समाचार सीधी नज़र लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
समाचार सीधी नज़र लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 29 जुलाई 2011

देश में पहली समलैंगिक शादी को कोर्ट की मुहर

देश में पहली समलैंगिक शादी शुक्रवार को गुडगांव में रचाई गई। उत्तरप्रदेश के बागपत जिले की सविता और बीना की पहली लेस्बियन शादी को कोर्ट ने अनुमति दे दी तथा इन्हें पुलिस प्रोटक्शन भी दी। सविता और बीना की बचपन से ही गहरी दोस्ती थी।

दोनों ने स्कूल और कॉलेज साथ-साथ किया। सविता और बीना ने गुडगांव भागकर आई तथा जिला अदालत में एक अर्जी दी। जिस पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने यह फैसला लिया है। गौरतलब है कि दिल्ली हाईकोर्ट ने अपने फैसले में कहा था कि >समलैंगिक सम्बन्ध रखना कोई अपराध नहीं है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश विमल कुमार ने दोनों के बयान दर्ज कर लिए है। बयान में बताया कि सविता और बीना ने 22 जुलई 2011 को अपनी मर्जी से शादी की थी। शादी के लिए उनके ऊपर किसी का दबाव नहीं है और न ही किसी लालच के कारण वे ऎसा कर रही है। बीना और सविता बचपन की दोस्त है। यह दोस्त और आगे बढ गई और वे लेस्बियन बन गई।

जंतर मंतर पर अनशन की इजाजत नहीं, अन्ना जाएंगे सुप्रीम कोर्ट

जन लोकपाल बिल के लिए संघर्ष कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे जंतर मंजर पर अनशन की इजाजत नहीं देने गुस्साए हुए हैं। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें जंतर मंतर पर धरना देने से रोका गया, तो वह सुप्रीम कोर्ट जाएंगे। इसे उन्होंने मौलिक अधिकार का हनन करार दिया है।

गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस ने एक अगस्त से संसद का मॉनसून सत्र शुरू होने का हवाला देकर जंतर-मंतर सहित नई दिल्ली क्षेत्र में कहीं भी धरना-अनशन की इजाजत देने से इनकार कर दिया है। पुलिस ने क्षेत्र में धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू करने की घोषणा की है। दिल्ली पुलिस की ओर से लिखी चिट्ठी में अन्ना को अनशन के लिए नई दिल्ली के बाहर का क्षेत्र चुनने की सलाह दी है और इस बातचीत करने के लिए उन्होंने बुलाया है। अन्ना, कैबिनेट द्वारा मंजूर किए गए लोकपाल बिल के प्रारूप से नाराज हैं और इसके चलते उन्होंने एक बार फिर 16 अगस्त से अनशन शुरू करने का ऎलान किया है। इस प्रारूप को कैबिनेट ने गुरूवार को मंजूरी दी थी।

गुरुवार, 28 जुलाई 2011

हिंदू संगठनों का नाम कभी नहीं लिया:दिग्विजय

दिया मीडिया को चुनौती

कांग्रेस के महासचिव दिग्विजय सिंह ने स्पष्ट किया है कि उन्होंने मुंबई धमाकों के बाद सिर्फ इतना कहा था कि इस मामले में हर संगठन की जांच की जानी चाहिए, उन्होंने यह कभी नहीं कहा कि इस सिलसिले में हिंदू संगठनों की भूमिका की भी जांच होनी चाहिए।
दिग्विजय ने कहा कि उन्होंने सिर्फ इतना कहा था कि धमाकों के मामले में हर संगठन की जांच की जानी चाहिए। सिंह ने कहा कि ऎसा कह कर उन्होंने मुंबई धमाकों पर सिर्फ वही दोहराया था जो केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदंबरम ने कहा था। उन्होंने चुनौती दी कि किसी भी न्यूज चैनल के पास ऎसी कोई भी बाइट नहीं है जिस से यह सिद्ध हो सके कि उन्होंने मुंबई धमाकों को लेकर हिंदू संगठनों का नाम लिया था। सिंह ने कहा कि मीडिया में आई ऎसी खबरें सही नहीं हैं कि उन्होंने मुंबई धमाकों को लेकर हिंदू संगठनों का नाम लिया था।  

