सीधी नज़र लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
सीधी नज़र लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 2 अगस्त 2011

कहीं मनमोहन सरकार के लिए खतरे की घंटी न बन जाए विपक्ष के साथ ये "डील"


आखिरकार सरकार ने हमलावर विपक्ष के आगे हथियार डाल दिए। संसद में दो दिन तक हुए हंगामे के बाद सरकार ने महंगाई के मुद्दे विपक्ष से समझौता कर लिया। इस समझौते के तहत बुधवार को लोकसभा और राज्यसभा में महंगाई पर चर्चा होगी। चर्चा के बाद वोटिंग भी होगी, जिसके लिए सरकार पहले तैयार नहीं थी। सवाल है कि ये समझौता सरकार के लिए राहत की सांस लेकर आया है या खतरे की घंटी।
विपक्ष और सरकार के बीच तीन शर्तों पर समझौते
पहली शर्त- लोकसभा में महंगाई पर चर्चा
बुधवार को लोकसभा में नियम 184 के तहत महंगाई पर चर्चा होगी। नियम 184 का मतलब है बहस के बाद वोटिंग होगी और सरकार को अपने वोट जुटाने होंगे।
दूसरी शर्त- राज्यसभा में भी महंगाई पर चर्चा
बुधवार को लोकसभा में महंगाई पर चर्चा होने के बाद राज्यसभा में भी आगे जाकर महंगाई पर नियम 167 के तहत चर्चा की जाएगी। उधर लोकसभा में बुधवार को ही आतंकवाद पर नियम 176 के तहत छोटी बहस होगी।
तीसरी शर्त- लोकपाल बिल
अब तय हो गया है कि गुरुवार को संसद में लोकपाल बिल पेश किया जाएगा। पहले ये बिल बुधवार को पेश होना था।
जाहिर है विपक्ष इन मामलों में सरकार के झुकने में अपनी जीत देख रहा है। साथ ही लेफ्ट और एनडीए तृणमूल, बीएसपी और समाजवादी पार्टी को भी घेरने का मौका तलाश रहे हैं। क्योंकि ये दल संसद के बाहर तो महंगाई के खिलाफ बोलते हैं, लेकिन संसद के भीतर सरकार के साथ खड़े हो जाते हैं। हालांकि बीएसपी और समाजवादी पार्टी भूमि अधिग्रहण बिल को लेकर सरकार पर हमलावर हैं। लेकिन महंगाई के मुद्दे पर एनडीए और लेफ्ट दोनों साथ खड़े हैं।
साफ है सरकार संसद न चलने का ठीकरा अपने सिर नहीं फोड़ना चाहती है। लिहाजा उसने एक कदम पीछे आने का फैसला किया। लेकिन सरकार को बैकफुट पर देख विपक्ष के तेवर और आक्रामक हो गए हैं। विपक्ष की रणनीति है कि महंगाई और आतंकवाद के मुद्दे पर सरकार को घेरने के बाद भ्रष्टाचार के मुद्दे पर सीधे प्रधानमंत्री पर निशाना साधा जाए। टेलीकॉम घोटाले के बाद सीएजी ने कलमाडी के मामले में भी पीएमओ का नाम लेकर विपक्ष को मजबूत हथियार थमा दिया है।

कोई बिछड़ा यार मिला दे...ओय रब्बा

मेरे दोस्तों की तो काफी लम्बी लिस्ट है, लेकिन मैं आज एक खास दोस्त के बारे में बताऊंगा जिसे मैं इस दिन बहुत मिस करता हूँ। बात १९९३-९३ की है। उस समय मैं थर्ड क्लास में गाव के सबसे अच्छे स्कूल बाल विकाश विद्यालय में पड़ता था। मेरे क्लास में लड़का - लड़की तो बहुत पढते थे। लेकिन उसमे मेरी एक खास दोस्त थी जिसका नाम था, "तन्मीर जहाँ " बड़ा अच्छा नाम था। वो गावं के थाने के बड़ा बाबु की बेटी थी। उसके नाम से ही लग रहा होगा की कोई सहजादी होगी। और सही में वो सहजादी ही थी सिर्फ देखने में ही नहीं बल्कि बात करने और सभी मामले में। दोनों साथ में खेलते कूदते थे लेकिन अचानक एक दिन पता चला की उसके पापा जी का ट्रान्सफर हो गया और वो जाने लगी, तभी तो संचार क्रांति नहीं था और न ही मेरे घर में फ़ोन था। और वो जहाँ जा रही थी उसका नंबर भी नहीं था। बस ४ साल की दोस्ती मैं हमेशा याद करता हूँ। और उसे खोजने की कोशिस करता हूँ। फसेबूक की आबादी भी इतनी बढ गयी है इसीलिए सोचा शायद वो इस पर हो इसीलिए किसी को मालूम हो उसके बारे में तो जरुर बताएं । "हैप्पी फ्रेंडशिप डे तन्नु"      
@सन्नी शरद

सावधान !! सुअर की चर्बी खा रहे हैं हम और हमारे बच्चें


"Laysचिप्स के पैकेट में दरअसल सूअर की चर्बी है ”


