अगस्त से संसद का मॉनसून सत्र शुरू होने का हवाला देकर जंतर-मंतर सहित नई दिल्ली क्षेत्र में कहीं भी धरना-अनशन की इजाजत देने से इनकार कर दिया है। पुलिस ने क्षेत्र में धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू करने की घोषणा की है। दिल्ली पुलिस की ओर से लिखी चिट्ठी में अन्ना को अनशन के लिए नई दिल्ली के बाहर का क्षेत्र चुनने की सलाह दी है और इस बातचीत करने के लिए उन्होंने बुलाया है। अन्ना, कैबिनेट द्वारा मंजूर किए गए लोकपाल बिल के प्रारूप से नाराज हैं और इसके चलते उन्होंने एक बार फिर 16 अगस्त से अनशन शुरू करने का ऎलान किया है। इस प्रारूप को कैबिनेट ने गुरूवार को मंजूरी दी थी।