अन्ना टीम के जन लोकपाल विधेयक पर सियासी दलों का मंथन


लोकपाल‍ बिल को लेकर देश की सियासी पार्टियों के बीच विचार-मंथन होना है. इससे पहले मजबूत लोकपाल के गठन को लेकर समाजसेवी अन्‍ना हजारे ने अपनी टीम के स्‍तर से देश की प्रमुख राजनीतिक पार्टियों के नेताओं से मुलाकात कर राय ली और अपने पक्ष से अवगत कराया.
वैसे प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की ओर से बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में लोकपाल विधेयक पर साझा दृष्टिकोण आने की कम ही संभावना है. दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की अगुवाई वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) और वामदलों ने अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं. जानिए किस पार्टी ने अन्‍ना को दिया किस तरह का आश्‍वासन...
लोकपाल पर भाजपा का रुख
गांधीवादी अन्ना हज़ारे और उनके साथी कार्यकर्ताओं ने भाजपा के शीर्ष नेताओं से मुलाकात की, जिसमें समाज के सदस्यों को प्रभावी और सशक्त लोकपाल के मुद्दे पर मुख्य विपक्षी दल के समर्थन का आश्वासन मिला. इस बैठक के बाद भाजपा प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद ने कहा, ‘‘हमने हज़ारे पक्ष को आश्वासन दिया है कि भाजपा प्रभावी और मजबूत लोकपाल के गठन की उनकी मांग का समर्थन करेगी. हज़ारे पक्ष से मिलने के बाद लोकपाल के मुद्दे पर पार्टी का औपचारिक रुख तय करने के लिये भाजपा के शीर्ष नेताओं ने अलग से बैठक की.’’
जदयू की राय
अन्‍ना हज़ारे और उनके साथी कार्यकर्ता अरविंद केजरीवाल, किरण बेदी और मनीष सिसौदिया ने बिहार के मुख्यमंत्री और जद-यू के वरिष्ठ नेता नीतीश से मुलाकात की थी. करीब 40 मिनट चली इस मुलाकात के बाद नीतीश ने संकेत दिया कि वे हज़ारे पक्ष के सुझावों के आधार पर अपने राज्य में लोकायुक्त का गठन करना चाहते हैं. नीतीश ने कहा, ‘‘हमने अभी हज़ारे पक्ष के मसौदे का विस्तृत अध्ययन नहीं किया है. मसौदे पर गौर करने, अपनी पार्टी (जद-यू) के भीतर चर्चा करने और सहयोगी दलों के साथ बातचीत करने के बाद ही हम लोकपाल के मुद्दे पर अपना रुख तय करेंगे.’’
सत्ताधारी कांग्रेस की राय
अन्‍ना हजारे ने कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकत कर कांग्रेस से भी मतभेद दूर करना चाहा. इसके बावजूद मुख्य पांच ऐसे मुद्दे हैं, जिनपर सरकार और अन्ना की टीम के बीच पेंच फंसा है:
पहला मुद्दा
: लोकपाल चयन समिति के सदस्य
सिविल सोसायटी चाहती है कि लोकपाल चुनने वाली समिति के 11 सदस्यों में पीएम, नेता प्रतिपक्ष, और एक वरिष्ठ मंत्री के अलावा बाकी गैर राजनीतिक लोग हों. जिसमें सीएजी और सीवीसी जैसे लोग भी शामिल हों. जबकि सरकार चाहती है कि चयन समिति में ज्यादा से ज्यादा राजनीतिक लोग हों, सीवीसी और सीएजी तो कतई नहीं.
दूसरा मुद्दा: लोकपाल के दायरे में पीएम?
सिविल सोसायटी पीएम को भी लोकपाल के दायरे में चाहती है जबकि सरकार इसमें रिटायरमेंट के बाद की शर्त जोड़ रही है.
तीसरा मुद्दा:लोकपाल को हटाने की प्रक्रिया
सिविल सोसायटी ये हक आम आदमी को भी देना चाहती है कि वो सुप्रीमकोर्ट में मुकदमा कर लोकपाल को हटवा दे. जबकि सरकार पूरी तरह इसे सरकार के कब्जे में रखने चाहती है.
चौथा मुद्दा:लोकपाल का दायरा
सिविल सोसायटी चाहती है कि पीएम, न्यायपालिका, सरकारी कर्मचारी, सांसद, मंत्री, सैनिक खरीददारी, नौकरशाह लोकपाल के दायरे में हों जबकि सरकार नौकरशाह, पद पर पीएम, उच्च न्यायपालिका सांसदों को इसके दायरे में नहीं रखना चाहती.
पांचवा मुद्दा:भ्रष्टाचार की सजा
सिविल सोसायटी चाहती है कि भ्रष्टाचार की सजा उम्रकैद हो जबकि सरकार 10 साल से ज्यादा की सजा के लिए तैयार नहीं.
माकपा की सोच
सरकार द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक से पहले अपना पक्ष मजबूत करने की कवायद में गांधीवादी अन्ना हज़ारे समर्थकों ने माकपा महासचिव प्रकाश करात से मुलाकात की. आरटीआई कार्यकर्ता अरविंद केजरीवाल और पूर्व आईपीएस अधिकारी किरण बेदी ने करात से माकपा मुख्यालय में मुलाकात की.इसमें प्रस्तावित लोकपाल विधेयक के बारे में समाज के सदस्यों के रख से दोनों नेताओं को अवगत कराया गया. माकपा के औपचारिक रुख का खुलासा सर्वदलीय बैठक में ही हो सकेगा.
राष्ट्रीय लोक दल की राय
अन्‍ना हजारे ने राष्ट्रीय लोक दल के प्रमुख अजित सिंह से मुलाकात की. इसमें प्रस्तावित लोकपाल विधेयक के बारे में समाज के सदस्यों के रुख से दोनों नेताओं को अवगत कराया गया. रालोद प्रमुख ने कहा कि हज़ारे के कारण ही देश में भ्रष्टाचार के खिलाप लोगों को जागरूक बनाया जा सका है. उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी हज़ारे पक्ष के मसौदे का मोटे तौर पर समर्थन करती है.
भाकपा का मत अभी तय नहीं
अन्‍ना हजारे पक्ष ने भाकपा नेता ए. बी. वर्धन से मुलाकात कर उनके विचार मांगे. भाकपा महासचिव ए.बी. वर्धन ने कहा कि उनकी पार्टी प्रस्तावित विधेयक पर चर्चा में भाग लेने के बारे में विचार कर रही है. भाकपा नेता ने कहा
, ‘‘हम सोच रहे हैं. हमारी पार्टी का शीर्ष नेतृत्व इस पर फैसला करेगा.’’