इस बात को लेकर कुछ अरसे पहले पाकिस्तान में काफी हंगामा हुआ था,जिस पर ढेरों आरोप और सफाइयां दस्तावेजों सहित मौजूद हैं। हैरत की बात यह दिखी कि इस पदार्थ को कई देशों में प्रतिबंधित किया गया है किन्तु अपने देश में धड़ल्ले से उपयोग हो रहा।
मूल तौर पर यह पदार्थ सूअर और मछली की चर्बी से प्राप्त होता है और ज्यादातर नूडल्स, चिप्स में स्वाद बढाने के लिए किया जाता है। रसायन शास्त्र में इसे Disodium Inosinate कहा जाता है जिसका सूत्र है C10H11N4Na2O8P1
होता
यह है कि अधिकतर (ठंडे) पश्चिमी देशों में सूअर का मांस बहुत पसंद किया जाता है। वहाँ तो बाकायदा इसके लिए हजारों की तादाद में सूअर फार्म हैं। सूअर ही ऐसा प्राणी है जिसमे सभी जानवरों से अधिक चर्बी होती है। दिक्कत यह है कि चर्बी से बचते हैं लोग। तो फिर इस बेकार चर्बी का क्या किया जाए? पहले तो इसे जला दिया जाता था लेकिन फिर दिमाग दौड़ा कर इसका उपयोग साबुन वगैरह में किया गया और यह हिट रहा। फिर तो इसका व्यापारिक जाल बन गया और तरह तरह के उपयोग होने लगे। नाम दिया गया 'पिग फैट'
1857 का वर्ष तो याद होगा आपको? उस समयकाल में बंदूकों की गोलियां पश्चिमी देशों से भारतीय उपमहाद्वीप में समुद्री राह से भेजी जाती थीं और उस महीनों लम्बे सफ़र में समुद्री आबोहवा से गोलियां खराब हो जाती थीं। तब उन पर सूअर चर्बी की परत चढ़ा कर भेजा जाने लगा। लेकिन गोलियां भरने के पहले उस परत को दांतों से काट कर अलग किया जाना होता था। यह तथ्य सामने आते ही जो क्रोध फैला उसकी परिणिति 1857 की क्रांति में हुई बताई जाती है।
इससे परेशान हो अब इसे नाम दिया गया 'ऐनिमल फैट' ! मुस्लिम देशों में इसे गाय या भेड़ की चर्बी कह प्रचारित किया गया लेकिन इसके हलाल न होने से असंतोष थमा नहीं और इसे प्रतिबंधित कर दिया गया। बहुराष्ट्रीय कंपनियों की नींद उड़ गई। आखिर उनका 75 प्रतिशत कमाई मारी जा रही थी इन बातों से। हार कर एक राह निकाली गई। अब गुप्त संकेतो वाली भाषा का उपयोग करने की सोची गई जिसे केवल संबंधित विभाग ही जानें कि यह क्या है! आम उपभोक्ता अनजान रह सब हजम करता रहे। तब जनम हुआ E कोड का।
तब से यह E631 पदार्थ कई चीजों में उपयोग किया जाने लगा जिसमे मुख्य हैं टूथपेस्ट, शेविंग क्रीम, च्युंग गम, चॉकलेट, मिठाई, बिस्कुट, कोर्न फ्लैक्स, टॉफी, डिब्बाबंद खाद्य पदार्थ आदि। सूची में और भी नाम हो सकते हैं। हाँ, कुछ मल्टी-विटामिन की गोलियों में भी यह पदार्थ होता है। शिशुयों, किशोरों सहित अस्थमा और गठिया के रोगियों को इस E631 पदार्थ मिश्रित सामग्री को उपयोग नहीं करने की सलाह है लेकिन कम्पनियाँ कहती हैं कि इसकी कम मात्रा होने से कुछ नहीं होता।
अब बताया तो यही जा रहा है कि जहां भी किसी पदार्थ पर लिखा दिखे
E100, E110, E120, E 140, E141, E153, E210, E213, E214, E216, E234, E252,E270, E280, E325, E326, E327, E334, E335, E336, E337, E422, E430, E431, E432, E433, E434, E435, E436, E440, E470, E471, E472, E473, E474, E475,E476, E477, E478, E481, E482, E483, E491, E492, E493, E494, E495, E542,E570, E572, E631, E635, E904
समझ लीजिए कि उसमे सूअर की चर्बी है। (साभार)

सोमवार, 1 अगस्त 2011

कम से कम कॉल तो कर लो पत्रकारिता के निकम्मों !!

हर जगह रिज्यूम  देकर आ गया, लेकिन कहीं से कोई सुगबुगाहट नहीं है। रिज्यूम में साफ-साफ लिखा है कि मैं न्यूज़ रूम साफ्टवेयर पर काम करना अच्छी तरह से जानता हूँ। स्क्रिप्टिंग भी काफी अच्छी कर लेता हूँ।  साथ-साथ हर वो काम करना जानता हूँ,जो कि एक न्यूज़ चैनल की प्रोडक्शन टीम में होता है। फिर भी किसी अंधे को दिखता क्यों नहीं कि जिसने भी अपना रिज्यूम दिया है और उसमें लिखा क्या है। किसी के अन्दर ईमानदारी नाम की कोई चीज़ नहीं है। सब जानते है कि किस को कब और कैसे काम पर रखना है। मेरे पास लगभग हर चीज़ है पर फिर भी किसी जगह से कॉल क्यों नहीं आती है ! कारण है कि मेरे पास मीडिया में काम करने के लिए सबसे जरूरी क्वालिटी सिफारिश नही है।
कई ऐसे लोग हैं, जिनको ढंग से हिंदी टाइपिंग भी नहीं आती है और वह शहर के नामी गिरामी चैनलों में काफी अच्छी जगहों पर काम कर रहे हैं। उनमें से कुछ  नाम तो ऐसे है जिन्हें कुछ भी नहीं आता और जब भी मुझसे मिलते है तो कुछ ना  कुछ पूछते ही हैं। अब ऐसे लोग कैसे बहाल हो गये, किसी के पास है इस बात का जवाब ! जवाब हर वो इंसान जानता है जो इस क्षेत्र से जुड़ा हुआ है।
अगर मेरे पास किसी की सिफारिश नहीं है, किसी की पैरवी नहीं है तो इसमे मेरा क्या दोष है! मैं जानता हूं कि मै किस काम को ज्यादा अच्छे से कर सकता हूँ। मेरा कहने का सिर्फ इतना ही मकसद है कि जो अपना रिज्यूम कहीं जमा करते हैं तो उनलोगों को चाहिये कि जो उसने लिखा है वो सही है या नहीं,उसकी जाँच तो कर लें। पर कोई ये ज़हमत उठाना नहीं चाहता,क्योंकि उनके रिज्यूम पर किसी का रेफरेंस नहीं लिखा होता है।
इस बात का उदाहरण है पटना का एक बहुत बड़ा अख़बार, जोकि अपने आप को सबसे बड़ा अख़बार बताता है। उसमें परीक्षा आयोजित कि गई थी। मैं और मेरे कुछ मित्र परीक्षा देने के लिए बड़े मन से तैयारी कर के गये थे। परीक्षा शुरू हुई। अचानक हमने सुना कि जो लोग वहाँ बैठे थे। निरीक्षण करने के लिए उनमें वो महोदया भी बैठी थी, जो कि वहाँ की एचआर थीं और उनकी देखरेख में हीं चयन की सारी प्रक्रिया सम्पन्न होनी थी। ख़ुद वह बोल रही थी कि “क्या बेकार में परीक्षा का आयोजन किया है जबकि पहले से ही सारी सीटें बुक हो चुकी हैं”।
इस बात से क्या पता चलता है यही कि जहां भी जाओ वहां प्रत्यक्ष रूप से तो नहीं, पर परोक्ष रूप से नो वैकेंसी  की तख्ती अन्दर से लगी रहती है। यदि किसी बाहर के आदमी को रखना हीं नहीं है तो साफ-साफ क्यों नहीं एक तख्ती पर लिख कर टांग देते कि यहां केवल सिफारिश वालों को ही रखा जाता है।
शिकायत है कि अगर आप के यहाँ कोई अपना रिज्यूम जमा करता है तो कम से कम उसको बुलाकर यह तो जांच कर लो कि वह जो दावे कर रहा है,उसमें कितनी सच्चाई है। यदि उसके बाद लगे कि वह किसी काम का नहीं है तो उसे बाहर का रास्ता दिखा दो । कम से कम कॉल तो करो।

रविवार, 31 जुलाई 2011

क्यों लगता है ऐसा हो गया अंधा भारत का अपना कानून !!

त्रासदी ही है कि एक लड़की के बलात्कार और हत्या के आरोपी की सजा इस बिना पर कम कर दी जाए कि वह शादीशुदा है और एक लड़की का बाप भी। अभी कुछ साल पहले की दलील कुछ ऐसी थी कि युवक एक आईपीएस अफसर का बेटा है और साथ ही भावी वकील भी।
यह युवक संतोष कुमार सिंह है जिस पर 14 साल पहले कानून की विद्यार्थी प्रियदर्शिनी मट्टू के बलात्कार और हत्या का आरोप है। सुप्रीम कोर्ट के ताजा फैसले को सुनते हुए 3 दिसंबर, 1999 की दोपहर याद आ गई जब एडिशनल सेशन जज जी पी थरेजा ने 499 पेज के अपने फैसले में कहा था- हालांकि मैं जानता हूं कि संतोष ने ही इस अपराध को अंजाम दिया है लेकिन मैं उसे संदेह का लाभ देते हुए बरी करता हूं। ऐसा लगता है कि कानून उन लोगों के बच्चों पर लागू नहीं होते जिन पर खुद कानून को लागू करने की जिम्मेदारी होती है। अपने फैसले में थरेजा ने माना था कि दिल्ली पुलिस ने जांच के दौरान संतोष को मदद दी। मामले में इंस्पेक्टर ललित मोहन ने झूठे सबूत गढ़ने और अभियुक्त के बचाव का माहौल तैयार करने में भूमिका निभाई। बाद में सीबीआई के हाथों जांच की कमान आने पर भी डीएनए के साथ छेड़छाड़ दिखाई दी। इसलिए यह जांच भारतीय साक्ष्य
अधिनियम की धारा 45 मददगार साबित नहीं हो सकी। यहां तक कि प्रियदर्शिनी के नौकर और महत्वपूर्ण गवाह को ढूंढा नहीं जा सका। (यह बात अलग है कि प्रिंट का एक जुझारू पत्रकार इस नौकर को बिहार के एक गांव में ढूंढ निकालता है और उसका पक्ष छाप भी देता है) कुल मिलाकर यह मामला पुलिस और जांच एजेंसियों की सांठगांठ और लापरवाही का नमूना साबित हुआ। उंगलियों के निशान, हेलमेट के रखाव और अंदरूनी कपड़ों तक के मामले में जो उदासीनता बरती गई, उसने इस मामले को कमजोर बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। पूर्व राष्ट्रपति के आर नारायण ने इस मामले की दुर्भाग्यपूर्ण हालत देखते हुए कहा था कि न्याय के रक्षा मंदिर अब केसिनो में तब्दील हो गए हैं।
थरेजा की टिप्पणियों ने दिल्ली पुलिस के बेहद पक्षपातपूर्ण रवैये की धज्जियां उड़ा दी थीं। शरीर पर 19 जख्मों के निशान लिए प्रियदर्शिनी की जांच करने में पुलिस ने न सिर्फ कोताही बरती थी बल्कि पूरी लीपापोती भी थी की क्योंकि उस समय संतोष के पिता पुलिस महानिरीक्षक थे।
खैर, 1999 की उस दोपहर संतोष तकरीबन हंसते हुए पटियाला हाउस कोर्ट से बाहर निकला था। उसकी खुशी और फुर्ती देखने लायक थी। उस दिन मीडिया के लिए उसकी एक तस्वीर को कैद करना बड़ा मुश्किल साबित हुआ था और उसकी हंसी देख कर किसी भी कैमरामैन के लिए विश्वास करना आसान नहीं था कि यही वह अभियुक्त है जिस पर धारा 302 और 376 कोई असर नहीं छोड़ सकी। वैसी ही हंसी जिसने रूचिका ममाले में आला पुलिस अधिकारी राठौर को जेल भिजवा दिया था।
लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं हुई। केस आगे बढ़ता गया। प्रियदर्शिनी का परिवार हमेशा के लिए दिल्ली छोड़ कर जम्मू जा बसा था लेकिन वे न्याय पाने के लिए सक्रिय रहे। प्रियदर्शिनी के दोस्तों ने जस्टिस फार प्रियदर्शिनी की मुहिम चलाई और इंडिया गेट पर जाने कितनी मोमबत्तियां जलाकर सोते हुए समाज और न्यायिक व्यवस्था को झकझोरने की कोशिश की। जेसिका लाल और नीतिश कटारा मामले की तरह प्रियदर्शिनी की हत्या को भी जनता और मीडिया ने बराबर जिंदा रखा। इन दोनों ने ही न्यायालिका को कुछ भी भूलने नहीं दिया।
लेकिन जनता और मीडिया की एक आदत थोड़े से न्याय के बाद थक जाने की भी होती है। ताजा फैसले के तहत संतोष के बीवी-बेटी की दुहाई दी गई है। लगता है अब एक बार फिर जनता और मीडिया का काम शुरू होता है। क्या परिवार नामक संस्था से जुड़ जाने से अपराध कम हो जाता है और अपराधी अतिरिक्त संवेदना का पात्र बन जाता है, वह भी ऐसी स्थिति में जब कि अपराधी अब भी अपने अपराध को कबूल करने को राजी नहीं।.....@अनुभव भारतीय