सरकारी लोकपाल को कैबनेट की मंजूरी, अन्ना विफरे

टीम अन्ना ने सरकारी लोकपाल बिल को लोकपाल के नाम पर जनता को धोखा बताया है। अपनी वेबसाइट पर टीम अन्ना ने सरकारी लोकपाल बिल की यह कमियां जारी की हैं। 
  • रिश्वतखोरी से दुखी आम आदमी की शिकायतें लोकपाल नहीं सुनेगा।

    निचले स्तर के अधिकारियों व कर्मचारियों के भ्रष्टाचार की जन लोकपाल के दायरे में नहीं आएगी।

    नगर निगम, पंचायत, विकास प्राधिकरणों का भ्रष्टाचार इसकी जांच के दायरे में नहीं आएगा।

    राज्य सरकारों का भ्रष्टाचार इसके दायरे में नहीं आएगा।

    प्रधानमंत्री, जजों और सांसदों का भ्रष्टाचार इसके दायरे में नहीं आएगा, यानि २-जी, कैश फॉर वोट, कामनवेल्थ, आदर्श, येदुरप्पा, जैसे घोटाले इससे एकदम बाहर रखे गए हैं।

    ७ साल से पुराना कोई भी मामला इसकी जांच के दायरे में नहीं आएगा... अर्थात बोफोर्स, चारा घोटाला जैसा कोई भी घोटाला इसकी जांच के दायरे से पहले ही अलग कर दिया गया है।

    लोकपाल के सदस्यों का चयन प्रधानमंत्री, एक मंत्री, लोकसभा अध्यक्ष, प्रधानमंत्री द्वारा मनोनीत एक बुद्धिजीवी, एक ज्यूरिस्ट, के हाथ में होगा क्योंकि इसके चयन के लिए जो समिति बनेगी उसमें एक बाकी के एक दो लोगो और होंगे, और उनकी कौन सुनेगा?

    लोकपाल के सदस्यों को ही सारा काम करना होगा यानि सारा का सारा काम ८ सदस्य करेंगे, अफसरों के पास निर्णय लेने के अधिकार नहीं होंगे, इससे सारा का सारा काम दो-तीन महीने में ही ठप हो जाएगा।
ज़ाहिर है कि नेता एक अच्छा लोकपाल बिल नहीं ला सकते. क्योंकि अगर एक सख्त लोकपाल कानून बना तो देश के आधे से अधिक नेता दो साल में जेल चले जायेंगे और बाकी की भी दुकानदारियाँ बंद हो जाएंगी। इसलिए यह ज़रूरी हो गया है कि हम यानी देश के आम लोग इस कानून को बनवाने की पहल करें.