सरकारी दलालों के हाथ कलप-कलप के मर रहे हैं हमारे अन्नदाता

हमारे देश में संविधान की कोई अहमियत है या नहीं। अन्न उगाने वाले हमारे देश के  मूल निर्माता किसान आए दिन आत्म हत्या कर रहे है..सिर्फ इसलिए कि उन्हें अपनी लागत के बराबर भी मूल्य नहीं मिल रहा । उनकी मेहनत की कमाई खा रहे हैं, सरकार और उसके पूंजीपति दलाल............

शनिवार, 30 जुलाई 2011

वीरांगना रेशमा रंगरेजी को राष्ट्रीय सम्मान क्यों नही मिल रहा !!

गुजरात के नानपुर की है ये वीरांगना
हाल में अहमदाबाद में 8 जिन्दा बम पकड़ने वाली महिला वीरांगना रेशमा रंगरेजी भारत देश की एक जिम्मेदार नागरिक बन कर अपना फ़र्ज़ निभाया और अपने ही पति को जेल भिजवाने में भी कोई कोर कसर न छोड़ी। वेशक तब उनकी नजर में पति से प्यारा राष्ट्रधर्म है। उनके इस साहस भरे कार्य के लिए गुजरात सरकार ने 25000 का पुरुस्कार प्रदान किया है |
लेकिन,आज हमारे देश के एक सवाल है कि जिस महिला ने अपना सब कुछ राष्ट्र के नाम बलिदान कर दिया,उस वीरांगना के लिए मात्र रूपए का ही पुरुस्कार दिया जाए!! क्योंकि उनके पति की खतरनाक योजना कामयाब हो जाती तो निश्चित तौर पर सैकड़ों जाने जाती।
इस हिसाब से गुजरात के नानपुर की वीरांगना रेशमा जी ने
देश को एक भारी क्षति होने से बचाया| क्या इस अदम्य साहस के लिए वे भारत सरकार की राष्ट्रीय वीरता पुरुस्कार के हकदार नही हैं!! क्योंकि,यह प्रमाणित करने के लिए काफी है कि आज भी हमारे देश की वीरांगना भारत देश के लिए अपने पति और परिवार को भी कुर्बान कर सकती है।...............(ईमेल द्वारा प्राप्त सूचना)

शुक्रवार, 29 जुलाई 2011

देश में पहली समलैंगिक शादी को कोर्ट की मुहर

देश में पहली समलैंगिक शादी शुक्रवार को गुडगांव में रचाई गई। उत्तरप्रदेश के बागपत जिले की सविता और बीना की पहली लेस्बियन शादी को कोर्ट ने अनुमति दे दी तथा इन्हें पुलिस प्रोटक्शन भी दी। सविता और बीना की बचपन से ही गहरी दोस्ती थी।

दोनों ने स्कूल और कॉलेज साथ-साथ किया। सविता और बीना ने गुडगांव भागकर आई तथा जिला अदालत में एक अर्जी दी। जिस पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने यह फैसला लिया है। गौरतलब है कि दिल्ली हाईकोर्ट ने अपने फैसले में कहा था कि >समलैंगिक सम्बन्ध रखना कोई अपराध नहीं है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश विमल कुमार ने दोनों के बयान दर्ज कर लिए है। बयान में बताया कि सविता और बीना ने 22 जुलई 2011 को अपनी मर्जी से शादी की थी। शादी के लिए उनके ऊपर किसी का दबाव नहीं है और न ही किसी लालच के कारण वे ऎसा कर रही है। बीना और सविता बचपन की दोस्त है। यह दोस्त और आगे बढ गई और वे लेस्बियन बन गई।

अन्ना को एक और झटका,एनडीएमसी से भी अनुमति नहीं

लोकपाल बिल पर जनता के साथ सरकार के धोखे के खिलाफ अन्ना हजारे के प्रस्तावित अनशन को एक और झटका लगा है। अन्ना को जंतर मंतर पर अनशन के लिए अब नई दिल्ली नगरपालिका परिषद की भी अनुमति लेनी होगी।

गौरतलब
है कि दिल्ली पुलिस ने अन्ना को 16 अगस्त से प्रस्तावित अनश्यान की अनुमति नहीं दी है। पुलिस ने कहा कि अन्ना का अनशन कई दिनों तक चल सकता है जबकि जंतर मंतर पर किसी को एक दिन से ज्यादा प्रदर्यान की अनुमति नहीं दी जा सकती। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने दिल्ली क्षेत्र में 9 सितंबर तक धारा 144 लगा दी।

उधर अन्ना के अनशन में प्रशासन ने एक और बाधा खड़ी कर दी
जब उन्हें अनशन के लिए एनडीएमसी से अनापत्ति प्रमाण पत्र लेने के कहा गया। अब अन्ना बिना एनओसी के अनशन नहीं कर पांएगे।

जंतर मंतर पर अब कैसे करेंगे अनशन अन्ना


दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे को 16 अगस्त से जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन अनशन के लिए इजाजत नहीं दी। मजबूत लोकपाल बिल के लिए सरकार पर दबाव बनाने में जुटी टीम अन्ना को इससे जोर का झटका लगा है। संसद के मानसून सत्र के दौरान सदन के आसपास धारा 144 लागू करने के आदेश दिए गए हैं।
अन्ना हजारे ने बीते अप्रैल में जन लोकपाल की लड़ाई का शंखनाद किया था। सरकारी लोकपाल बिल को कमजोर बताते हुए अन्ना ने 16 अगस्त से जंतर-मंतर पर अनशन पर बैठने की घोषणा की थी। दिल्ली पुलिस ने हजारे और उनके समर्थकों से कहा है कि वह सरकार के लोकपाल विधेयक के विरोध में अपने प्रस्तावित अनिश्चितकालीन अनशन के लिए जंतर-मंतर के पास नहीं बैठ सकते। पुलिस ने उनसे अनशन के लिए राजधानी के बाहरी इलाकों में स्थित किसी जगह का चुनाव करने अथवा संसद के पास अपने प्रदर्शन के लिए निश्चित समयसीमा की जानकारी देने को कहा है। हजारे ने घोषणा की थी कि वह सरकारी लोकपाल विधेयक को वापस लेने की मांग के लिए 16 अगस्त से जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठेंगे। इस सिलसिले में अन्ना समर्थक दल ने गृह मंत्रालय और दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कई बैठकें कीं और अधिकारियों ने उन्हें इस फैसले की जानकारी दी। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक दिल्ली पुलिस ने इस फैसले के लिए वर्ष 2009 के सुप्रीम कोर्ट के एक निर्देश का हवाला देते हुए कहा कि एक अगस्त से संसद के शुरू होने वाले सत्र को देखते हुए वह जंतर-मंतर समेत दिल्ली में कहीं भी अनिश्चितकालीन प्रदर्शन की अनुमति नहीं दे सकते।

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने भेजा था गैंगरेप के मामले में को राहुल गांधी नोटिस


हाईकोर्ट ने ली कलमाडी की क्लास

 
दिल्ली हाईकोर्ट ने राष्ट्रमंडल खेलों घोटाले में आरोपी सुरेश कलमाडी को झटका देते हुए कहा कि वो जेल में बैठे भी पत्र द्वारा संसद में सवाल पूछ सकते है। उल्लेखनीय है कि कलमाडी ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी कि वे मानसून सत्र में शामिल होने के लिए अनुमति की लिए अर्जी दाखिल की थी। हाई कोर्ट ने याचिका की सुनवाई करते हुए कलमाडी से पूछा कि पहले ये बताए पिछले 5 सालों में वो कितनी बार संसदीय कार्यवाही में शामिल हुए। कोर्ट ने कहा कि आखिर कलमाडी को सांसद जाने की जरूरत क्या है। वो चाहे तो जेल से ही सवाल लिखकर स्पीकर को भेज सकते है। और उन्हें लिखित में जवाब मिल सकता है। अगर कलमाडी संसदीय कार्यवाही देखना चाहते है तो वो टीवी पर देख सकते है।

जंतर मंतर पर अनशन की इजाजत नहीं, अन्ना जाएंगे सुप्रीम कोर्ट

जन लोकपाल बिल के लिए संघर्ष कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे जंतर मंजर पर अनशन की इजाजत नहीं देने गुस्साए हुए हैं। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें जंतर मंतर पर धरना देने से रोका गया, तो वह सुप्रीम कोर्ट जाएंगे। इसे उन्होंने मौलिक अधिकार का हनन करार दिया है।

गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस ने एक अगस्त से संसद का मॉनसून सत्र शुरू होने का हवाला देकर जंतर-मंतर सहित नई दिल्ली क्षेत्र में कहीं भी धरना-अनशन की इजाजत देने से इनकार कर दिया है। पुलिस ने क्षेत्र में धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू करने की घोषणा की है। दिल्ली पुलिस की ओर से लिखी चिट्ठी में अन्ना को अनशन के लिए नई दिल्ली के बाहर का क्षेत्र चुनने की सलाह दी है और इस बातचीत करने के लिए उन्होंने बुलाया है। अन्ना, कैबिनेट द्वारा मंजूर किए गए लोकपाल बिल के प्रारूप से नाराज हैं और इसके चलते उन्होंने एक बार फिर 16 अगस्त से अनशन शुरू करने का ऎलान किया है। इस प्रारूप को कैबिनेट ने गुरूवार को मंजूरी दी थी।