16000 करोड़ रु. के खनन घोटाले में फंसे कर्नाटक के मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने इस्तीफा दिया

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा ने आखिरकार अपना इस्तीफा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष नितिन गडकरी को भेज दिया है।
पार्टी के संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद यह फैसला किया गया था कि येदियुरप्पा को पद से इस्तीफा दे देना चाहिए, क्योंकि उनका नाम लोकायुक्त संतोष हेगड़े की रिपोर्ट में आया है और उन पर अवैध खनन में शामिल होने का आरोप है। 
अपने इस्तीफे में येदियुरप्पा ने गडकरी से कहा है कि राज्य में उनका भविष्य सुरक्षित रखे जान सुनिश्चित किया जाए। 
वैसे वैधानिक रूप से मुख्यमंत्री को अपना इस्तीफा राज्य के राज्यपाल को सौंपना होता है। अत: अब येदियुरप्पा अपना इस्तीफा राज्यपाल एच. आर. भारद्वाज को सौंप सकते हैं।
अब भाजपा के नेता और विधायक शुक्रवार को नए मुख्यमंत्री का चुनाव करेंगे। इसके लिए भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली और राजनाथ सिंह कर्नाटक के लिए रवाना हो चुके हैं। 
कर्नाटक भाजपा नेताओं में अनंत कुमार, जगदीश शेट्टार और के. एस. ईश्वरप्पा नए मुख्यमंत्री की दौड़ में शामिल हैं।

'खाप' के सच से डर रहा है हरियाणा का 'खाप'

ऑनर किलिंग उजागर करती फिल्म 'खाप'
अजय सिन्हा के निर्देशन में बनीं फिल्म खाप में ऐसा क्या है जिसने पूरे हरियाणा को हिला कर रख दिया है। अजय सिन्हा ने तो सिने दर्शकों के लिए एक मनोरंजन फिल्म बनायी है जिसमें, डांस है, ड्रामा है, रोमांस है, एक्शन है। इसमें  हर हिंदी फिल्म की तरह एक लवस्टोरी को दिखाया गया है जिसे समाज की स्वीकृति नहीं मिलती है और उस स्टोरी का दर्दनाक अंत हो जाता है।  
ये तो हर प्रेम कहानी   में होता है। 
पिछले कई दशकों से ये ही होता आ रहा है लेकिन अजय सिन्हा की फिल्म में ऐसा क्या है जिससे हरियाणा की खाप पंचायत एक दम से उखड़ गयी है। और वो इस फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाने की बात कर रही है।  
ये बातें ये इशारा करती हैं कि कहीं ना कहीं खाप को भी इस बात का अंदेशा है कि उसके फैसले कहीं ना कहीं गलत होते हैं। उसके तुगलकी फरमान से लोग को काफी तकलीफ होती है। जिसके कारण वो एड़ी चोटी का दम लगा रही है इस फिल्म को रूकवाने के लिए। उसे कहीं ना कहीं ये डर सता रहा है कि खाप फिल्म से उसका वो घिनौना सच लोगों के सामने ना आ जाये जिसे खाप पंचायत सही मानती है।और लोग विद्रोह पर उतर आयें। 
गौरतलब है कि पिछले साल के रिकार्ड के
मुताबिक हरियाणा में सबसे ज्यादा ऑनर किलिंग के मामले सामने आये है। जिसके लिए काफी हद तक खाप पंचायत के तुगलकी फरमान जिम्मेदार है। लेकिन खाप पर इन बातों का कोई असर नहीं होता है।
आपको बता दें कि इस शुक्रवार यानी
कल अजय सिन्हा की फिल्म खाप प्रदर्शित हो रही है। ऑनर किलिंग के विषय पर आधारित फिल्म खाप रुढ़िवादी पीढ़ियों द्वारा बनाई गयी एक प्रथा का विरोध करती है। फिल्म में दो प्रेमी दिखाये गये हैं। दोनों एक दूसरे से प्यार करते हैं और शादी करना चाहते हैं।लेकिन खाप पंचायत उन्हें इसकी इजाजत नहीं देती।

रविवार, 23 मई 2010

अब केन्द्रीय मंत्री बनेगें शिबू सोरेन !