गुरुवार, 28 जुलाई 2011

अन्ना टीम के जन लोकपाल विधेयक पर सियासी दलों का मंथन


लोकपाल‍ बिल को लेकर देश की सियासी पार्टियों के बीच विचार-मंथन होना है. इससे पहले मजबूत लोकपाल के गठन को लेकर समाजसेवी अन्‍ना हजारे ने अपनी टीम के स्‍तर से देश की प्रमुख राजनीतिक पार्टियों के नेताओं से मुलाकात कर राय ली और अपने पक्ष से अवगत कराया.
वैसे प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की ओर से बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में लोकपाल विधेयक पर साझा दृष्टिकोण आने की कम ही संभावना है. दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की अगुवाई वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) और वामदलों ने अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं. जानिए किस पार्टी ने अन्‍ना को दिया किस तरह का आश्‍वासन...
लोकपाल पर भाजपा का रुख
गांधीवादी अन्ना हज़ारे और उनके साथी कार्यकर्ताओं ने भाजपा के शीर्ष नेताओं से मुलाकात की, जिसमें समाज के सदस्यों को प्रभावी और सशक्त लोकपाल के मुद्दे पर मुख्य विपक्षी दल के समर्थन का आश्वासन मिला. इस बैठक के बाद भाजपा प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद ने कहा, ‘‘हमने हज़ारे पक्ष को आश्वासन दिया है कि भाजपा प्रभावी और मजबूत लोकपाल के गठन की उनकी मांग का समर्थन करेगी. हज़ारे पक्ष से मिलने के बाद लोकपाल के मुद्दे पर पार्टी का औपचारिक रुख तय करने के लिये भाजपा के शीर्ष नेताओं ने अलग से बैठक की.’’
जदयू की राय
अन्‍ना हज़ारे और उनके साथी कार्यकर्ता अरविंद केजरीवाल, किरण बेदी और मनीष सिसौदिया ने बिहार के मुख्यमंत्री और जद-यू के वरिष्ठ नेता नीतीश से मुलाकात की थी. करीब 40 मिनट चली इस मुलाकात के बाद नीतीश ने संकेत दिया कि वे हज़ारे पक्ष के सुझावों के आधार पर अपने राज्य में लोकायुक्त का गठन करना चाहते हैं. नीतीश ने कहा, ‘‘हमने अभी हज़ारे पक्ष के मसौदे का विस्तृत अध्ययन नहीं किया है. मसौदे पर गौर करने, अपनी पार्टी (जद-यू) के भीतर चर्चा करने और सहयोगी दलों के साथ बातचीत करने के बाद ही हम लोकपाल के मुद्दे पर अपना रुख तय करेंगे.’’
सत्ताधारी कांग्रेस की राय
अन्‍ना हजारे ने कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकत कर कांग्रेस से भी मतभेद दूर करना चाहा. इसके बावजूद मुख्य पांच ऐसे मुद्दे हैं, जिनपर सरकार और अन्ना की टीम के बीच पेंच फंसा है:
पहला मुद्दा
: लोकपाल चयन समिति के सदस्य
सिविल सोसायटी चाहती है कि लोकपाल चुनने वाली समिति के 11 सदस्यों में पीएम, नेता प्रतिपक्ष, और एक वरिष्ठ मंत्री के अलावा बाकी गैर राजनीतिक लोग हों. जिसमें सीएजी और सीवीसी जैसे लोग भी शामिल हों. जबकि सरकार चाहती है कि चयन समिति में ज्यादा से ज्यादा राजनीतिक लोग हों, सीवीसी और सीएजी तो कतई नहीं.
दूसरा मुद्दा: लोकपाल के दायरे में पीएम?
सिविल सोसायटी पीएम को भी लोकपाल के दायरे में चाहती है जबकि सरकार इसमें रिटायरमेंट के बाद की शर्त जोड़ रही है.
तीसरा मुद्दा:लोकपाल को हटाने की प्रक्रिया
सिविल सोसायटी ये हक आम आदमी को भी देना चाहती है कि वो सुप्रीमकोर्ट में मुकदमा कर लोकपाल को हटवा दे. जबकि सरकार पूरी तरह इसे सरकार के कब्जे में रखने चाहती है.
चौथा मुद्दा:लोकपाल का दायरा
सिविल सोसायटी चाहती है कि पीएम, न्यायपालिका, सरकारी कर्मचारी, सांसद, मंत्री, सैनिक खरीददारी, नौकरशाह लोकपाल के दायरे में हों जबकि सरकार नौकरशाह, पद पर पीएम, उच्च न्यायपालिका सांसदों को इसके दायरे में नहीं रखना चाहती.
पांचवा मुद्दा:भ्रष्टाचार की सजा
सिविल सोसायटी चाहती है कि भ्रष्टाचार की सजा उम्रकैद हो जबकि सरकार 10 साल से ज्यादा की सजा के लिए तैयार नहीं.
माकपा की सोच
सरकार द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक से पहले अपना पक्ष मजबूत करने की कवायद में गांधीवादी अन्ना हज़ारे समर्थकों ने माकपा महासचिव प्रकाश करात से मुलाकात की. आरटीआई कार्यकर्ता अरविंद केजरीवाल और पूर्व आईपीएस अधिकारी किरण बेदी ने करात से माकपा मुख्यालय में मुलाकात की.इसमें प्रस्तावित लोकपाल विधेयक के बारे में समाज के सदस्यों के रख से दोनों नेताओं को अवगत कराया गया. माकपा के औपचारिक रुख का खुलासा सर्वदलीय बैठक में ही हो सकेगा.
राष्ट्रीय लोक दल की राय
अन्‍ना हजारे ने राष्ट्रीय लोक दल के प्रमुख अजित सिंह से मुलाकात की. इसमें प्रस्तावित लोकपाल विधेयक के बारे में समाज के सदस्यों के रुख से दोनों नेताओं को अवगत कराया गया. रालोद प्रमुख ने कहा कि हज़ारे के कारण ही देश में भ्रष्टाचार के खिलाप लोगों को जागरूक बनाया जा सका है. उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी हज़ारे पक्ष के मसौदे का मोटे तौर पर समर्थन करती है.
भाकपा का मत अभी तय नहीं
अन्‍ना हजारे पक्ष ने भाकपा नेता ए. बी. वर्धन से मुलाकात कर उनके विचार मांगे. भाकपा महासचिव ए.बी. वर्धन ने कहा कि उनकी पार्टी प्रस्तावित विधेयक पर चर्चा में भाग लेने के बारे में विचार कर रही है. भाकपा नेता ने कहा
, ‘‘हम सोच रहे हैं. हमारी पार्टी का शीर्ष नेतृत्व इस पर फैसला करेगा.’’

सरकारी लोकपाल को कैबनेट की मंजूरी, अन्ना विफरे

टीम अन्ना ने सरकारी लोकपाल बिल को लोकपाल के नाम पर जनता को धोखा बताया है। अपनी वेबसाइट पर टीम अन्ना ने सरकारी लोकपाल बिल की यह कमियां जारी की हैं। 
  • रिश्वतखोरी से दुखी आम आदमी की शिकायतें लोकपाल नहीं सुनेगा।

    निचले स्तर के अधिकारियों व कर्मचारियों के भ्रष्टाचार की जन लोकपाल के दायरे में नहीं आएगी।

    नगर निगम, पंचायत, विकास प्राधिकरणों का भ्रष्टाचार इसकी जांच के दायरे में नहीं आएगा।

    राज्य सरकारों का भ्रष्टाचार इसके दायरे में नहीं आएगा।

    प्रधानमंत्री, जजों और सांसदों का भ्रष्टाचार इसके दायरे में नहीं आएगा, यानि २-जी, कैश फॉर वोट, कामनवेल्थ, आदर्श, येदुरप्पा, जैसे घोटाले इससे एकदम बाहर रखे गए हैं।

    ७ साल से पुराना कोई भी मामला इसकी जांच के दायरे में नहीं आएगा... अर्थात बोफोर्स, चारा घोटाला जैसा कोई भी घोटाला इसकी जांच के दायरे से पहले ही अलग कर दिया गया है।

    लोकपाल के सदस्यों का चयन प्रधानमंत्री, एक मंत्री, लोकसभा अध्यक्ष, प्रधानमंत्री द्वारा मनोनीत एक बुद्धिजीवी, एक ज्यूरिस्ट, के हाथ में होगा क्योंकि इसके चयन के लिए जो समिति बनेगी उसमें एक बाकी के एक दो लोगो और होंगे, और उनकी कौन सुनेगा?

    लोकपाल के सदस्यों को ही सारा काम करना होगा यानि सारा का सारा काम ८ सदस्य करेंगे, अफसरों के पास निर्णय लेने के अधिकार नहीं होंगे, इससे सारा का सारा काम दो-तीन महीने में ही ठप हो जाएगा।
ज़ाहिर है कि नेता एक अच्छा लोकपाल बिल नहीं ला सकते. क्योंकि अगर एक सख्त लोकपाल कानून बना तो देश के आधे से अधिक नेता दो साल में जेल चले जायेंगे और बाकी की भी दुकानदारियाँ बंद हो जाएंगी। इसलिए यह ज़रूरी हो गया है कि हम यानी देश के आम लोग इस कानून को बनवाने की पहल करें.

बुधवार, 27 जुलाई 2011

भारत के खिलाफ एक आग है पाकिस्तानी विदेश मंत्री हिना रब्बानी खार


पाकिस्तान की युवा और पहली महिला विदेश मंत्री हिना रब्बानी खार जितनी खूबसूरत हैं उतनी ही चालाक भी। हिना ने भारत आने से पहले अलगाववादी नेताओं से मुलाकात कर अपनी मंशा का इजहार कर दिया। हालांकि हिना रब्बानी की जितनी उम्र है उससे ज्यादा समय से तो भारत के विदेश मंत्री एसएम कृष्णा सियासी अनुभव रखते हैं।
खूब सीख पढ़कर आई हैं
‌पाक के नेता भारत आने के बाद भारतीय नेताओं से मुलाकात से पहले हुर्रियत नेताओं को वार्ता के लिए आमंत्रित करते हैं। इससे वे अपना एजेंडा साफ करते हैं कि भारत संग बातचीत में जम्मू कश्मीर मसले पर उनका विशेष जोर हैं। हालांकि इस बार भारत ने रब्बानी के दौरे को अंतिम रूप देने से पहले ही साफ कर दिया था कि नई दिल्ली अलगाववादियों से भेंट से खुश नहीं होगा। रब्बानी को यह भी सलाह दी गई थी कि इसके बावजूद अगर वह अलगाववादियों से मुलाकात कर ही रही हैं तो कम से कम उनसे हिंसा का रास्ता छोड़ कर मुख्य धारा में शामिल होने की अपील जरूर करें।
चतुर और महत्वाकांक्षी
हिना काफी चतुर और महत्वाकांक्षी हैं। अनुभवहीनता के बावजूद उन्होंने पूर्व कानून मंत्री बरार अवान, पूर्व विदेश मंत्री सरदार आसिफ अली और नैशनल असेंबली की स्पीकर डॉ. फहमीदा मिर्जा जैसे राजनीतिक दिग्गजों को विदेश मंत्री पद की दौड़ से बाहर कर दिया। पाकिस्तान की पहली महिला विदेश मंत्री होने का गौरव हासिल करने वालीं हिना वहां के रुतबे वाले राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखती हैं। वह जाने-माने राजनेता गुलाम नूर रब्बानी खार की बेटी और पंजाब के पूर्व राज्यपाल व अपनी रंगीन मिजाजी के लिए चचिर्त गुलाम मुस्तफा खार की भतीजी हैं।
भारत के प्रति मानसिकता
विदेश मंत्री का पद संभालते ही हिना ने जता दिया था कि वह भारत के प्रति किस प्रकार की मानसिकता रखती हैं। खार ने कहा था‌ कि उनका देश दक्षिण एशिया में किसी देश का वर्चस्व स्वीकार नहीं करेगा। ना ही अमेरिका और ना ही चीन या भारत वर्तमान परिस्थितियों में इस्लामाबाद के रणनीतिक महत्व को कम कर सकते हैं। हिना अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन के उस बयान पर प्रतिक्रिया दे रही थी,जिसमें उन्होंने एशियाई क्षेत्र में भारत की प्रमुख भूमिका का समर्थन किया था।