राँची : झारखंड में ज्यों-ज्यों भाजपा-कांग्रेस के रिश्तों में पड़े दरार गहराते जा रहे हैं ,कांग्रेस की कुत्सित राजनीति का चेहरा भी साफ़ होता जा रहा है.इसकी व्यापक पुष्टि इस बात से होती है कि जहां एक तरफ भाजपा ने झामुमो के गिरगिटिया राजनीति से तंग आकर शिबू सरकार से अलग होने का मन बना लिया है,वहीं कांग्रेस ने झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन को अब केन्द्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने का न्योता दे डाला है.
बकौल शिबू सोरेन,कांग्रेस ने उनके समक्ष उन्हें केन्द्र में मंत्री बनाने के साथ अन्य कई प्रस्ताव रखें है और उन सभी प्रस्तावों पर वे व उनकी पार्टी गंभीरता से विचार कर रही है.प्रस्ताव के अनुसार शिबू सोरेन के स्थान पर कांग्रेस के पसंद का मुख्यमंत्री तथा पुत्र विधायक हेमंत सोरेन को उपमुख्यमंत्री बनाने के प्रस्ताव भी शामिल है

शनिवार, 27 मार्च 2010

शिबू सरकार का यह कैसा खेल?

आज समूचे झारखण्ड प्रदेश में कायम भीषण उग्रवाद से लेकर पानी-बिजली जैसी बुनियादी समस्याओं को लेकर त्राहिमाम मची है. इसकी चिंता छोड़ सरकार क्रिकेट-फ़ुटबाल खेल कर करोड़ों रूपये फूंक रही है.सत्ता पक्ष तो सत्ता पक्ष,विपक्ष भी वेशर्मी की सारी सीमा तोड़कर मस्ती कर रहा है.मीडीया के भी क्या कहने.उसे विज्ञापन,खर्चा-पानी मिलनी चाहिए.नेताओं के तलबे तो तलबे,उसके मल भी चाटने में कोई गुरेज नहीं.

बुधवार, 10 मार्च 2010

बताओ भाई, आखिर "वंशवाद के विरोधी" और "युवराज" कैसे हैं राहुल गाँधी

राहुल गांधी. आज की भारतीय मानक समय में देश का भावी नेतृत्वकर्ता. मीडीया ने बाकायदा उन्हें तत्काल “युवराज” और भावी प्रधानमंत्री घोषित किये नहीं थक रही है. लेकिन एक बात कहीं नहीं पढ़ने-सुनने को मिल रहा है कि आखिर लोग-बाग राहुल को युवराज क्यों माने.हाँ भारत जैसे देश में जब राजद के स्वंयभू नेता लालू प्रसाद यादव की पत्नी राबड़ी देवी बिना विधायक बने और निर्दलीय चुनाव जीत कर जब कांग्रेस की महिमा से मुख्यमंत्री और “देवगौड़ा” सरीखे लोग प्रधानमंत्री बन सकते हैं तो राहुल गांधी का भी देश की बागडोर संभालना भविष्य की गर्त में छुपा हो सकता है.
वाहरहाल कांग्रेस जैसी एतिहासिक पार्टी की बागडोर संभाल रही सत्तारूढ़ सप्रंग संचालिका श्रीमति सोनिया गांधी के लाडले श्री राहुल गांधी के सन्दर्भ में एक बात समझ में नहीं आती है कि वे देश का युवराज तो दूर अपने पार्टी का भी युवराज कैसे घोषित किये जा सकते है. इन दिनों समूचे देश में स्कूल-कॉलेजों तक में जाकर अध्ययनरत युवा वर्ग को कांगेस पार्टी के सदस्य बनने को उकसा रहे खुद राहुल ने युवा कांग्रेस पार्टी की सदस्यता हेतु अधिकतम उम्र ३५ वर्ष निर्धारित की है. साथ ही वे राजनीति में वंशवाद का प्रबल विरोधी घोषित किये हुये हैं.जबकि खुद राहुल की उम्र ४० वर्ष छू रही है और वे किस “वाद” की उपज हैं,इस बात से भारत की मीडीया तो दूर,समूचा विश्व अवगत है.

बुधवार, 3 मार्च 2010

सत्तासीन कांग्रेस: नर है या नारी ?

कांग्रेस की यह राजनीति है,कूटनीति है या घटियानीति? समझ में नहीं आता.एक तरफ देश में बढ़ाती महँगाई,दूसरी तरफ काँग्रेस की नौटंकी.आखिर यह नौटंकी नहीं तो क्या है?केंद्र में पदासीन कांग्रेसनीत मनमोहन सरकार ने एक बड़ी आबादी की महँगाई के बोझ से कमर तोड़ दी है वहीं,काँग्रेस ने अपनी दोगली मानसिकता अपनाते हुए महँगाई के सन्दर्भ में सरकार पर दबाब बनाने रही है.यूपीए की मनमोहन सरकार के प्रमुख घटक तुनमुल कांग्रेस समेत साउथ भारत के घटक दलों का सरकार पर दबाब बनाने की बात तो समझ में आती है लेकिन,उस राजनीतिक पार्टी की महँगाई संबंधित कोई भी लहजा समझ से परे और हास्यास्पद ही है,जिस पार्टी का हालिया बेतरतीब बजट पेश करने वाला वित्त मंत्री समेत प्रधानमंत्री भी सुशोभित हों!

शनिवार, 27 फ़रवरी 2010

आपके घर-जिले नालंदा में चिराग तले अंधेरा वाली कहावत चरितार्थ है सुशासन बाबू.

एक ओर जहां बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेक कार्यों एवं विकास के प्रति उनके बुलंद इरादों की सर्वत्र प्रसंशा हो रही है,वही उनके घर-जिले नालंदा जिले में शासन व्यवस्था का कुछ और ही मंजर दिखता है.निचले स्तर पर जहाँ भ्रष्टाचार चरम स्तर पर है,शीर्ष स्तर पर सारे अधिकारी व जनप्रतिनिधि निकम्मे.सच पूछिए तो सुशासन के ढींढोरा पिटने वाली “नीतीश-राजतंत्र” में यहाँ दीया तले अन्धेरा वाली कहावत पूर्णतः चरितार्थ है.आश्चर्य की बात यो यह है कि नालंदा जिले के सभी आठ विधानसभा क्षेत्रों में राजग के ही विधायक हैं और सब के सब सिर्फ खाने कमाने में व्यस्त है.सबसे बुरी स्थिति नालंदा जिले के चंडी क्षेत्र की है.यहाँ छोटी-छोटी जन समस्याओं की सुध लेने वाला कोई नहीं है. स्थानीय विधायक हरिनारायण सिंह जो “नीतीश मंत्रिमंडल” में काबीना मंत्री (मानव संसाधन विकास मंत्री” है,उन्हें आम जनता में कम और लूट-खसोंट में कहीं अधिक दिलचस्पी झलकती है. जदयू के ग्लैमर नेता श्री नीतीश कुमार(वर्तमान मुख्यमंत्री) के आशीर्वाद से चुनाव जीतने और मंत्री बनाने के बाद आम जनता के दुःख-दर्द से इन्हें सिर्फ मीडीया तक ही मतलब है.प्रखंड,अंचल,थाना स्तर से लेकर अनुमंडल,जिला स्तर तक के आला अधिकारियों का हाल भी कमोवेश यही है.श्री नीतीश कुमार ने अपनी नालंदा संसदीय सीट का उतराधिकारी जिस युवा नेता कौशलेन्द्र कुमार को चुन सांसद बनवाया है,उससे निकम्मा जनप्रतिनिधि तो जिले के अब तक के इतिहास में नहीं हुआ है.

शुक्रवार, 26 फ़रवरी 2010

झारखंड : राजीव गांधी उद्यमी मित्र योजना या स्वंय सेवी संस्थाओं कमाई का जरिया!

इन दिनों समुचे झारखंड में राजीव गांधी उद्यमी मित्र योजना धन-बल की राजनीति करने मे माहिर नेताओं व विचौलियों के कारण “खाऊ-पकाऊ” योजना बनकर रह गई है. इस योजना के तहत उद्यम स्थापित करने वालों को प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करने, वित्तीय व्यवस्था, तकनीक के चयन, मार्केटिंग और प्लांट एवं मशीनरी की स्थापना में सहयोग देने के नाम पर जिम्मेवार संस्थाएं लोगो से एक मोटी रकम ठग रही है.
ऐसे तो भारत सरकार के लघु और मध्यम उधम मंत्रालय ने झारखंड प्रदेश में स्वरोजगार को बढ़ावा देने का जिम्मा जमशेदपुर के एन.एस.आई.सी,देवघर के ग्रामीण महिला विकास केन्द्र तथा रांची के अनंत विकास स्रोत सरीखे नामचीन एन.जी.ओ. को सौंपा है लेकिन, आंकलन करने पर साफ़ उजागर होता है कि प्रायः सब कुछ कागजी तौर पर ही हो रहा है और लाभान्वितों को सब्जा-बाग दिखाकर ठगी का व्यापक गोरखधंधा किया जा रहा है.चुकि तीनों संसथाओं को केंद्र में सत्तासीन कांग्रेसी हुक्मरानों का खुला संरक्षण प्राप्त है,अतःएव शिकायत के बाबजूद कोई कार्रवाई नही हो पाती है.
केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता श्री सुबोधकान्त सहाय से “खाद-पानी” पाकर चंद वर्षों में काफी फल-फूल रहे रांची के अनंत विकास स्रोत नामक स्वयं सेवी संस्था ने तो भोले-भाले ग्रामीणों/बेरोजगारों को सरेआम लूटने का कार्य कर रही है.जहां विभिन्न दफ्तरों में नौकरी दिलाने के नाम पर २५-५० हजार रूपये यूं ही ऐंठ रही है,वहीं लघु उद्योग स्थापित करने हेतू बैंको से सस्ते व समर्थित दर पर कर्ज मुहैया कराने का प्रलोभन देकर ५-१० हजार रूपये ले रही है.दूसरी तरफ न तो किसी को नौकरी मिल रही है और न ही अपेक्षाकृत कर्ज ही.
सबसे चौंकाने वाली बात तो यह है कि इस गोरखधंधे का सबसे अधिक शिकार कांग्रेसी कार्यकर्ता व समर्थक ही हुए हैं.राजधानी रांची जिले में ही ऐसे लोगों की तादात हजारों में है,जिनसे मोटी रकम वसूली गयी है.विश्वस्त सूत्रों के अनुसार यह सब केंद्र सरकार प्रायोजित योजनाओं का सीधा लाभ दिलाने की आड़ में अनंत विकास स्रोत के सचिव राजीव सिन्हा, केंद्रीय मंत्री सुबोधकान्त सहाय के भाई श्री सुनील सहाय एवं खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय,भारत सरकार के कथित टास्क फ़ोर्स सदस्य आर.के.तिवारी इत्यादि का “खेल” चल रहा है.