मंगलवार, 26 जुलाई 2011

केन्द्रीय मंत्री जयराम ने स्वागत माला से जूतें पोंछे, किया खादी का अपमान

किया राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के खादी का अपमान
केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री जयराम रमेश ने  एक जनसभा में  सम्मान के लिए पहनाई गई सूत की माला से अपने जूते पोंछ लिए। यह वाकया बीकानेर के कोलायत में मुख्यमंत्री ग्रामीण बीपीएल आवास योजना के शुभारंभ समारोह का है।
 कहते हैं कि बतौर अतिथि सूत की माला पहनाकर जयराम रमेश का स्वागत किया गया । थोडी देर बाद मंत्री जी ने माला गले से उतार कर सामने टेबल पर रखी दी और मोबाइल से खेलने लगे। तभी अचानक उनकी निगाहे जूतों पर लगी धूल पर पडी। बस उन्होंने माला उठाई और उसी से जूते साफ कर लिये। जिस मंच पर उन्होंने ऎसा किया, ठीक उसी समय उसी मंच पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जनता से गांधीजी के आदर्शो को साकार करने का आह्वान कर रहे थे। जयराम को यह माला जिला प्रमुख ने पहनाई थी। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री गहलोत ने गांधी दर्शन में आस्था के कारण फूलों की बजाय सूत की माला से स्वागत की परम्परा डाली थी। पूर्व चिकित्सा मंत्री डा. दिगम्बर सिंह ने रमेश के इस आचरण को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व राजस्थान की जनता का अपमान बताया है।  

कांग्रेस एक सर्कसः मणिशंकर अय्यर, कांग्रेस में शिखंडी जैसी हालतः जयराम रमेश


वरिष्ठ कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर के बाद अब जयराम रमेश ने भी सरकार पर हमला बोल दिया है।  केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री जयराम रमेश ने कहा कि पर्यावरण मंत्री के तौर पर उनकी हालत 'शिखंडी' जैसी हो गई थी। रमेश ने अपने पूर्व मंत्रालय में भूमि अधिग्रहण की इजाजत देने संबंधी फैसलों के दौरान सामने आए हालात का हवाला देते हुए कहा, 'मैं पर्यावरण एवं वन मंत्रालय में शिखंडी बन गया था और भूमि अधिग्रहण के मुद्दे पर मुझे निशाना बनाया गया था।'
गौरतलब है कि महाभारत में शिखंडी एक उभयलिंगी चरित्र था, जिसे अर्जुन ने भीष्म के खिलाफ मानवीय कवच के तौर पर इस्तेमाल किया था।
इसके पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस के नेता मणि शंकर अय्यर ने अपनी ही पार्टी की पोल खोलते हुए इसे सर्कस कह डाला है।
अय्यर ने कहा कि अगर किसी कांग्रेसी को अपना काम करवाना होता है तो वह नई दिल्ली के 10, जनपथ (सोनिया गांधी का निवास) या 23  विलिंगडन क्रेसेंट (सोनिया गांधी के राजनीतिक सचिव अहमद पटेल का निवास) के चक्कर लगाता है। अय्यर ने कहा कि जिन कांग्रेसियों के काम नहीं होते हैं, वे 24 अकबर रोड (कांग्रेस का मुख्यालय) के चक्कर काटते हैं। अय्यर ने कहा कि वह कार्यकर्ता जो चारों ओर से निराश हो जाता है, वही 24 अकबर रोड के चक्कर लगाता है जबकि पार्टी के ताकतवर नेता सीधे 10 जनपथ या 23  विलिंगडन क्रेसेंट से संपर्क साधते हैं।
 मणि शंकर ने कहा कि कांग्रेस के मुख्यालय से ज़्यादा 10, जनपथ और 23  विलिंगडन क्रेसेंट ताकतवर हैं। उन्होंने कहा, 'कांग्रेस मुख्यालय में दस लोग कुर्सी मेज लेकर बैठते हैं। इनमें से पांच का ग्राफ (राजनीतिक कद) ऊपर जाता है तो वहीं, अन्य पांच का नीचे। लेकिन एक कांग्रेसी को इसी तंत्र में आस्था रखनी पड़ती है। अय्यर ने कहा कि कांग्रेसी कार्यकर्ता यही सोचता है कि आज नहीं तो कल और कल नहीं तो परसों मेरा काम होगा।'