मंगलवार, 16 फ़रवरी 2010

गाँव को गोद लेने के वहाने लोगों को ठगा एच.डी.एफ.सी.बैंक ने!

करीव ढेड साल पहले एच.डी.एफ.सी बैंक ने रांची जिले के ओरमांझी प्रखंड के एन.एच.-३३ अवस्थित चकला गाँव को गोद लेने की घोषणा की थी.और कहते हैं कि इस कार्य का जिम्मा एक अनुबंध के तहत कांग्रेस के केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय के कथित आशीर्वाद से संचालित “अनंत विकास स्रोत “संस्था को मिला था.जिसने आनन-फानन में चकला गाँव व उसके आसपास के लोगों को सब्ज-बाग दिखाकर सैकड़ों खाता खोले गए.जीरो बैलेंस के साथ एटीएम की सुविधा और एक लाख से तीन लाख तक के न्यूनतम ब्याज दर पर जीविकार्जन हेतु कर्ज की देने की बात कही थी.बैंक परिसर हेतु चकला गाँव स्थित एन.एच.-३३ पर एक मकान को बिना कोइ एडवांस दिए बाद में भुगतान करने की बात कह सुविधानुकूल कार्य भी करा लिया.इस मद में मकान मालिक को करीव एक लाख रूपये से ऊपर खर्चा महज इस लालसा में करने पड़े कि बैंक खुलने पर एक निश्चित किराया रकम (२०००रू.) हासिल होने लगेगी.
लेकिन आज यहाँ सब कुछ उलटा नजर आया,जब पता चला कि यहाँ कोई बैंक नहीं खुलनेवाली थी बल्कि उपरोक्त बैंक और संस्था का लोगों को ठगने का महज एक कमाऊ खेल था. .दिलचस्प पहलू तो यह है कि अब तक जितने भी खाता खोले गए,उसमें से एक को भी सक्रीय नहीं किया गया.मकान मालिक को किराया अनादि खर्च भी नहीं दिए जा रहे है. केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय का नाम भुनाने में माहिर “अनंत विकास स्रोत“ नामक संस्था ने एच.डी.एफ.सी.बैंक के लोगों के बीच मकान मालिक से शुरूआती तौर पर ११ महीने का ही अनुबंध यह कहकर किया था कि आगे नियमानुसार ११-११ महीने का अनुबंध बढ़ाया जायेगा.
आलावे पुष्ट सूचना के अनुसार संस्था ने बैंक में नौकरी देने एवं बैंक से कर्ज दिलाने के नाम पर लाखों रूपये वसूले गए हैं.

मंगलवार, 26 जनवरी 2010

नीतीश के सुशासन को लेकर उनके घर-जिले मे उठा सवाल:दोषी कौन?कुशासन या किसान?

वेशक बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बिहार और बिहारियो को गौरर्वान्वित करने के जी-तोड प्रयास व उनके नेकइरादे पर फिलहाल सीधी उंगली नही उठाई जा सकती.खासकर नालन्दा को वे और भी प्रतिष्ठित बनाना चाहते है.इसपर भी तत्काल छींटाकशी करना बेईमानी ही होगी.लेकिन आजकल समुचे देश मे “सुशासन बाबू” के नाम से बहुचर्चित श्री कुमार के घर-जिले मे सर्वत्र जो कुछ नजारा दिख रहा है,वे प्रमाणित करते है कि उनके मातहत शासन-व्यवस्था संभाल रहे शीर्ष अधिकारी लोग भविष्य का बेडागर्क करने का पूरा मन बना लिये है और यही हाल रहा तो निश्चित तौर पर यहाँ के कुशासान का ठीकरा मुख्यमंत्री के सिर पर ही फूटेगा.आखिर “पुनः लौट न आये लालू का भूत” का भय दिखाकर कब तक सुशासन की नाव खेते रहेगे.

करीव एक सप्ताह पूर्व नालंदा जिले के नगरनौसा अंचल के एन.एच.30ए पर अवस्थित रामघाट बोधीबिगहा से रामपुर गांव तक प्रधानमंत्री ग्रामीण सडक योजना के तहत बनाई जा रही मार्ग के निर्माण के दौरान एक दबंग ठेकेदार द्वारा मनमानी-लूटखसोट करने की शिकायत जिला-प्रशासन के शीर्ष अधिकारियो बी.डी.ओ.से जिलाधिकारी तक से की गई,लेकिन उनके कान मे जूँ तक न रेंगा.यह वगैर राजस्वअधिकारी के स्वीक्रिति के ठेकेदार पटवन,कब्रिस्तान तक को भर ही रहा है,जेसीबी मशीन द्वारा एक अधिकारी की तरह रिश्व्त लेकर कमजोर किसानो की रैयती जमीन पर भी सडक बना रहा है. शिकायत के बाद जहानाबाद का रहनेवाला संबधित ठेकेदार ने अपनी मनमानी और भी बढा दी. इसके बाद सारे मामले की शिकायत फैक्स व ईमेल द्वारा सीधे मुख्यमंत्री से की गई.लेकिन लोगों मे घोर आश्चर्य और निराशा का भाव दिख रहा है क्योंकि उनके स्तर से भी कोई कार्रवाई नही की जा रही है.इस मामले मे आम ग्रामीण “लालूजी”को ही बेहतर बताते है और कहते है कि कम से कम उनका अपने अधिकारियो पर पूर्ण नियंत्रण था और आम ग्रामीणो की शिकायतो को वे गंभीरता से लेते थे.

एक ताजा मिली शिकायत का आंकलन करने पर समझ मे नही आता है कि दोषी कौन है.सुशासन बाबू का कुशासन या किसान? नालन्दा जिले के चंडी थानांतर्गत थरथरी प्रखंड के मकुनन्दबिगहा गांव निवासी एक किसान परिवार की कहानी “अन्धेर नगरी-चौपट राजा” की याद ताजा कर देती है.कहानी चार गरीव किसान भाईयो की है.जो बाढ राहत मुआवजा प्रक्रिया की सही जानकारी न होने के कारण जमीन की एक ही जमाबन्दी रशीद पर अलग-अलग 1800रू.राशि भुगतान पा ली. यह मामला जब प्रकाश मे आया तो प्रखंड विकास पदाधिकारी ने चारो किसान भाईयो के विरूद्ध थाना मे मामला दर्ज करा दिया.अब थाना का एक छोटा बाबू उससे बतौर नजराना प्रति भाई 5000रू.. यानि 20000रू. मांग रहा है.जबकि420 का दोषी यदि यदि इन किसान भाईयो को मान लिया भी जाय तो इनलोगो से कही अधिक गुनाहगार पंचायतसेवक, मुखिया, ग्रामसेवक, अंचलनिरीक्षक से लेकर खुद मुकदमा करने वाले प्रखंड विकास पदाधिकारी ही है.क्योंकि किसी भी किसान को आपदा संबन्धी मुआवजा इन सबो के गहन जांच-पडताल के वगैर नही मिलती.भादवि के तहत चंडी थाना मे दर्ज इन लोगों को पाक-साफ रखा गया है.इस प्रकरण का रोचक पहलू है कि पीडित चारो भाईयो मे एक राजकुमार नामक भाई ने सुचनाधिकार के तहत प्रखंड कार्यालय संबधी सूचना पाकर प्रखंड विकास पदाधिकारी के विरूद्ध लाखो रू.के एक बडे कागजी“डीजल घोटाले” का पर्दाफाश किया था.समाचार-पत्रो की सुर्खिया बने इस प्रकरण मे अब तक कोई कार्रवाई नही की गई है,जबकि बदले की कार्रवाई स्वरूप दर्ज मुकदमा मे चारो किसान भाईयो को दबोचने के लिये पुलिस खाक खाक छानती फिर रही है.